राजस्थान में सबसे गर्म रहा श्रीगंगानगर, तापमान 41 डिग्री: बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ी; बिजली कटौती से परेशान लोग - Sriganganagar News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Sriganganagar - Rajasthan Heat Wave | Sriganganagar Temperature Hits 41 Degrees & Power Crisis राजस्थान में सबसे गर्म रहा श्रीगंगानगर, तापमान 41 डिग्री:बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ी; ब…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Sriganganagar
- Rajasthan Heat Wave | Sriganganagar Temperature Hits 41 Degrees & Power Crisis
राजस्थान में सबसे गर्म रहा श्रीगंगानगर, तापमान 41 डिग्री:बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ी; बिजली कटौती से परेशान लोग
- कॉपी लिंक
मंगलवार शाम को श्रीगंगानगर जिले के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया और गर्मी और उमस बढ़ गईं।
बुधवार सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है। कभी तेज धूप निकल आती है तो कभी बादल छा जाते हैं। बारिश के बावजूद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
सबसे गर्म रहा श्रीगंगानगर
बुधवार को श्रीगंगानगर जिला राजस्थान में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। उमस भरी चिलचिलाती धूप लोगों को लगातार परेशान कर रही है। अगस्त महीने में मई-जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है।
गर्मी और उमस का प्रभाव बढ़ने से बिजली संकट भी गहरा गया है। शहरी इलाकों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी 4 से 5 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है, जिससे आम लोग परेशान हैं। बिजली विभाग की ओर से रात को भी अवैध कट लगाए जा रहे हैं।
ऐसा रहा तापमान
मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री और अधिकतम 41 डिग्री रहा। सोमवार को यहां न्यूनतम 29.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया था।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

बीकानेर में बढ़ने लगा तापमान, पारा 37 डिग्री पहुंचा: 8 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं, ड्राई रहेगा मौसम - Bikaner News

जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का होगा संचालन - Bandikui News

जयपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन आज से तीन दिन चलेगी - Alwar News


