जोधपुर में मानसून की रफ्तार में थみ, 38% कम बरसात
जोधपुर में मानसून की बारिश पर ब्रेक लग चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, अब तक सामान्य से 38 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Weather Update | Monsoon Rain Forecast July Alert
जोधपुर में 38% कम हुई बरसात:22 जुलाई से फिर बदलेगा मौसम, धूलभरी आंधी और बरसात का अलर्ट
- कॉपी लिंक
जोधपुर में मानसून की रफ्तार फिलहाल थमी हुई है। जिले में अब तक सामान्य से करीब 38 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। दिन में गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग की मानें तो 21 जुलाई बाद इससे राहत मिल सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 37.3 और न्यूनतम तापमान 29.5 दर्ज किया गया।
जोधपुर में मानसून की एंट्री के चार दिन बाद बारिश पर ब्रेक लग चुका है। हालांकि, मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया था, लेकिन इसका असर शहर में देखने को नहीं मिला।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 19 जुलाई तक जोधपुर में 94.6 एमएम बारिश होती है, जो इस बार 56.5 एमएम ही हुई। ऐसे में अब तक सामान्य से 38.1 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
21 जुलाई बाद बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना बनी हुई है। 19 और 20 जुलाई को आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेगें और मौसम ड्राई रहेगा।
21 जुलाई से मौसम में बदलाव की संभावना है और बारिश के साथ धूलभरी आंधी की संभावना जताई गई है।
22 से 24 जुलाई के बीच बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी 1-2 डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 22 के बाद जोधपुर के साथ ही बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।
- नॉर्थ ईस्ट से अफीम खरीदकर लाया था तस्कर: खेती की आड़ में कर रहा था तस्करी, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज
- आसाराम की पैरोल पर सरकार से जवाब तलब: सरकार ने ओपन जेल की याचिका पर दिया जवाब-आसाराम वर्तमान नियमों के दायरे में नहीं आते
- जोधपुर के कई इलाकों की सुविधाओं पर सवाल: डॉ. अंबेडकर कॉलोनी में पानी की बर्बादी, मां भगवती नगर में कचरे का अंबार, विभागीय कार्रवाई से दो इलाकों को राहत
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में गर्मी और उमस से लोग परेशान: पर्यटन स्थलों पर भी कम पहुंच रहे टूरिस्ट, दिन का तापमान 34 डिग्री; किसानों की चिंता बढ़ी - Udaipur News

स्ट्रीट लाइट, कचरा न उठाव, नाली की खराब स्थिति: उदयपुर में नागरिक समस्याएं

अजमेर में मानसून की गति में बदलाव और इसका खेती-किसानी पर प्रभाव


