उदयपुर में गर्मी और उमस से लोग परेशान: पर्यटन स्थलों पर भी कम पहुंच रहे टूरिस्ट, दिन का तापमान 34 डिग्री; किसानों की चिंता बढ़ी - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Weather Update | Tourist Footfall Drops Amid Heat & Humidity उदयपुर में गर्मी और उमस से लोग परेशान:पर्यटन स्थलों पर भी कम पहुंच रहे टूरिस्ट, दिन का तापमान 34 डिग्री; क…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Weather Update | Tourist Footfall Drops Amid Heat & Humidity
उदयपुर में गर्मी और उमस से लोग परेशान:पर्यटन स्थलों पर भी कम पहुंच रहे टूरिस्ट, दिन का तापमान 34 डिग्री; किसानों की चिंता बढ़ी
- कॉपी लिंक
उदयपुर में बारिश पर ब्रेक लगने से दिन में उमस से लोग बेहाल हैं। बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। अगर लंबे समय तक बारिश नहीं हुई तो फसल खराब हो सकती है। शहर में सुबह से ही हल्की धूप और उमस बनी हुई है।
रात में भी गर्मी का असर बना हुआ है। लोग इस वक्त बारिश की आस लगाए बैठे हैं। ताकि गर्मी से राहत मिले। जबकि उमस होने के कारण शहर पर्यटन स्थलों पर भी टूरिस्ट की संख्या बेहद कम देखने को मिल रही है। उदयपुर में दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस है। जबकि एक दिन पहले 34.8 डिग्री था।
20 जुलाई को हो सकता है थोड़ा बदलाव लगातार तेज धूप, गर्म और उमस के कारण किसानों द्वारा खेतों में बोए बीजों का अंकुरण प्रभावित हो रहा है। कई जगह खेतों में बीज अभी तक पूरी तरह जमीन से बाहर नहीं निकल पाए हैं।
मौसम विशेषज्ञ डॉ आरएस देवड़ा के अनुसार 20 जुलाई को मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कुछ स्थानों पर मध्यम दर्जे की खंड वर्षा हो सकती है। भारी बारिश की उम्मीद नहीं है, इसलिए उमस भरी गर्मी बनी रहेगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files





