होमक्राइमराजस्थान का ठग 36 लाख की ठगी के लिए 5 रुपये के नोट के बदले काम करना क्यों चुनता था?
क्राइम

राजस्थान का ठग 36 लाख की ठगी के लिए 5 रुपये के नोट के बदले काम करना क्यों चुनता था?

राजस्थान के अलवर निवासी एक व्यक्ति ने गोविंद सौंधिया को 5 रुपये के विशेष नोट के बदले 35.96 लाख रुपए देने का झांसा दिया, जिससे वारदात में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन और 1 लाख 4 हजार 927 रुपए नकद जब्त किए गए।

Dainik Bhaskar के अनुसार7 जुलाई 2026 को 11:02 am बजे
राजस्थान का ठग 36 लाख की ठगी के लिए 5 रुपये के नोट के बदले काम करना क्यों चुनता था?

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Mp

- Rajgarh

- Rajasthan Fraudster Arrested For Duping A Man Of Rs 36 Lakh In Exchange For A Rs 5 Note

5 रुपए के नोट के बदले 36 लाख का झांसा, राजस्थान का ठग गिरफ्तार

- कॉपी लिंक

भास्कर संवाददाता|राजगढ़

ब्यावरा के बाद अब माचलपुर थाना क्षेत्र में पांच रुपए के विशेष नोट के बदले लाखों रुपए देने का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। जिसमें माचलपुर पुलिस और साइबर टीम ने साइबर ठगी के एक मामले का खुलासा करते हुए राजस्थान के अलवर निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 लाख 4 हजार 927 रुपए नकद और वारदात में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार गौरियाखेड़ा निवासी गोविंद सौंधिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि इंस्टाग्राम पर 5 रुपए के उस नोट के बदले 35.96 लाख रुपए देने का लालच दिया गया, जिसके पीछे ट्रैक्टर चलाते किसान की तस्वीर बनी होती है। ठग ने पहले क्यूआर कोड भेजकर 520 रुपए जमा कराए और बाद में अलग-अलग बहानों से 14 किश्तों में कुल 1.04 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। शिकायत पर माचलपुर थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी विश्लेषण और साइबर जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी सिकंदर अलवर को गिरफ्तार कर लिया।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें