साउथ कोरियन सिंगर से मिल की धुन, जयपुर में स्कूल से भागीं 5वीं की दो छात्राएं; रेलवे स्टेशन पर मिलीं - jaipur girls run away from school to meet kpop bang sihyuk
साउथ कोरियन सिंगर से मिल की धुन, जयपुर में स्कूल से भागीं 5वीं की दो छात्राएं; रेलवे स्टेशन पर मिलीं जयपुर में पांचवीं कक्षा की दो छात्राएं साउथ कोरियन सिंगर बैंग सी-ह्युक से मिलने के लिए स्कूल से भाग गईं। ...और पढ़ें Hi…

सौजन्य से:- Jagran
साउथ कोरियन सिंगर से मिल की धुन, जयपुर में स्कूल से भागीं 5वीं की दो छात्राएं; रेलवे स्टेशन पर मिलीं
जयपुर में पांचवीं कक्षा की दो छात्राएं साउथ कोरियन सिंगर बैंग सी-ह्युक से मिलने के लिए स्कूल से भाग गईं। ...और पढ़ें
HighLights
- जयपुर की दो छात्राएं साउथ कोरियन सिंगर से मिलने भागीं।
- K-Pop बैंड BTS के संस्थापक बैंग सी-ह्युक से मिलना चाहती थीं।
- गांधी नगर रेलवे स्टेशन से पुलिस ने उन्हें बरामद किया।
जागरण संवाददाता, जयपुर। पांचवीं कक्षा की दो छात्राएं साउथ कोरियन सिंगर बैंग सी-ह्युक से मिलने के लिए जयपुर के एक स्कूल से भाग गई। दोनों छात्राएं स्कूल बंद होने के बाद जब घर नहीं पहुंची तो स्वजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को गांधी नगर रेलवे स्टेशन से बरामद कर स्वजन के सुपुर्द कर दिया।
बैंग सी-ह्युक को मनोरंजन जगत में हिटमैन बैंग के नाम से भी जाना जाता है। वे दुनिया के सबसे बड़े के-पाप बैंड बीटीएस के संस्थापक व चेयरमैन हैं।
छात्राओं के गायब होने की सूचना के बाद पुलिस ने दोनों बच्चियों की फोटो सभी पुलिस थानों, जीआरपी थानों, बस स्टैंड और एयरपोर्ट पर भेजी। दोनों के गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने 23 सितंबर की शाम दोनों को बरामद किया।
जांच के दौरान दोनों ने पुलिस को बताया कि हम दोनों सहेली हैं। यूट्यूब पर बीटीएस बैंड के वीडियो देखती थीं। इन्हीं वीडियो को देखकर बैंग सी-ह्युक से मिलने के लिए भाग गई थीं।
दोनों बच्चियों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। समिति के निर्देश के बाद पुलिस ने दोनों को उनके स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan Panchayat Chunav Date: राजस्थान में पंचायत चुनावों में हो सकती है देरी, जानें क्यों है नवंबर में चुनाव होने की संभावना

Rajasthan tax department expands probe into evasion, false claims

जयपुर में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए नितिन नवीन और भजनलाल शर्मा, सफाई मित्रों को किया सम्मानित | Nitin Nabin, Bhajanlal Sharma participate in cleanliness drive in Jaipur


