राजस्थान में एक घातक सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर से टकराई स्कॉर्पियो, 5 की मौत
भाडिंयावास गांव के पास बाड़मेर-जोधपुर नेशनल हाईवे पर रात करीब 11:30 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डंपर से टकराने से 5 लोगों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर घायल हैं।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Balotra
- Jodhpur Road Accident | Car Dumper Collision Injures 5
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डंपर में घुसी, 5 की मौत, VIDEO:जोधपुर में मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे, गाड़ी के अंदर बुरी तरह फंसे शव
- कॉपी लिंक
बालोतरा में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर घायल हैं। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी के अंदर घायल तड़प रहे थे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पह
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को राजकीय नाहटा अस्पताल, बालोतरा पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया। 5 गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर कर दिया। जोधपुर में इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।
हादसा बाड़मेर-जोधपुर नेशनल हाईवे पर रात करीब 11:30 बजे पचपदरा थाना क्षेत्र के भाडिंयावास गांव के पास हुआ। मृतकों की पहचान बालोतरा जिले के कानोड गांव निवासी रेवांताराम (26) पुत्र गेनाराम जाट, स्वरूपाराम (27) पुत्र मेहराराम जाट, भरत (25) पुत्र बन्नाराम जाट किशन (27) पुत्र शेराराम जाट और भावेश पुत्र कलाराम जाट के रूप में हुई है। सभी लोग जोधपुर में भोमियाजी के दर्शन कर लौट रहे थे।
हादसे की 6 तस्वीरें…
5 घायल जोधपुर रेफर
हादसे में रेवांताराम, स्वरूपाराम , भरत की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल किशन,भावेश,बाबू, मुकेश और हेमाराम को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान किशन और भावेश ने दम तोड़ दिया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


