जयपुर-कोटा-बूंदी हाईवे पर 5 गाड़ियों में टक्कर: तेज रफ्तार ट्रेलर का टायर फटने से हादसा, 6 लोग घायल-डेढ़ घंटे लगा जाम - Bundi News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Bundi - Jaipur Kota Highway Accident: 5 Vehicles Collide After Tyre Burst, 6 Injured जयपुर-कोटा-बूंदी हाईवे पर 5 गाड़ियों में टक्कर:तेज रफ्तार ट्रेलर का टायर फटने से हादसा, 6 लोग घायल-ड…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Bundi
- Jaipur Kota Highway Accident: 5 Vehicles Collide After Tyre Burst, 6 Injured
जयपुर-कोटा-बूंदी हाईवे पर 5 गाड़ियों में टक्कर:तेज रफ्तार ट्रेलर का टायर फटने से हादसा, 6 लोग घायल-डेढ़ घंटे लगा जाम
- कॉपी लिंक
जयपुर-कोटा-बूंदी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चित्तौड़ रोड पुलिया के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर का टायर फटने से 5 वाहन आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में 6 लोग घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,शाम को कोटा की ओर जा रहा एक ट्रेलर चित्तौड़ रोड पुलिया के पास पहुंचा। इसी दौरान उसका अगला टायर तेज आवाज के साथ फट गया। चालक ने वाहन को संभालने का प्रयास किया, लेकिन ट्रेलर अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे खड़े एक अन्य ट्रेलर से टकरा गया।
डेढ़ घंटे तक लगा रहा जाम इसके बाद अनियंत्रित ट्रेलर आगे खड़े एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और लगातार तीन अन्य ट्रेलरों से भी भिड़ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। हाईवे आरपीओ सत्तू शर्मा ने बताया कि इस दुर्घटना में कुल चार ट्रेलर और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने पुष्टि की कि हादसे में छह लोग घायल हुए हैं।
इस चेन टक्कर में बीच में फंसा एक ट्रेलर सबसे अधिक क्षतिग्रस्त हुआ। उसका ड्राइवर केबिन के अंदर बुरी तरह फंस गया था और खुद बाहर नहीं निकल पा रहा था। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। चालक को लगभग आधे घंटे के प्रयास के बाद केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
केबिन काटकर घायल को निकाला पुलिस और ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। क्रेन की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त केबिन को काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला गया। समय पर रेस्क्यू होने से चालक की जान बच गई। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाकर प्राथमिक उपचार दिलाया गया।
क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को धीरे-धीरे सामान्य किया गया। पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


