जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटा, मलबे में गाड़ियां दबीं: मुंबई में 48 घंटे में 15 इंच बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद; MP में हाईवे डूबा
- Hindi News - National - Mumbai Rainfall LIVE Photos Update; Nashik Cloudburst Alert MP UP | Rajasthan Monsoon Weather LIVEजम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटा, मलबे में गाड़ियां दबीं:मुंबई में 48 घंटे में 15 इंच बारिश, स्…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- National
- Mumbai Rainfall LIVE Photos Update; Nashik Cloudburst Alert MP UP | Rajasthan Monsoon Weather
LIVEजम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटा, मलबे में गाड़ियां दबीं:मुंबई में 48 घंटे में 15 इंच बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद; MP में हाईवे डूबा
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर के डोडा में ऊपरी इलाके में बादल फटने से मलबा रिहायशी इलाकों में घुस गया। सड़कों पर कई गाड़ियां मलबे में दब गईं।
महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार भारी बारिश हो रही है। मुंबई में पिछले 48 घंटे में करीब 15 इंच (380 मिमी) बारिश दर्ज की गई। IMD ने मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई के सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
नासिक में भी आज सभी स्कूल और कॉलेज बंद हैं। त्र्यंबकेश्वर मंदिर और महाराष्ट्र के साढ़े तीन शक्तिपीठों में शामिल सप्तश्रृंगी मंदिर भी श्रद्धालुओं के लिए आज बंद रहेंगे।
वहीं, मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 35 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। खजुराहो में सबसे ज्यादा 4.4 4.2 इंच बारिश दर्ज की गई। बमीठा में नेशनल हाईवे-39 पर 3 फीट तक पानी भर गया।
मानसून आज पूरे देश को कवर कर सकता है…
देशभर से मौसम की 7 तस्वीरें…
देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
राजस्थान के अजमेर में बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया। इसी दौरान एक बाइक सवार सड़क पर बने गड्ढे में फंस गया। आसपास के लोगों ने बाइक को बाहर निकाला।
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर के डोडा के थथरी में बादल फटने के बाद आई बाढ़ और लैंडस्लाइड से कई दुकानें और मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
- कॉपी लिंक
गुजरात के सूरत में पिछले 24 घंटे से हो रही भारी बारिश के बाद शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया। सूरत-नवसारी स्टेट हाईवे पर भी जलभराव हो गया, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। वहीं, मगदल्ला रोड भी पानी में डूब गई।
- कॉपी लिंक
केरल के वायनाड-कल्लाडी टनल निर्माण साइट पर भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड हो गया। इससे मलबा नीचे आ गया और 5 लोग घायल हो गए।
सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) ने बताया कि हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है।
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र के ठाणे में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने अगले आदेश तक टूरिस्ट्स के किले, झरनों, बांध, झील और नदियों के पास जाने पर रोक लगा दी है।
IMD ने जिले में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है।
पिछले तीन दिनों में ठाणे में कई जगह जलभराव हुआ, पेड़ गिरे और ट्रैफिक जाम लगा।
- कॉपी लिंक
नासिक में भारी बारिश के बाद गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ा। त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के थथरी के ऊपरी इलाकों में बादल फटने के बाद अचानक पानी, कीचड़, चट्टानें और मलबा शहर में आ गया। इसकी चपेट में आने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मलबे के कारण कई इलाकों में आवाजाही भी प्रभावित हुई।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
यूपी के वाराणसी, प्रयागराज, चंदौली और बरेली में मंगलवार सुबह तेज बारिश हुई। आज सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इनमें से 8 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। पीलीभीत में बारिश के चलते तालाब का जलस्तर बढ़ने से मगरमच्छ निकलकर रिहायशी इलाके में आ गया।
सहारनपुर के मां शाकंभरी देवी मंदिर से गुजरने वाली शाकंभरी नदी में अचानक पानी का तेज बहाव आ गया। पुलिस ने लाउडस्पीकर से अनाउंस कर कहा- पानी तेजी से आ रहा है, यहां से जल्दी निकल जाएं। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र के पालघर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण वसई-विरार और नालासोपारा के कई इलाकों में पानी भर गया। इसके कारण रेल यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने पालघर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड के सभी जिलों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
पंजाब और चंडीगड़ में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और मानसा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
हरियाणा में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय होने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज मंगलवार को प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
राजस्थान में अच्छी बारिश हो रही है। आज भी 7 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जैसलमेर को छोड़कर अन्य जिलों में यलो अलर्ट है।
सोमवार को जोधपुर, पाली, जालोर, बाड़मेर में सोमवार को 3 इंच तक पानी बरसा। जोधपुर में तेज बारिश के बाद हाईवे पर पानी भर गया। जालोर में पहाड़ों पर झरने बहने लगे। पूरी खबर पढ़ें..
- कॉपी लिंक
बिहार में मानसून एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने 6 से 12 जुलाई तक पूरे राज्य में झमाझम और भारी बारिश का 7 दिन का हाई अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में पिछले तीन सप्ताह तक मौसम बेहद सूखा रहा, लेकिन अब मानसून ने यू-टर्न लिया है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश में जुलाई महीने में हैवी रेन यानी, भारी बारिश के सिस्टम एक्टिव है। इस कारण पिछले 6 दिन से तेज बारिश का दौर चल रहा है और औसत बारिश का आंकड़ा 7 इंच पर आ गया है। यह सामान्य बारिश से सिर्फ 1 प्रतिशत ही कम है, जबकि जून में यह 33% कम था। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के शेलारवाड़ी में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड हुआ। इसकी चपेट में आने से मकान का एक हिस्सा ढह गया।
हादसे में एक महिला को मलबे से सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दो अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। उन्हें निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान जारी है।
- कॉपी लिंक
8 जुलाई:
- यूपी के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
- पश्चिम बंगाल के 2 जिलों में रेड अलर्ट और 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
- ओडिशा में 5 जिलों में रेड अलर्ट और आठ अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
9 जुलाई:
- आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा में भी तेज बारिश की चेतावनी है।
- असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी।
- सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में समुद्र के करीबी इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
- कॉपी लिंक
Topics:
- 15 राज्यों में महिलाओं को मिलने वाली सहायता राशि बढ़े: पीएम की आर्थिक सलाहकर परिषद ने कैश स्कीम पर सिफारिश की
- महाराष्ट्र के सातारा में पुल टूटा, क्रेन से कारें निकालीं: मुंबई में रेलवे ट्रैक, एक्सप्रेस-वे बंद; जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड, हिमाचल में कार पर पत्थर गिरा
- ममता गुट बोला- TMC पर बागी खेमे का दावा फर्जी: चुनाव आयोग से कहा पार्टी संविधान के अनुसार सभी समितियां 2027 तक वैध
- अमरनाथ गुफा में शिवलिंग 90% पिघला, ऊंचाई एक फीट बची: 3 दिन में 56000 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए; यह आंकड़ा पिछले साल से 18% ज्यादा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अगर आप भी खरीदने जा रहे हैं IPL मैचों के टिकट तो हो जाएं सावधान! राजस्थान पुलिस ने किया अलर्ट

राजस्थान में पुलिस की बड़ी नाकाबंदी कार्रवाई, 727 चेकपोस्ट पर हजारों वाहनों की जांच

DD बार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: नामजद आरोपी व भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार


