होम›शिक्षा-करियर›जयपुर मेयर का नाम आज तय करेगी भाजपा, इन 5 चेहरों में से एक पर लगेगी मुहर! कल होगा नामांकन
शिक्षा-करियर

जयपुर मेयर का नाम आज तय करेगी भाजपा, इन 5 चेहरों में से एक पर लगेगी मुहर! कल होगा नामांकन

Jaipur Nagar Nigam Mayor: 150 वार्डों वाले जयपुर नगर निगम में 78 सीटें जीतकर बहुमत पाने वाली बीजेपी में अब महापौर चेहरे को लेकर सस्पेंस गहरा गया है। आज होने वाली हाई-लेवल बैठक में किस नाम पर मुहर लगेगी, यह सस्पेंस शनिवार…

Navbharat Times के अनुसार18 सितंबर 2026 को 11:04 am बजे
जयपुर मेयर का नाम आज तय करेगी भाजपा, इन 5 चेहरों में से एक पर लगेगी मुहर! कल होगा नामांकन

सौजन्य से:- Navbharat Times

Jaipur Nagar Nigam Mayor: 150 वार्डों वाले जयपुर नगर निगम में 78 सीटें जीतकर बहुमत पाने वाली बीजेपी में अब महापौर चेहरे को लेकर सस्पेंस गहरा गया है। आज होने वाली हाई-लेवल बैठक में किस नाम पर मुहर लगेगी, यह सस्पेंस शनिवार को नामांकन से ठीक पहले ही खत्म होगा।

जयपुर: जयपुर नगर निगम चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद अब भाजपा में महापौर पद को लेकर मंथन तेज हो गया है। 150 वार्डों वाले जयपुर नगर निगम में भाजपा ने 78 वार्डों में जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया है, जबकि कांग्रेस को 57 वार्डों में जीत मिली है। बहुमत मिलने के बाद अब भाजपा के सामने महापौर का चेहरा तय करने की चुनौती है। पार्टी नेतृत्व आज महापौर पद के नाम पर अंतिम फैसला कर सकता है। इसके बाद शनिवार को महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किया जाएगा। महापौर पद के लिए पांच नाम चर्चाओं में हैं।

सुनील कोठारी का नाम चर्चा में

सुनील कोठारी वार्ड 112 से चुनाव जीतकर पार्षद बने हैं। वे कोठारी जेम्स एंड ज्वेलरी कारोबार से जुड़े हैं और लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय रहे हैं। वे प्रदेश उपाध्यक्ष और जयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। पार्टी संगठन में उनकी सक्रियता और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के करीबी माने जाने के कारण उनका नाम महापौर पद के लिए चर्चा में है।

शैलेन्द्र भार्गव पर भी नजर

शैलेन्द्र भार्गव भाजपा और संघ से जुड़े पुराने चेहरों में शामिल हैं। वे पूर्व में जयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं और छात्र राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं। पार्टी के भीतर उन्हें संगठन से जुड़े और अपेक्षाकृत निर्विवाद चेहरे के तौर पर देखा जाता है। इसी वजह से उनका नाम भी प्रमुख दावेदारों में शामिल है।

पुनीत कर्णावत की दावेदारी

पूर्व उप महापौर पुनीत कर्णावत भी महापौर पद के प्रमुख दावेदारों में हैं। वे लंबे समय से भाजपा में सक्रिय हैं और छात्र संगठन से भी जुड़े रहे हैं। कर्णावत की संगठन में सक्रियता और जमीनी पकड़ के चलते उनका नाम चर्चा में है।

विमल अग्रवाल और भवानी सिंह भी दौड़ में

विमल अग्रवाल पूर्व पार्षद रह चुके हैं और वैश्य समाज से आते हैं। वे भी भाजपा संगठन से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। वहीं भवानी सिंह राजावत पूर्व में पार्षद रह चुके हैं। राजपूत समाज से आने के कारण सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उनका नाम भी चर्चा में है।

फैसला आज, नामांकन कल

अब सबकी नजर भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के फैसले पर है। आज होने वाली बैठक में इन नामों में से किसी एक पर मुहर लगने की संभावना है। नाम तय होने के बाद शनिवार को महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किया जाएगा।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें