एडीसीपी नरेंद्र सिंह देवड़ा को वेस्ट से ईस्ट में लगाया: जोधपुर में दो नए अधिकारी आए, प्रवीण कुमार को पश्चिम में लगाया ; 40 SI का ट्रांसफर - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Police Transfer: Devra Shifts East, New Officers Arrive एडीसीपी नरेंद्र सिंह देवड़ा को वेस्ट से ईस्ट में लगाया:जोधपुर में दो नए अधिकारी आए, प्रवीण कुमार को पश्चिम में…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Police Transfer: Devra Shifts East, New Officers Arrive
एडीसीपी नरेंद्र सिंह देवड़ा को वेस्ट से ईस्ट में लगाया:जोधपुर में दो नए अधिकारी आए, प्रवीण कुमार को पश्चिम में लगाया ; 40 SI का ट्रांसफर
- कॉपी लिंक
राजस्थान सरकार के गृह विभाग ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के तबादले किए हैं। 49 अधिकारियों की इस लिस्ट में जोधपुर में भी कई अफसरों को नई पोस्टिंग दी गई है। दो अधिकारियों की जोधपुर में वापसी हुई है।
इसके तहत ADCP वेस्ट नरेंद्र सिंह देवड़ा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम से पूर्व में लगाया गया है। एडीसीपी पूर्व वीरेंद्र सिंह का जैसलमेर जिले के पोकरण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के तौर पर ट्रांसफर किया गया है।
वहीं पूर्व में ADCP पश्चिम रह चुके के वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली निशांत भारद्वाज को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ATS लगाया गया है। प्रवीण कुमार को एडीसीपी वेस्ट लगाया गया है।
आनंद सिंह राजपुरोहित को ANTF से एडीसीपी अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर लगाया गया है। आनंद सिंह पूर्व में बोरानाडा ACP रह चुके हैं। भरत राज को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लीगल सेल जोधपुर लगाया गया है।
40 SI के ट्रांसफर
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में गुरुवार देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) शरत कविराज ने तुरंत प्रभाव से आदेश जारी कर कमिश्नरेट के 40 उप-निरीक्षकों (सब-इंस्पेक्टर्स - SI) का तबादला कर दिया है। इस सूची में कई थानों के सेकंड ऑफिसर, पुलिस लाइन में बैठे अधिकारी और महत्वपूर्ण चौकियों के प्रभारी शामिल हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


