जयपुर में चलते ई-रिक्शा में चुराए 50 हजार रुपए: सवारी बनकर बैठे थे बदमाश, जेब काटने के बाद कूदकर भागे - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur E Rickshaw Theft | Miscreants Stole Money After Robbery जयपुर में चलते ई-रिक्शा में चुराए 50 हजार रुपए:सवारी बनकर बैठे थे बदमाश, जेब काटने के बाद कूदकर भागे - कॉपी लिंक…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur E Rickshaw Theft | Miscreants Stole Money After Robbery
जयपुर में चलते ई-रिक्शा में चुराए 50 हजार रुपए:सवारी बनकर बैठे थे बदमाश, जेब काटने के बाद कूदकर भागे
- कॉपी लिंक
जयपुर में चलते ई-रिक्शा में युवक के 50 हजार रुपए चोरी करने का मामला सामने आया है। सवारी बनकर अगल-बगल बैठे दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। जेब काटने के बाद दोनों बदमाश चलते ई-रिक्शा से कूदकर भाग निकले। आदर्श नगर थाना पुलिस ने शनिवार रात रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
हैड कॉन्स्टेबल मक्खन लाल ने बताया- दौसा के मेहंदीपुर बालाजी निवासी पुरुषोत्तम प्रजापत (40) के साथ चोरी की वारदात हुई है। वह किसी काम से जयपुर आए थे। ट्रांसपोर्ट नगर उतरने के बाद घाटगेट जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठ गए। ई-रिक्शा में बैठकर जाते समय रास्ते में उसके अगल-बगल दो आदमी बैठ गए।
चलते ई-रिक्शा में जेब पर चीरा लगाया
चलते ई-रिक्शा में सवारी बनकर बैठे चोरों ने चीरा लगाकर उसकी जेब में रखे 50 हजार रुपए पार कर लिए। घाटगेट लाइट से पहले दोनों बदमाश चलते ई-रिक्शा से कूदकर भाग गए। जेब चेक करने पर 50 हजार रुपए गायब मिले। आदर्श नगर थाने में पीड़ित ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
- जयपुर में ब्लैकमेलर महिला ने ऐंठे 5 लाख रुपए: फेसबुक के जरिए हुई थी दोस्ती, झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दी
- मैरिज ब्यूरो के कर्मचारियों ने 90-साल के बुजुर्ग को फंसाया: बदनाम करने की धमकी देकर 3 साल ब्लैकमेल करते रहे, बेटे से रुपए मांगे तो खुलासा हुआ
- छापरवाड़ा बांध में नहाते समय युवक डूबा, मौत: जयपुर से आए दोस्त के साथ घूमने आया था, शव परिजनों को सौंपा
- बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत और आयशा खान मुंबई रवाना: जयपुर एयरपोर्ट पर फैंस के साथ खिंचवाई फोटो, राजस्थानी शाही मेहमाननवाजी की तारीफ की
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में दोपहर बाद बदला मौसम, कई इलाकों में बूंदाबांदी: अब तक सामान्य से 13 प्रतिशत कम बारिश, 11 से 14 अगस्त तक यलो अलर्ट - Jodhpur News

जयपुर में रोड पर पानी में सांकेतिक नाव चलाकर प्रदर्शन: जलभराव से परेशान लोगों ने ली ‘जल समाधि’, बोले- सीवरेज-ड्रेनेज के लिए तरस रहे - Jaipur News

जयपुर में बन रही है महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी: राजस्थान के मुख्यमंत्री


