जोधपुर में औसत से 45 फीसदी कम हुई बरसात: तापमान 2 डिग्री बढ़ा, उमस से लोग परेशान; जानिए अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Rainfall 45% Below Average, Temperature Rises By 2°C जोधपुर में औसत से 45 फीसदी कम हुई बरसात:तापमान 2 डिग्री बढ़ा, उमस से लोग परेशान; जानिए अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Rainfall 45% Below Average, Temperature Rises By 2°C
जोधपुर में औसत से 45 फीसदी कम हुई बरसात:तापमान 2 डिग्री बढ़ा, उमस से लोग परेशान; जानिए अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम
- कॉपी लिंक
मौसम विभाग ने जोधपुर में गुरुवार को मौसम साफ बना रहने और हल्के बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 1 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं है। शहर में करीब 20 दिन पहले से बारिश नहीं हुई है।
जोधपुर में बुधवार को मौसम गर्म और उमस भरा रहा। अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिन बारिश की संभावना नहीं जताई है।
अब तक 45 फीसदी कम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 26 अगस्त तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 45 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 234.2 एमएम होनी चाहिए थी,जबकि इस बार केवल 189.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 45 फीसदी कम है।
1 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों के लिए जोधपुर शहर में किसी भी तरह का कोई बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे। 1 सितंबर तक मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान तापमान में भी करीब 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।
- कामाख्या-भगत की कोठी ट्रेन का संचालन समय बदला: बिना टिकट यात्रा पर एक दिन में वसूले 5.27 लाख जुर्माना; पढ़ें रेलवे से जुड़ी प्रमुख खबरें
- 600 किलोमीटर तक पीछा कर बाइक चोर को पकड़ा: 350 CCTV फुटेज खंगाले, एक नाबालिग को किया डिटेन, तीन बाइक बरामद
- जोधपुर में ईद मीलादुन्नबी पर निकला जुलूस: बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग, जुलूस में निशुल्क नमाज की किताबें बांटी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

बीकानेर में बढ़ने लगा तापमान, पारा 37 डिग्री पहुंचा: 8 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं, ड्राई रहेगा मौसम - Bikaner News

जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का होगा संचालन - Bandikui News

जयपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन आज से तीन दिन चलेगी - Alwar News


