होमक्राइम45 छात्रों के लिए 5.50 लाख में हुई 'डील', जयपुर में सामूहिक नकल की बड़ी साजिश नाकाम, जमकर कटा बवाल
क्राइम

45 छात्रों के लिए 5.50 लाख में हुई 'डील', जयपुर में सामूहिक नकल की बड़ी साजिश नाकाम, जमकर कटा बवाल

कंट्रोल रूम की सूचना और पुलिस का फुल-प्रूफ 'एक्शन प्लान'डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण के मुताबिक, इस पूरे रैकेट की सूचना एग्जाम शुरू होने से एक दिन पहले ही पुलिस कंट्रोल रूम को मिल गई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो संदिग…

Navbharat Times के अनुसार30 जून 2026 को 08:26 am बजे
45 छात्रों के लिए 5.50 लाख में हुई 'डील', जयपुर में सामूहिक नकल की बड़ी साजिश नाकाम, जमकर कटा बवाल

सौजन्य से:- Navbharat Times

कंट्रोल रूम की सूचना और पुलिस का फुल-प्रूफ 'एक्शन प्लान'डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण के मुताबिक, इस पूरे रैकेट की सूचना एग्जाम शुरू होने से एक दिन पहले ही पुलिस कंट्रोल रूम को मिल गई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया, जिनसे पूछताछ के बाद कड़ियां जुड़ती चली गईं।

45 छात्रों के लिए साढ़े पांच लाख रुपए में सौदा

पुलिस की जांच में सामने आया कि झुंझुनूं के मुकुंदगढ़ स्थित एस. करण कॉलेज के 45 छात्रों के फर्स्ट ईयर में बैक आई हुई थी। इन छात्रों को किसी भी हाल में पास करवाने के लिए जयपुर के प्रभा देवी मेमोरियल पीजी कॉलेज (परीक्षा केंद्र) के प्रबंधकों के साथ साढ़े पांच लाख रुपए का सौदा तय किया गया था। रणनीति के तहत इन सभी 45 छात्रों को एक ही कमरे में बैठाकर सामूहिक नकल कराई जानी थी, लेकिन एग्जाम शुरू होते ही पुलिस की टीम ने मौके पर छापा मार दिया।दोनों कॉलेजों के संचालकों सहित 4 गिरफ्तार

पुलिस ने इस संगठित नकल कांड के मामले में दोनों ही कॉलेजों के प्रबंधन से जुड़े चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल हैं।- कृष्ण कुमार: हेड ऑफ डिपार्टमेंट (HOD), एस. करण कॉलेज, झुंझुनूं

- शंकर लाल: लेक्चरर, एस. करण कॉलेज, झुंझुनूं

- रामकृष्ण मंडीवाल: संचालक, प्रभा देवी मेमोरियल पीजी कॉलेज, जयपुर

- देव कृष्ण: संचालक रामकृष्ण का भतीजा

खुलासे के बाद कॉलेज परिसर में छात्रों का भारी बवाल

पुलिस की इस औचक कार्रवाई और परीक्षा में व्यवधान आने के बाद सेंटर पर मौजूद अन्य छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। कॉलेज परिसर में अचानक भारी हंगामा शुरू हो गया। आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कमरों में रखी टेबल और कुर्सियों को नीचे फेंकना शुरू कर दिया।देखते ही देखते पूरे कॉलेज परिसर में बवाल खड़ा हो गया, जिसे शांत कराने के लिए मौके पर मौजूद पुलिस जाब्ते को काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस रैकेट में अन्य कौन से लोग शामिल हैं और क्या इससे पहले भी इस तरह की डील की गई थी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें