होमक्राइमराजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल : एएसपी रैंक के 49 आरपीएस अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी किए आदेश
क्राइम

राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल : एएसपी रैंक के 49 आरपीएस अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल : एएसपी रैंक के 49 आरपीएस अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी किए आदेश इस तबादला आदेश में जयपुर और जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में भी फेरबदल किया गया है. Published : July 10, 2026 at 9:22 AM…

ETV Bharat के अनुसार10 जुलाई 2026 को 04:24 am बजे
राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल : एएसपी रैंक के 49 आरपीएस अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

सौजन्य से:- ETV Bharat

राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल : एएसपी रैंक के 49 आरपीएस अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

इस तबादला आदेश में जयपुर और जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में भी फेरबदल किया गया है.

Published : July 10, 2026 at 9:22 AM IST

जयपुर: राजस्थान में तबादलों का दौर जारी है. इस बीच पुलिस बेड़े में भी बदलाव किया गया है. सरकार के गृह विभाग ने एएसपी रैंक के 49 पुलिस अधिकारियों का तुरंत प्रभाव से तबादला किया है. संयुक्त शासन सचिव मनीष गोयल ने यह तबादला सूची जारी की है. जिसमें सौरभ तिवाड़ी को एएसपी बारां, राकेश कुमार राजोरा को एएसपी एसओजी, नारायण लाल शर्मा को एएसपी गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर), देशराज यादव को एएसपी, केंद्रीय भंडार, पुलिस मुख्यालय, जयपुर, अमजद खान को डिप्टी कमांडेंट, पांचवीं बटालियन, आरएसी, जयपुर, उमा शर्मा को एएसपी, सीआईडी सीबी, रेंज सेल, कोटा लगाया गया है. इसके अलावा, दो अधिकारियों का तबादला निरस्त किया गया है. विभाग ने 7 मई को जारी सूची में चांदमल का एएसपी, विभागीय जांच प्रकोष्ठ, पुलिस मुख्यालय, जयपुर और राजेश कुमार गुप्ता का अतिरिक्त उपायुक्त (पूर्व) जयपुर कमिश्नरेट के पद तबादला किया था. जिसे अब निरस्त कर दिया गया है.

जयपुर कमिश्नरेट में भी 6 एडिशनल डीसीपी बदले गए हैं. आलोक सिंघल को एडिशनल डीसीपी नॉर्थ प्रथम, मनराज मीणा को एडिशनल डीसीपी महिला अपराध अनुसंधान सेल वेस्ट, पारसमल जैन को एडिशनल डीसीपी ईस्ट और रजनीश पूनिया को एडिशनल डीसीपी यातायात पश्चिम लगाया गया है. जयपुर यातायात में तैनात समीर दुबे को एडिशनल एसपी मुख्यमंत्री सतर्कता और नीरज पाठक को एडिशनल डीसीपी नॉर्थ से जयपुर ग्रामीण में एएसपी लगाया गया है.

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रवीण कुमार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोधपुर, वीरेंद्र सिंह राठौड़ को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पोकरण, नरेंद्र सिंह देवड़ा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व जोधपुर, सोजी लाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर कोटा, मनजीत सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सेल उदयपुर और विजय सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जयपुर लगाया गया है.

इसी प्रकार लाखन सिंह मीणा को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बार बर्गलरी एंड थेप्ट जयपुर, प्रवेंद्र सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लीव रिजर्व साइबर क्राइम पुलिस मुख्यालय जयपुर, राजकमल मीणा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी सीबी होमीसाइड स्क्वाड जयपुर, महेश चौधरी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लीव रिजर्व सिविल राइट्स पुलिस मुख्यालय जयपुर, अतुल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर, लोकेंद्र दादरवाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विभागीय जांच प्रकोष्ठ पुलिस मुख्यालय जयपुर, राजेश कुमार और सुभाष गोदारा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसओजी जयपुर, कमल कुमार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक त्वरित अनुसंधान सेल जिला कोटा, ओमप्रकाश चौधरी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली, सुरेश कुमारी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी सीबी शिकायत अनुसंधान जयपुर, आनंद सिंह राजपुरोहित को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर जोधपुर और निशांत भारद्वाज को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एटीएस जोधपुर में लगाया गया है

आदेश के तहत आलोक कुमार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जयपुर, खान मोहम्मद को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परामर्श एवं सहायता केंद्र अजमेर, मुकुल शर्मा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयपुर ग्रामीण, गजेंद्र सिंह जोधा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़, जयदेव सियाग को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, मुकेश चावड़ा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुसंधान सेल जैसलमेर, भारत राज को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लीगल सेल जोधपुर, राजेश आर्य को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा, अंजुम कायल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा, अंजना सुखवाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहायता केंद्र उदयपुर, रजत बिश्नोई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा उदयपुर, नीलकमल मीणा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लीव रिजर्व सिविल राइट्स पुलिस मुख्यालय जयपुर, हिम्मत सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बौली जिला सवाई माधोपुर, रोशन लाल पटेल को डिप्टी कमांडेंट महाराणा प्रताप बटालियन आरएसी प्रतापगढ़, प्रेरणा शेखावत को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वेर भरतपुर, सुरेश कुमार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उच्चैन भरतपुर, ओमप्रकाश मीणा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एटीएस मुख्यालय जयपुर, माधुरी वर्मा को कमांडेंट खेरवाड़ा उदयपुर, समीर कुमार दुबे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सतर्कता जयपुर, रजनीश पूनिया को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पश्चिम जयपुर, नीरज पाठक को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जयपुर ग्रामीण और आलोक कुमार सिंघल को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नॉर्थ वेस्ट पुलिस जयपुर लगाया गया है.

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में फिर आई ट्रांसफर की जंबो लिस्ट, 178 RAS अफसरों हुए तबादलें, यहां देखें लिस्ट

इनके तबादले आदेश निरस्त: इसके साथ ही चांदमल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विभागीय जांच प्रकोष्ठ जयपुर और राजेश कुमार गुप्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयपुर के पद पर किए गए तबादलों को निरस्त किया गया है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें