जयपुर में परिचित ने किया 5-साल की बच्ची से रेप: मासूम दादी से बोली- अंकल गंदे है, FIR पता चलते ही जैसलमेर भागा आरोपी, गिरफ्तार - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Acquaintance Rapes 5 year old Girl In Jaipur जयपुर में परिचित ने किया 5-साल की बच्ची से रेप:मासूम दादी से बोली- अंकल गंदे है, FIR पता चलते ही जैसलमेर भागा आरोपी, गिरफ्तार - कॉप…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Acquaintance Rapes 5 year old Girl In Jaipur
जयपुर में परिचित ने किया 5-साल की बच्ची से रेप:मासूम दादी से बोली- अंकल गंदे है, FIR पता चलते ही जैसलमेर भागा आरोपी, गिरफ्तार
- कॉपी लिंक
जयपुर में परिचित युवक के 5 साल की बच्ची से रेप करने का मामला सामने आया है। डरी-सहमी मासूम आरोपी परिचित के सामने आने पर दादी को बोली- अंकल गंदे हैं। मासूम के आपबीती सुनाने के बाद परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दी।
FIR दर्ज करवाने का पता चलते ही आरोपी परिचित जैसलमेर भाग गया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी युवक को दबिश देकर धर-दबोचा। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेसी भेज दिया।
बच्ची को अकेला पाकर रेप
पुलिस ने बताया- जयपुर में रहने वाली बुजुर्ग महिला की ओर से 5 साल की पोती से रेप का मामला दर्ज करवाया गया। शिकायत में बताया कि वह परिवार सहित किराए से रहती है। आरोप है कि परिचित होने के कारण आरोपी को बच्ची जानती है। आरोप है कि करीब 15 दिन पहले बच्ची को अकेला पाकर आरोपी परिचित ने गलत काम किया। इस बारे में किसी को बताने पर मारने की धमकी देकर डराया। डर के मारे मासूम चुपचाप रही।
मासूम दादी से बोली- अंकल गंदे हैं
तीन दिन पहले दादी के साथ मासूम पौती खेल रही थी। इस दौरान आरोपी परिचित मिलने के बहाने आ गया। जिसे सामने देखकर मासूम अपनी दादी से बोली- अंकल गंदे है। किसी को कुछ बताया है ये जानने के लिए आरोपी परिचित ने ऐसा बोलने का कारण पूछा। दादी के मासूम होने के कारण बोलने की कहकर बात खत्म कर दी।
आरोपी जैसलमेर के रामदेवरा से गिरफ्तार
आरोपी के जाने के बाद बच्ची ने आपबीती सुनाते हुए आरोपी अंकल की करतूत बताई। गुस्साएं परिजनों ने हकीकत सामने आने पर आरोपी परिचित के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। पुलिस कम्पलेंड का पता चलने पर आरोपी घर छोड़कर भाग निकला। पुलिस टीम ने पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर जैसलमेर के रामदेवरा भागे आरोपी परिचित को धर-दबोचा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

एक गलती पर अगला चुनाव नहीं लड़ पाएंगे प्रत्याशी: चुनाव में सार्वजनिक स्थलों से पोस्टर बैनर नहीं उठाना पड़ सकता है भारी - Rajasthan News

जोधपुर नगर निगम चुनाव: सीएम भजनलाल का रोड शो, पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को घेरा

राजस्थान: जयपुर पहुंचे ओवैसी का योगी सरकार पर हमला, बोले- मस्जिद तोड़ी, खामियाजा भुगतना होगा


