होमक्राइमएएसपी रैंक के 49 आरपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर: नीरज पाठक होंगे जयपुर ग्रामीण के नए ASP ; समीर दुबे को मुख्यमंत्री सतर्कता में लगाया - Jaipur News
क्राइम

एएसपी रैंक के 49 आरपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर: नीरज पाठक होंगे जयपुर ग्रामीण के नए ASP ; समीर दुबे को मुख्यमंत्री सतर्कता में लगाया - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan ASP Transfers | Jaipur Gramiya ASP Neeraj, Samir Dubey CM Vigilance एएसपी रैंक के 49 आरपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर:नीरज पाठक होंगे जयपुर ग्रामीण के नए ASP ; समीर दुबे…

Dainik Bhaskar के अनुसार10 जुलाई 2026 को 07:06 am बजे
एएसपी रैंक के 49 आरपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर:  नीरज पाठक होंगे जयपुर ग्रामीण के नए ASP ; समीर दुबे को मुख्यमंत्री सतर्कता में लगाया - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan ASP Transfers | Jaipur Gramiya ASP Neeraj, Samir Dubey CM Vigilance

एएसपी रैंक के 49 आरपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर:नीरज पाठक होंगे जयपुर ग्रामीण के नए ASP ; समीर दुबे को मुख्यमंत्री सतर्कता में लगाया

- कॉपी लिंक

राजस्थान सरकार के गृह (ग्रुप-1) विभाग ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) एवं समकक्ष स्तर के अधिकारियों के बड़े स्तर पर ट्रांसफर और पदस्थापन आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार- 49 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर एवं पदस्थापन किया गया है। आदेश संयुक्त शासन सचिव मनीष गोयल द्वारा जारी किए गए हैं।

इस फेरबदल में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट, जोधपुर कमिश्नरेट, पुलिस मुख्यालय, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), सीआईडी-सीबी, साइबर क्राइम, राजस्थान पुलिस अकादमी, महिला अपराध अनुसंधान सेल, अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर सहित कई महत्वपूर्ण शाखाओं में नई नियुक्तियां की गई हैं।

ASP समीर को नई जिम्मेदारी

एडिशनल SP समीर दुबे को मुख्यमंत्री सतर्कता में लगाया गया है। वह पहले जयपुर में ट्रैफिक में थे। जयपुर ग्रामीण से रजनीश पूनिया को एडिशनल DCP वेस्ट लगाया गया है। पूनिया काफी अनुभवी अधिकारी माने जाते हैं। वेस्ट में अपराध नियंत्रण के लिए उन्हें लगाया गया है।

जयपुर ग्रामीण के नए ASP नीरज पाठक

नीरज पाठक एडिशनल DCP नॉर्थ को एडिशनल SP जयपुर ग्रामीण लगाया गया है। उन्होंने एडिशनल डीसीपी नार्थ रहते हुए कई मुख्य वारदातों का खुलासा किया है।

आलोक सिंगल को एडिशनल DCP नॉर्थ लगाया गया है, उन्होंने जयपुर के साउथ और ईस्ट में सेवाएं दी है, उन्हें जयपुर का अच्छा खासा अनुभव है। लॉ एंड ऑर्डर और अपराध में विशेष पकड़ मानी जाती है, इसलिए उन्हें संवेदनशील इलाके में नॉर्थ में लगाया गया है।

मनराज मीणा को एडिशनल एसपी डीसीपी महिला अपराध अनुसंधान सेल पश्चिम, जयपुर कमिश्नरेट की जिम्मेदारी मिली है। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध के रोकथाम और त्वरित कानूनी कार्रवाई करेंगे।

अलोक कुमार सिंघल को अतिरिक्त उपायुक्त जयपुर कमिश्नरेट के पद पर लगाया

नीलकमल मीना को एएसपी, लीव रिजर्व, सिविल राइट्स, पुलिस मुख्यालय, जयपुर, हिम्मत सिंह को एएसपी, बौंली (सवाई माधोपुर), रोशनलाल पटेल को डिप्टी कमांडेंट, महाराणा प्रताप बटालियन, आरएसी, प्रतापगढ़, डॉ. प्रेरणा शेखावत को एएसपी, वैर (भरतपुर), सुरेश कुमार को एएसपी, उच्चैन (भरतपुर), ओमप्रकाश मीना को एएसपी, एटीएस, मुख्यालय जयपुर, माधुरी वर्मा को कमांडेंट, पीटीएस, खैरवाड़ा (उदयपुर), समीर कुमार दुबे को एएसपी, सीएम विजिलेंस, रजनीश पुनिया को अतिरिक्त उपायुक्त (यातायात पश्चिम) जयपुर कमिश्नरेट, नीरज पाठक को एएसपी (मुख्यालय), जयपुर ग्रामीण और अलोक कुमार सिंघल को अतिरिक्त उपायुक्त (उत्तर-प्रथम) जयपुर कमिश्नरेट के पद पर लगाया गया है।

जयपुर में हुए प्रमुख बदलाव

- मनराज मीणा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, महिला अपराध अनुसंधान सेल (पश्चिम), जयपुर कमिश्नरेट लगाया गया।

- विजय सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), जयपुर नियुक्त किया गया।

- आलोक कुमार को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध), जयपुर कमिश्नरेट बनाया गया।

- लाखन सिंह मीणा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, बर्गलरी एंड थेफ्ट, जयपुर कमिश्नरेट की जिम्मेदारी दी गई।

- राजकमल मीणा को सीआईडी-सीबी होमिसाइड स्क्वॉड, जयपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया।

- अतुल अग्रे को राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर भेजा गया।

- सुभाष गोदारा और राजेश कुमार को एसओजी जयपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लगाया गया।

- सुरेश कुमारी को सीआईडी-सीबी शिकायत अनुभाग, जयपुर में पदस्थापित किया गया।

- नीरज पाठक को जयपुर ग्रामीण मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया।

- ओमप्रकाश मीणा को एटीएस मुख्यालय, जयपुर भेजा गया।

- देशराज यादव को एएसपी, केंद्रीय भंडार, पुलिस मुख्यालय, जयपुर

- अमजद खान को डिप्टी कमांडेंट, पांचवीं बटालियन, आरएसी, जयपुर

- राकेश कुमार राजौरा को एसओजी जयपुर में नियुक्ति मिली।

जोधपुर कमिश्नरेट में बदलाव

- प्रवीण कुमार को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) नियुक्त किया गया।

- नरेंद्र सिंह देवड़ा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व) बनाया गया।

- आनंद सिंह राजपुरोहित को अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, जोधपुर में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया।

- निशांत भारद्वाज को एटीएस, जोधपुर भेजा गया।

अन्य प्रमुख तबादले

- सौरभ तिवाड़ी को बारां का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया।

- नारायण लाल शर्मा को गंगापुर सिटी भेजा गया।

- कमल कुमार जांगिड़ को त्वरित अनुसंधान सेल, कोटा शहर भेजा गया।

- ओमप्रकाश चौधरी को पाली का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया।

- मुकुल शर्मा को उदयपुर ग्रामीण भेजा गया।

- गजेंद्र सिंह जोधा को चित्तौड़गढ़ का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया।

- राजेश आर्य को भीलवाड़ा भेजा गया।

- अंजुम कायल को शाहपुरा (भीलवाड़ा) में पदस्थापित किया गया।

- अंजना सुखवाल को पुलिस परामर्श एवं सहायता केंद्र, उदयपुर भेजा गया।

- हिम्मत सिंह को बौंली (सवाई माधोपुर) का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया।

- डॉ. प्रेरणा शेखावत को वैर (भरतपुर) में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया।

- उमा शर्मा को एएसपी, सीआईडी सीबी, रेंज सेल, कोटा

इनका भी हुआ ट्रांसफर

- प्रवीण कुमार को अतिरिक्त उपायुक्त (पश्चिम), जोधपुर कमिश्नरेट

- वीरेंद्र सिंह राठौड़ को एएसपी, पोकरण (जैसलमेर)

- नरेंद्र सिंह देवड़ा को अतिरिक्त उपायुक्त (पूर्व), जोधपुर कमिश्नरेट

- सोजीलाल को एएसपी, अभय कमांड कंट्रोल सेंटर, कोटा

- मंजीत सिंह को एएसपी, महिला अपराध अनुसंधान सेल, उदयपुर

- मनराज मीना को अतिरिक्त उपायुक्त, महिला अपराध अनुसंधान सेल (पश्चिम), जयपुर कमिश्नरेट

- विजय सिंह को एएसपी, एएनटीएफ, जयपुर

- लाखन सिंह मीना को अतिरिक्त उपायुक्त, बर्गलरी एंड थेफ्ट, जयपुर कमिश्नरेट

- प्रवेंद्र सिंह महला को एएसपी, लीव रिजर्व, साइबर क्राइम, पुलिस मुख्यालय जयपुर लगाया गया है।

- खान मोहम्मद को एएसपी, पुलिस परामर्श एवं सहायता केंद्र, अजमेर

- मुकुल शर्मा को एएसपी, उदयपुर ग्रामीण

- गजेंद्र सिंह जोधा को एएसपी,चित्तौड़गढ़

- जयदेव सिहाग को एएसपी, प्रतापगढ़

- मुकेश चावड़ा को एएसपी, त्वरित अनुसंधान सेल, जैसलमेर

- भरतराज को एएसपी, लीगल सेल, जोधपुर

- पारसमल जैन को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व), जयपुर कमिश्नरेट

- राजेश आर्य को एएसपी, भीलवाड़ा

- अंजुम कायल को एएसपी, शाहपुरा (भीलवाड़ा)

- अंजना सुखवाल को एएसपी, पुलिस परामर्श एवं सहायता केंद्र, उदयपुर

- रजत विश्नोई को एएसपी, खैरवाड़ा (उदयपुर) लगाया गया है।

इनको मिली नई जिम्मेदारी

- राजकमल मीना को एएसपी, सीआईडी सीबी, होमिसाइड स्क्वॉड, जयपुर

- मोहेश चौधरी को एएसपी, लीव रिजर्व, सिविल राइट्स, पुलिस मुख्यालय जयपुर

- अतुल अग्रे को एएसपी, राजस्थान पुलिस अकादमी

- लोकेंद्र दादरवाल को एएसपी, विभागीय जांच प्रकोष्ठ, पुलिस मुख्यालय जयपुर

- राजेश कुमार को एएसपी, एसओजी, जयपुर

- सुभाष गोदारा को एएसपी, एसओजी, जयपुर

- कमल कुमार जांगिड़ को एएसपी, त्वरित अनुसंधान सेल

- कोटा शहर, ओमप्रकाश चौधरी को एएसपी, पाली

- सुलेश कुमारी को एएसपी, सीआईडी सीबी, शिकायत अनुभाग, जयपुर

- आनंद सिंह राजपुरोहित को अतिरिक्त उपायुक्त, अभय कमांड कंट्रोल सेंटर, जोधपुर

- निशांत भारद्वाज को एएसपी, एटीएस, जोधपुर

- आलोक कुमार को अतिरिक्त उपायुक्त (अपराध), जयपुर कमिश्नरेट के पद पर लगाया गया है।

दो पुराने तबादला आदेश किए निरस्त

गृह विभाग ने 7 मई 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश में दो अधिकारियों के तबादले भी निरस्त कर दिए हैं। इनमें चांदमल का विभागीय जांच प्रकोष्ठ, पुलिस मुख्यालय, जयपुर में किया गया स्थानांतरण निरस्त किया गया।

राजेश कुमार गुप्ता का जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में पूर्व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के पद पर किया गया स्थानांतरण भी निरस्त कर दिया गया है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरण एवं पदस्थापन तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

देखिए ट्रांसफर लिस्ट

- राजस्थान-पेपरलीक सरगना के पिता को 20 करोड़ का बजरी ठेका: 4 साल से फरार है सुरेश ढाका; SOG ने आरोपी के घर, खान पर की छापेमारी

- राजस्थान- अब तक 13 फीसदी ज्यादा बारिश, कल से ब्रेक: कई जिलों में मानसून की कमजोर एंट्री, आज 6 जिलों में अलर्ट, पारा 42 के ऊपर

- बात खरी हैlसतीश पूनिया को याद आए 'बीते हुए दिन': ड्रम तक पहुंची DIG साहब की टीम; किसान की तोहमत-SDM 'रील-प्रेमी'

- मां की हत्या-कराने वाली बोली-नहीं चाहती थी भाई चोटिल हो: राइट साइड में चलती कार ने लेफ्ट में जाकर टक्कर मारी, इसी से हुआ शक

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें