होमक्राइमसड़क हादसे में 5 मौतें, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने डंपर को मारी टक्कर
क्राइम

सड़क हादसे में 5 मौतें, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने डंपर को मारी टक्कर

राजस्थान के बालोतरा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब जोधपुर में भोमियाजी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे डंपर से जा टकराई। स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और कई लोग वाहन के अंदर ही बुरी तरह फंस गए। सूत्र: Aaj Tak

Hindustan के अनुसार13 जुलाई 2026 को 05:53 am बजे
सड़क हादसे में 5 मौतें, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने डंपर को मारी टक्कर

सौजन्य से:- Hindustan

जोधपुर से दर्शन कर लौट रहे 5 दोस्तों की मौत, डंपर में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो

हादसा बाड़मेर-जोधपुर नेशनल हाईवे पर पचपदरा थाना क्षेत्र के भाडिंयावास गांव के पास रात करीब 11:30 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो तेज गति से चल रही थी। इसी दौरान वह सामने चल रहे डंपर के पिछले हिस्से से टकरा गई।

राजस्थान के बालोतरा जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब जोधपुर में भोमियाजी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे डंपर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और कई लोग वाहन के अंदर ही बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हाईवे पर डंपर से पीछे से टकराई स्कॉर्पियो

यह हादसा बाड़मेर-जोधपुर नेशनल हाईवे पर पचपदरा थाना क्षेत्र के भाडिंयावास गांव के पास रात करीब 11:30 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो तेज गति से चल रही थी। इसी दौरान वह सामने चल रहे डंपर के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

राहगीरों ने शुरू किया रेस्क्यू, अस्पताल पहुंचाए घायल

हादसे के बाद आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी तथा काफी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला। पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल राजकीय नाहटा अस्पताल, बालोतरा पहुंचाया गया।

इलाज के दौरान बढ़ी मृतकों की संख्या

अस्पताल में डॉक्टरों ने रेवांताराम, स्वरूपाराम और भरत को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल किशन, भावेश, बाबू, मुकेश और हेमाराम को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान किशन और भावेश ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई, जबकि तीन घायलों का इलाज जारी है।

सभी मृतक कानोड गांव के रहने वाले

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान बालोतरा जिले के कानोड गांव निवासी रेवांताराम (26) पुत्र गेनाराम जाट, स्वरूपाराम (27) पुत्र मेहराराम जाट, भरत (25) पुत्र बन्नाराम जाट, किशन (27) पुत्र शेराराम जाट और भावेश पुत्र कलाराम जाट के रूप में हुई है। सभी युवक जोधपुर स्थित भोमियाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने गांव लौट रहे थे।

गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। एक साथ पांच युवकों की मौत की खबर से कानोड गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

पुलिस हादसे के कारणों की कर रही जांच

फिलहाल पचपदरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और डंपर से पीछे से टक्कर हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हादसे के समय डंपर की स्थिति क्या थी और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए नेशनल हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य कराया।

लेखक के बारे में

Sachin Sharmaसचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)

सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।

सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।

शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।

लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें