जोधपुर में दो दिन बाद आंधी-बारिश का अलर्ट: अब तक 43 प्रतिशत कम बारिश ; इस सप्ताह मानसून एक्टिव होने की संभावना - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Weather Update | Monsoon Rain Yellow Alert & Dry Spell News जोधपुर में दो दिन बाद आंधी-बारिश का अलर्ट:अब तक 43 प्रतिशत कम बारिश ; इस सप्ताह मानसून एक्टिव होने की संभाव…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Weather Update | Monsoon Rain Yellow Alert & Dry Spell News
जोधपुर में दो दिन बाद आंधी-बारिश का अलर्ट:अब तक 43 प्रतिशत कम बारिश ; इस सप्ताह मानसून एक्टिव होने की संभावना
- कॉपी लिंक
जोधपुर में इस बार मानसून देरी से आया और जुलाई के 20 दिन भी सूखे बीत रहे है। मानसून एंट्री के बाद से शहर और जिले में बारिश नहीं हुई। ऐसे में लगातार उमस से लोगों को परेशानी हो रही है।
19 जुलाई के आंकड़ा देखे तो इस महीने 43 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इधर, मौसम विभाग ने दो दिन बाद आंधी-बारिश की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दो दिन बाद यानी 22 जुलाई से दोबारा मौसम बदल सकता है।
उमस से लोग परेशान, तापमान भी गिरा
सामान्य तौर पर जोधपुर में 19 जुलाई तक 96.5 एमएम बारिश होती है। लेकिन इस बार केवल 56.5 प्रतिशत ही बारिश हुई। ऐसे में 43 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई।
बारिश नहीं होने की वजह से लगातार उमस बढ़ती जा रही है। शहरवासी भी इससे परेशान हो रहे है। तापमान की बात की जाए तो मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।
आगे क्या- इस सप्ताह बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट
इस सप्ताह दोबारा मानसून एक्टिव होने की संभावना जताई जा रही है। 22 जुलाई से मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में ये अलर्ट 25 जुलाई तक रहने की उम्मीद है। यानी चार दिन लगातार आंधी-बारिश की संभावना जताई जा रही है।
- 'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम: जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार'
- राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग में नियुक्ति: पीपाड़ शहर निवासी को जिला बीकानेर ग्रामीण के सह प्रभारी की जिम्मेदारी
- नंदवान में मिली जली हुई बॉडी: पुलिस ने मॉर्च्युरी में रखवाया शव; मौत के कारणों का पता लगा रही पुलिस
- उम्मेद हॉस्पिटल में भर्ती दो प्रसूताओं की स्थिति में सुधार: सिजेरियन डिलीवरी के बाद 5 प्रसूताओं की बिगड़ गई थी तबीयत; एक मरीज वेंटिलेटर पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


