अलवर सहित 5 जिलों में बारिश: करौली के हिंडौन में बाजार में भरा पानी, दुकानें बंद; धौलपुर में 1 इंच से ज्यादा बरसात - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Alert | Rain In Alwar Bharatpur & Heatwave Jaipur LIVEअलवर सहित 5 जिलों में बारिश:करौली के हिंडौन में बाजार में भरा पानी, दुकानें बंद; धौलपुर में 1 इंच से ज्य…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Weather Alert | Rain In Alwar Bharatpur & Heatwave Jaipur
LIVEअलवर सहित 5 जिलों में बारिश:करौली के हिंडौन में बाजार में भरा पानी, दुकानें बंद; धौलपुर में 1 इंच से ज्यादा बरसात
- कॉपी लिंक
अलवर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर और दौसा में सोमवार सुबह बारिश हुई। इससे कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। अलवर में बच्चों को पानी के बीच से स्कूल जाना पड़ा। धौलपुर जिले के बाड़ी में सुबह 8 बजे तक पिछले 12 घंटों में 44 MM बारिश दर्ज हुई। करौली के ह
मौसम विभाग ने आज 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 26-27 अगस्त से राज्य में मानसून के और कमजोर पड़ने की संभावना जताई है। पश्चिमी राजस्थान के साथ-साथ पूर्वी हिस्सों में भी मौसम ड्राई रह सकता है।
इससे पहले, भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली में शनिवार देर शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर रविवार दोपहर तक जारी रहा। इस दौरान अलवर के लक्ष्मणगढ़ में 75MM (3 इंच) पानी बरसा। धौलपुर के बसेड़ी में बारिश से एक कच्चा मकान का गिर गया।
रविवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस श्रीगंगानगर में दर्ज हुआ। जयपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ज्यादा रहा, जो जैसलमेर-बाड़मेर से ज्यादा है।
प्रदेश में मौसम की तस्वीरें…
प्रदेश में सबसे बड़े गर्म शहर
मानसून के बड़े अपडेट्स
अलवर के कठूमर में 57 MM बारिश : सोमवार सुबह 8 बजे तक पिछले 12 घंटे में धौलपुर के उर्मिला सागर बांध क्षेत्र में 98 MM बारिश हुई। बसेड़ी में 55, सैंपऊ में 51 और तालाबशाही बांध पर 30 MM बारिश रिकॉर्ड हुई। रविवार को करौली के कुडगांव और सपोटरा में 1 से 2 MM बरसात हुई। शनिवार रात से रविवार सुबह तक अलवर के कठूमर में 57, रैणी में 45, राजगढ़ 39, भरतपुर के बरैठा में 46, नदबई में 33, रूपवास में 25 और धौलपुर के सरमथुरा में 23MM बरसात हुई।
पूर्वी राजस्थान के जिलों में गर्मी : पश्चिमी जिलों में भले ही बारिश नहीं हुई, लेकिन दक्षिण-पश्चिमी हवा के चलते तापमान में स्थिरता है। यही कारण है कि पश्चिमी राजस्थान के सबसे गर्म जिले रहने वाले जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हो रहा है। वहीं पूर्वी राजस्थान में जयपुर, पिलानी (झुंझुनूं), सीकर, टोंक, झुंझुनूं, फतेहपुर (सीकर) में तापमान 35 या उससे ऊपर दर्ज हो रहा है।
39 डिग्री तक जा सकता है पारा: मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- वर्तमान में राज्य के अधिकांश भागों में ड्राई दक्षिण-पश्चिमी हवा प्रभावी है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम ड्राई रहने की संभावना है।
इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ शहरों का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो सकता है। पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के अधिकांश भागों में भी आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून परिस्थितियां रहने की संभावना हैं। हालांकि कोटा, भरतपुर के साथ-साथ जयपुर संभाग के कुछ जिलों में 25 से 27 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
बारिश की अन्य PHOTOS…
…
मौसम के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के रामपुरा में सरकारी स्कूल की असुरक्षित इमारत गिराई, CJP के अभियान के बाद प्रशासन की कार्रवाई - the unsafe building of a government school in rampura rajasthan was demolished

सुप्रीम-कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान-हाईकोर्ट के नए CJ की सिफारिश की: एडवोकेट्स में खुशी; 6 सितंबर तक जारी रहेगा न्यायिक बहिष्कार - Jodhpur News

अजमेर में कल 4 घंटे तक रहेगा पावर कट: 40 से ज्यादा इलाके होंगे प्रभावित; जानिए कब कहां रहेगा शटडाउन - Ajmer News


