होमकृषिस्ट्रीट लाइट, कचरा न उठाव, नाली की खराब स्थिति: उदयपुर में नागरिक समस्याएं
कृषि

स्ट्रीट लाइट, कचरा न उठाव, नाली की खराब स्थिति: उदयपुर में नागरिक समस्याएं

अरोड़ा नगर में कचरा नहीं उठा, गांधी मंदिर रोड पर नाली जाम, मीरा नगर में बिजली के तार खतरे में - यह समस्याएं मीरा नगर के नागरिकों ने अपनी शिकायतें साझा करते हुए बताईं हैं।

Dainik Bhaskar के अनुसार19 जुलाई 2026 को 05:00 am बजे
स्ट्रीट लाइट, कचरा न उठाव, नाली की खराब स्थिति: उदयपुर में नागरिक समस्याएं

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Udaipur Civic Issues | Meera Nagar Power Lines & Bhuvana Road Open Chamber

उदयपुर से सामने आईं 5 बड़ी समस्याएं:मीरा नगर में बिजली के तार बने खतरा, भुवाना रोड पर खुला चैंबर, शिकायत के बाद ठीक हुई स्ट्रीट लाइट

- कॉपी लिंक

शहर की व्यवस्था का सीधा असर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है। जब कचरा समय पर नहीं उठता, नालियां जाम रहती हैं या सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं बनी रहती हैं तो लोगों की परेशानियां बढ़ जाती हैं। उदयपुर के अलग-अलग इलाकों से ऐसी ही नागरिक समस्याएं सामन

नागरिकों ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर अपनी समस्याएं साझा कर संबंधित विभागों से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पीपी सिंघल मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की शिकायत का समाधान कर विभाग ने लोगों को राहत भी दी है।

भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…

10 दिनों से घरों में जमा कचरा उदयपुर शहर के फतेहपुरा क्षेत्र के अरोड़ा नगर निवासी विक्रम सिंह ने हाल ही में दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर कचरा उठाने वाली गाड़ी न आने की समस्या पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने लिखा कि पिछले 10 दिनों से कचरे वाली गाड़ी नहीं आ रही है, जिसके कारण लोगों के घरों में कचरा जमा हो गया है। इस मामले में लोगों ने प्रशासन ने कार्रवाई की मांग की है।

ग्लास फैक्ट्री रोड पर सफाई की मांग खेमपुरा के ग्लास फैक्ट्री रोड से अजय घारू ने लिखा कि शास्त्री नगर में नाली की समस्या के बारे में 3 बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन लोगों का कहना है कि अभी तक नाली की सफाई नहीं हुई है। जाम नालियों से हर तरफ गंदगी भी हो रही है। साथ ही बदबू भी आ रही है।

मीरा नगर में बिजली के तारों का खतरा उदयपुर शहर के मीरा नगर A ब्लॉक से राजेश सिंह खुशवाह ने लिखा कि बिजली के तारों के ऊपर पेड़ की ड़ालिया आ गई है। जिसके कारण स्पार्किंग होती है और बारिश के दिनों में तो स्थिति और भी खतरनाक बन जाती है। लोगों का कहना है कि रिहाइशी इलाके में इसके कारण कभी भी हादसा हो सकता है।

हादसों को न्यौता दे रहा खुला चैंबर भुवाना रोड के अरावली हाइट्स अपार्टमेंट के पास रहने वाले दीपक कुमावत ने 'भास्कर समाधान' पर नाली का चैंबर टूटा होने के बारे में लिखा है। उन्होंने बताया कि पिछले 6 महीनों से रोड के बीच में बने नाली के चैंबर से खतरा बना हुआ है। चैंबर पर कवर न होने से कोई भी उसमें गिर कर घायल हो सकता है।

गणेशपुरा के रविन्द्र नगर में बदहाली गणेशपुरा के रविन्द्र नगर से निहारिका ने गंदी नाली की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा थी कि क्षेत्र में नाली की सफाई लंबे समय से नहीं हुई थी। उनका कहना था कि नाली में पानी का प्रेशर होने से पूरी गंदगी बाहर रोड पर आ जाती थी। हालांकि समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर समाधान करवा दिया है।

पीपी सिंघल मार्ग पर ठीक हुई स्ट्रीट लाइट उदयपुर शहर के राधाजी चौक के पीपी सिंघल मार्ग से कुछ समय पहले अजय चौबीसा ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि कई दिनों से बंद लाइट के कारण लोगों को यहां से गुजरने में परेशानी हो रही थी। साथ ही हादसों का भी डर बना हुआ था। राहत की खबर है कि समस्या पोस्ट होने के बाद नगर निगम के जेईएन ने एक्शन लिया और समाधान करवा दिया है।

राजकुमार मावलिया बने 'स्टार ऑफिसर' उदयपुर के राधा जी चौराहा क्षेत्र में रहने वाले अजय चौबीसा ने PP सिंघल मार्ग पर रोड लाइट खराब की समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की थी। जिसपर नगर निगम के जेईएन राजकुमार मावलिया ने कार्रवाई की और लाइट ठीक करवादी है। समस्या के समाधान से क्षेत्र के लोगों में खुशी देखने को मिली है।

पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’

‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।

अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं

दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं।

ये खबरें भी पढ़िए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें