जयपुर में वैशाली नगर की नेमी-सागर कॉलोनी की जनता परेशान: पार्किंग, तेज-म्यूजिक, अवैध गतिविधियां चल रही, 400 परिवारों ने दी निकाय चुनाव बहिष्कार की चेतावनी - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Vaishali Nagar Jaipur Election Boycott | Residents Protest Illegal Issues जयपुर में वैशाली नगर की नेमी-सागर कॉलोनी की जनता परेशान:पार्किंग, तेज-म्यूजिक, अवैध गतिविधियां चल रही,…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Vaishali Nagar Jaipur Election Boycott | Residents Protest Illegal Issues
जयपुर में वैशाली नगर की नेमी-सागर कॉलोनी की जनता परेशान:पार्किंग, तेज-म्यूजिक, अवैध गतिविधियां चल रही, 400 परिवारों ने दी निकाय चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
- कॉपी लिंक
जयपुर के पॉश इलाके वैशाली नगर स्थित नेमी सागर कॉलोनी में रहने वाले लोग इन दिनों पार्किंग, व्यावसायिक गतिविधियों, तेज म्यूजिक, गंदगी और कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि रिहायशी इलाके के आसपास व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं। इनके कारण कॉलोनी की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है, जिससे स्थानीय लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो रहा है।
आम जनता का कहना है कि वे कई बार जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों तक अपनी शिकायत पहुंचा चुके हैं। अधिकारियों की ओर से कार्रवाई का आश्वासन भी मिलता है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने अब चेतावनी दी है कि अगर जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। तो वे आगामी निकाय चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे।
26 साल से रह रहे सुखवीर बोले- शिकायतें बहुत की, कार्रवाई नहीं हुई
नेमी सागर कॉलोनी में पिछले करीब 26 साल से रह रहे सुखवीर सिंह ने बताया कि आम जनता की समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के लोग JDA से लेकर पुलिस प्रशासन तक अपनी परेशानी बता चुके हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में कार्रवाई कागजी प्रक्रिया तक ही सीमित रह जाती है।
सुखवीर सिंह के अनुसार, क्षेत्र में नियमों के विपरीत कई परिसर बनाए गए हैं। इन परिसरों की पार्किंग व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण पूरी कॉलोनी की सड़कें वाहनों से घिरी रहती हैं। उनका आरोप है कि जिन बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए, उनमें भी कई जगह अन्य गतिविधियां संचालित हो रही हैं और पार्किंग के लिए सड़क का इस्तेमाल किया जा रहा है।
लोग समस्याओं के चलते परेशान
उन्होंने बताया कि पिछले करीब पांच साल से कॉलोनी के लोग इन समस्याओं से लगातार परेशान हैं। उन्होंने बताया कि देर रात तक क्षेत्र में लोगों की आवाजाही रहती है और तेज म्यूजिक बजाया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार पुलिस को सूचना देने के बावजूद समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हुई।
सुखवीर सिंह ने आरोप लगाया कि रात 12 से 1 बजे के बाद भी क्षेत्र में युवक-युवतियों के जमावड़े और नशे की गतिविधियां दिखाई देती हैं। उनका कहना है कि कुछ लोग नशे की हालत में स्थानीय निवासियों से विवाद भी करते हैं। उन्होंने कहा कि तेज म्यूजिक के कारण देर रात तक लोगों की नींद प्रभावित होती है। पुलिस को सूचना देने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचते हैं, लेकिन कार्रवाई और समाधान दोनों ही नहीं होते है।
सुखवीर सिंह ने कहा कि इस समस्या को लेकर हम लंबे समय से गांधीवादी तरीके से विरोध जता रहे है। अगर प्रशासन ने जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया तो कॉलोनी के लोग लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराते हुए चुनाव बहिष्कार करेंगे। उन्होंने कहा कि करीब 400 से अधिक परिवार इन समस्याओं से प्रभावित हैं।
अशोक बोले- घर के अंदर तक सुनाई देता है तेज म्यूजिक
कॉलोनी निवासी अशोक ने बताया कि पिछले कुछ सालों में इलाके की स्थिति लगातार खराब हुई है। उनके अनुसार, आसपास कुछ व्यावसायिक और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसी गतिविधियां शुरू होने के बाद पार्किंग की समस्या काफी बढ़ गई है।
अशोक ने कहा कि बाहरी लोगों के वाहन बड़ी संख्या में कॉलोनी की गलियों में खड़े हो जाते हैं। स्थिति यह है कि स्थानीय लोगों के लिए अपनी गाड़ी खड़ी करना तो दूर, कई बार गली से निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
उन्होंने बताया कि देर रात तक तेज म्यूजिक बजने से आसपास रहने वाले परिवारों को परेशानी होती है। उनका घर नजदीक होने के कारण कई बार ऐसा लगता है जैसे म्यूजिक घर के अंदर ही बज रहा हो। इसके साथ ही क्षेत्र में नशे का व्यापार भी हो रहा है। अशोक के मुताबिक इस संबंध में कई बार पुलिस और प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन स्थाई समाधान नहीं हुआ।
स्थानीय महिलाओं ने भी जताई सुरक्षा को लेकर चिंता
नेमी सागर कॉलोनी की निवासी सुमित्रा सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय में कॉलोनी की समस्याएं काफी बढ़ गई हैं। उनका आरोप है कि देर रात बड़ी संख्या में युवक-युवतियां घरों के बाहर बैठे रहते हैं। उन्हें वहां से जाने के लिए कहने पर कई बार स्थानीय लोगों के साथ बदतमीजी की स्थिति बन जाती है।
सुमित्रा ने कहा कि देर रात तक होने वाली गतिविधियों से महिलाओं और बच्चों को परेशानी होती है। उन्होंने आसपास संचालित व्यावसायिक गतिविधियों और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि वाहनों की बेतरतीब पार्किंग का सीधा असर कॉलोनी के लोगों पर पड़ रहा है।
सफाई व्यवस्था पर भी सवाल, टूटी सड़क और गंदगी से परेशानी
स्थानीय निवासियों ने कॉलोनी की सफाई व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि कई जगह सड़कें टूटी हुई हैं और बारिश के बाद कीचड़ व गंदगी की समस्या बढ़ जाती है। लोगों के मुताबिक नियमित रूप से कचरा संग्रहण वाहन भी नहीं पहुंचता।
क्षेत्र की जनता का आरोप है कि स्थानीय पार्षद ने भी लंबे समय से क्षेत्र की समस्याओं का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचकर स्थिति नहीं देखी। लोगों का कहना है कि एक तरफ जयपुर को स्मार्ट और आधुनिक शहर बनाने की बात होती है, वहीं दूसरी तरफ पॉश इलाके में रहने वाले लोग सड़क, सफाई, पार्किंग और सुरक्षा जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
दरअसल, वैशाली नगर स्थित नेमी सागर कॉलोनी के आसपास पिछले कुछ समय में रिहायशी क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होने को लेकर स्थानीय निवासियों ने आपत्ति जताई है। लोगों का कहना है कि एक दर्जन से ज्यादा क्लब होटल रेस्टोरेंट के साथ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स नियम विपरीत खुलने से इस कॉलोनी के हालात खराब हो गए हैं। JDA और पुलिस प्रशासन को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
निवासियों का आरोप है कि व्यावसायिक गतिविधियों के कारण आसपास की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर पार्किंग का दबाव बढ़ गया है। इससे स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
400 से ज्यादा परिवार, 5 हजार से अधिक लोग प्रभावित होने का दावा
स्थानीय निवासियों के अनुसार, कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में करीब 400 से अधिक परिवार रहते हैं और इन समस्याओं का असर 5 हजार से ज्यादा लोगों पर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि वे पिछले लंबे वक्त से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया।
निवासियों ने प्रशासन से रिहायशी क्षेत्र में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों की जांच, पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने, देर रात होने वाली गतिविधियों पर निगरानी, सफाई व्यवस्था सुधारने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की तो वे आगामी निकाय चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का फैसला ले सकते हैं। उनका कहना है कि लोकतंत्र में मतदान के जरिए अपनी जिम्मेदारी निभाने के बावजूद उन्हें मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलती हैं तो वे प्रशासन के सामने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से यह कदम उठाएंगे।
- बात खरी हैडांगाजी का 15 अगस्त यानी 'गणतंत्र दिवस': किरोड़ी बाबा की 'गहलोतजी' वाली टीस; जड़ से खोद कर निकाला 'आंदोलन'
- LIVEराजस्थान में आज भी भारी बारिश की चेतावनी: जयपुर, चित्तौड़गढ़ में 3 इंच तक पानी बरसा; 14 अगस्त से कमजोर होगा मानसून
- भास्कर इंटरव्यूक्या SC-ST वर्ग के आरक्षण पर असर पड़ेगा?: OBC आयोग की रिपोर्ट पर बोले मंत्री- कम आबादी वाली जातियों को भी राजनीति में आगे बढ़ाएंगे
- 123 RPS अधिकारियों का ट्रांसफर, जयपुर कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: 48 ट्रेनी आरपीएस को भी पोस्टिंग; DGP ने दिए तुरंत जॉइन करने के आदेश
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान रिफाइनरी की पाइपलाइन से 2 टैंकर क्रूड ऑयल चोरी: 6 महीने रेकी के बाद गड्ढा खोदकर वाल्व लगाया, 8 आरोपी पकड़े - Barmer News

जोधपुर में आज बारिश का यलो अलर्ट: अब तक सामान्य से 17 फीसदी कम बरसात, जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम - Jodhpur News

राजस्थान रिफाइनरी की पाइपलाइन से 20 टन क्रूड ऑयल चोरी: 6 महीने रेकी के बाद गड्ढा खोदकर वाल्व लगाया, गुजरात ATS के इनपुट पर 8 लोग पकड़े - Barmer News


