होम›शिक्षा-करियर›जोधपुर रिपोलिंग रिजल्ट: हेमाराम चौधरी की जीत से बीजेपी का आंकड़ा पहुंचा 45, मेयर बनाने के लिए अब 6 निर्दलीयों पर टिकी नजरें
शिक्षा-करियर

जोधपुर रिपोलिंग रिजल्ट: हेमाराम चौधरी की जीत से बीजेपी का आंकड़ा पहुंचा 45, मेयर बनाने के लिए अब 6 निर्दलीयों पर टिकी नजरें

जोधपुर रिपोलिंग रिजल्ट: हेमाराम चौधरी की जीत से बीजेपी का आंकड़ा पहुंचा 45, मेयर बनाने के लिए अब 6 निर्दलीयों पर टिकी नजरें हेमाराम चौधरी को 1,725 मत और कांग्रेस के प्रत्याशी युवराज को 1,642 मत प्राप्त हुए. Published : S…

ETV Bharat के अनुसार17 सितंबर 2026 को 05:04 am बजे
जोधपुर रिपोलिंग रिजल्ट: हेमाराम चौधरी की जीत से बीजेपी का आंकड़ा पहुंचा 45, मेयर बनाने के लिए अब 6 निर्दलीयों पर टिकी नजरें

सौजन्य से:- ETV Bharat

जोधपुर रिपोलिंग रिजल्ट: हेमाराम चौधरी की जीत से बीजेपी का आंकड़ा पहुंचा 45, मेयर बनाने के लिए अब 6 निर्दलीयों पर टिकी नजरें

हेमाराम चौधरी को 1,725 मत और कांग्रेस के प्रत्याशी युवराज को 1,642 मत प्राप्त हुए.

Published : September 17, 2026 at 10:07 AM IST

जोधपुर : नगर निगम चुनाव में वार्ड 50 के मतदान केंद्र 338 पर बुधवार को हुए पुनर्मतदान के बाद गुरुवार सुबह इस वार्ड का परिणाम घोषित कर दिया गया है. इसमें भारतीय जनता पार्टी के हेमाराम चौधरी 82 मतों से विजय घोषित किए गए हैं. इसके साथ ही भाजपा से जीतने वालों की संख्या 45 हो गई है. नगर निगम में भाजपा को महापौर बनने के लिए 100 सदस्यों में 51 सदस्यों की आवश्यकता है. ऐसे में अब 6 निर्दलीयों के समर्थन से भाजपा यहां अपना बोर्ड बना सकती है.

रिटर्निंग अधिकारी रामकिशोर मीणा की ओर से जारी जानकारी के अनुसार हेमाराम चौधरी को 1,725 मत और कांग्रेस के प्रत्याशी युवराज को 1,642 मत प्राप्त हुए. निर्दलीय प्रत्याशी रिंकू मेवाड़ा को 540, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी दीपक जांगिड़ को 155 और निर्दलीय प्रत्याशी देशराज सिंह को 113 मत प्राप्त हुए. यहां 82 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना. हेमाराम चौधरी के पोलिंग एजेंट उमेद चौधरी ने बताया कि शांतिपूर्वक मतदान हुआ. इसके प्रति हम पूरे क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं.

7 निर्दलीय भाजपा में : जोधपुर नगर निगम चुनाव में 10 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीते हैं, जबकि एक राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का प्रत्याशी चुनाव जीता है. भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जुड़े चार प्रत्याशी भाजपा के खेमे में पहुंच चुके हैं, जबकि कांग्रेस के तीन बागी भी भाजपा को समर्थन देने के लिए तैयार हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर में महापौर बनाने के लिए राज्य मंत्री केके बिश्नोई को जिम्मेदारी सौंपी है. बिश्नोई अपनी टीम के साथ पूरा प्रबंधन कर चुके हैं. सभी विजयी पार्षद माउंट आबू में रखे गए हैं. 21 सितंबर को मतदान होगा. भाजपा को 51 मतों से ज्यादा मिलने की उम्मीद है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें