जयपुर रेंज आईजी बोले, अलवर में अपराध घटा, हत्या 41% और लूट 19% कम, गोतस्करी रोकने को बढ़ी नाकाबंदी
जयपुर रेंज आईजी बोले, अलवर में अपराध घटा, हत्या 41% और लूट 19% कम, गोतस्करी रोकने को बढ़ी नाकाबंदी रेंज आईजी ने कहा कि पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया, जिसके चलते पिछले साल के मुकाबले 118 फीसदी कार्रवाई कार्रवाई…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर रेंज आईजी बोले, अलवर में अपराध घटा, हत्या 41% और लूट 19% कम, गोतस्करी रोकने को बढ़ी नाकाबंदी
रेंज आईजी ने कहा कि पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया, जिसके चलते पिछले साल के मुकाबले 118 फीसदी कार्रवाई कार्रवाई बढ़ी.
Published : July 11, 2026 at 8:10 PM IST
अलवर: पुलिस जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश ने कहा कि रेंज में पिछले कुछ महीनों के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए 450 से अधिक एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे दर्ज किए गए हैं. उन्होंने कहा कि जयपुर रेंज में पिछले वर्ष की तुलना में इस साल नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में 118 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. उनका लक्ष्य नशे के नेटवर्क को तोड़ना और युवाओं को मादक पदार्थों की गिरफ्त से बचाना है.
जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने शनिवार को अलवर में पुलिस अन्वेषण भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 15 मार्च के बाद से अब तक जयपुर रेंज में एनडीपीएस एक्ट के तहत 450 से अधिक मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि पूरे राजस्थान में पिछले साल की तुलना में एनडीपीएस मामलों में करीब 22 प्रतिशत अधिक कार्रवाई की गई है, जबकि अकेले जयपुर रेंज में यह बढ़ोतरी 118 प्रतिशत रही है. आईजी राहुल प्रकाश ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस सप्लाई चेन को तोड़ने के साथ अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए पुलिस कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ जन जागरूकता पर भी जोर दे रही है.
पढ़ें: पड़ोसी राज्य बने अलवर पुलिस की मुसीबत, बाहरी अपराधी बढ़ा रहे दहशत
एक्सप्रेसवे पर आईटीएमएस कैमरों को लेन ड्राइव सिस्टम से जोड़ा: जयपुर रेंज आईजी ने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क सुरक्षा के लिए एक्सप्रेसवे पर लगे आईटीएमएस कैमरों को अब लेन ड्राइव सिस्टम से जोड़ दिया गया है. इससे लेन अनुशासन का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की पहचान कर उनके खिलाफ स्वचालित कार्रवाई की जा सकेगी. उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से नो-पार्किंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है.
गोतस्करी रोकने के लिए जिले में विशेष नाकाबंदी: आईजी राहुल प्रकाश ने कहा कि अलवर पुलिस गोतस्करी की रोकथाम को लेकर भी पूरी तरह सतर्क है. पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के नेतृत्व में जिलेभर में विशेष नाकाबंदी और रात्रिकालीन गश्त बढ़ाई गई है, जिससे तस्करी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके. उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में भी अलवर पुलिस का प्रदर्शन बेहतर रहा है. पिछले वर्ष की तुलना में जिले में हत्या के मामलों में 41 प्रतिशत, हत्या के प्रयास के मामलों में 50 प्रतिशत और लूट की घटनाओं में 19 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. केवल चोरी के मामलों में मामूली वृद्धि हुई है, जिस पर पुलिस विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है. गश्त के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ और अपराध करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है.
लूट का जल्द करेंगे खुलासा: आईजी राहुल प्रकाश टेल्को सर्किल स्थित शालीमार योजना पहुंचे, जहां उन्होंने जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर ओमप्रकाश के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली तथा पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई से उन्हें अवगत कराया. उन्होंने कहा कि घटना के दोषियों का खुलासा जल्द किया जाएगा.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


