होमशिक्षा-करियरजोधपुर में हर 40 मिनट में मिलेगी इलेक्ट्रिक बसें: बच्चों का लगेगा आधा किराया; वीकेंड पर टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए भी मिलेगी सुविधा - Jodhpur News
शिक्षा-करियर

जोधपुर में हर 40 मिनट में मिलेगी इलेक्ट्रिक बसें: बच्चों का लगेगा आधा किराया; वीकेंड पर टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए भी मिलेगी सुविधा - Jodhpur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Electric Bus Launch | CM Bhajanlal Sharma Inaugurates City Service जोधपुर में हर 40 मिनट में मिलेगी इलेक्ट्रिक बसें:बच्चों का लगेगा आधा किराया; वीकेंड पर टूरिस्ट डेस्ट…

Dainik Bhaskar के अनुसार18 अगस्त 2026 को 02:55 pm बजे
जोधपुर में हर 40 मिनट में मिलेगी इलेक्ट्रिक बसें:  बच्चों का लगेगा आधा किराया; वीकेंड पर टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए भी मिलेगी सुविधा - Jodhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- Jodhpur Electric Bus Launch | CM Bhajanlal Sharma Inaugurates City Service

जोधपुर में हर 40 मिनट में मिलेगी इलेक्ट्रिक बसें:बच्चों का लगेगा आधा किराया; वीकेंड पर टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए भी मिलेगी सुविधा

- कॉपी लिंक

जोधपुर में मंगलवार से पहली बार इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत हुई। पहले फेज में जोधपुर को 5 इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं। सीएम भजनलाल शर्मा ने इनका वर्चुअल उद्घाटन किया। जोधपुर के मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में भी इसे लेकर उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

खास बात ये है कि इसमें बच्चों का आधा किराया लगेगा। इसके साथ ही यात्री यूपीआई से भी पेमेंट कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि नगर निगम की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि वीकेंड पर टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए भी इन बसों को संचालित किया जाए, ताकि पर्यटकों को इसका फायदा मिल सके।

कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र जोशी, संभागीय आयुक्त केएल स्वामी, कलेक्टर आलोक रंजन और नगर निगम आयुक्त राहुल जैन समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। शहर की सड़कों पर ये बसें बुधवार से दौड़ना शुरू हो जाएंगी।

इस दौरान विधायक देवेंद्र जोशी और अधिकारियों ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद विधायक समेत सभी अधिकारियों ने बस में कलेक्ट्रेट तक का सफर पूरा किया।

3 से 12 साल तक के बच्चों का लगेगा आधा किराया

आयुक्त राहुल जैन ने बताया- जोधपुर के बनाड़ से जैसलमेर बाइपास तक 5 बसें संचालित होंगी। 5 किलोमीटर तक के लिए 15 रुपए किराया लगेगा। इसके बाद प्रति किलोमीटर 5 रुपए के हिसाब से किराया लगेगा। वहीं अधिकतम किराया 50 रुपए तक होगा।

सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक इन बसों को इस रुट पर संचालित किया जाएगा। तय रूट के अनुसार ये बसें शहर के 25 किलोमीटर एरिया कवर करेगी। ऐसे में करीब एक बस को एक फेरा करने में डेढ़ घंटे का समय लगेगा।

हर 40 मिनट में यात्रियों को बस मिलेगी। 34 बस पॉइंट इसमें रखे गए हैं। इसमें पूरे जोधपुर शहर को कवर करने का प्रयास किया गया है। वहीं 3 से 12 साल तक के बच्चों के लिए आधा किराया लगेगा। साथ ही यात्री किराया कैश या फिर यूपीआई पेमेंट में भी कर सकेंगे।

विधायक और अधिकारियों ने लिया टिकट

कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया- अभी शहर में पांच बसें संचालित हो रही हैं। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिहाज से बेहतर बस सर्विस है। आने वाले समय में शहर को और बसें मिलेगी, जिससे काफी फायदा होगा।

बसों की शुरुआत करने से पहले पूजा-अर्चना की गई। विधायक देवेंद्र जोशी ने फीता काटा। इसके बाद बस को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद विधायक समेत सभी अधिकारी बस में सवार हुए। इस दौरान विधायक समेत अधिकारियों ने टिकट लिया और फिर ऑनलाइन पेमेंट भी किया। कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया- ये बस शहरवासियों की सुविधा के लिए है।

ये रहेगा रूट

नगर निगम आयुक्त राहुल जैन ने बताया- प्रारंभिक रूट में इलेक्ट्रिक बसें बनाड़ से जैसलमेर बाइपास तक संचालित होंगी। निर्धारित रूट के अनुसार- बसें बनाड़ से रवाना होकर राईकाबाग बस स्टैंड, सर्किट हाउस, भाटी सर्कल, पांच बत्ती चौराहा, जेडीए चौराहा, रेलवे स्टेशन, रोटरी चौराहा, एमडीएम हॉस्पिटल, जलजोग सर्किल, बॉम्बे मोटर चौराहा, आखलिया चौराहा, पहला पुलिया, दूसरा पुलिया और चौपासनी रोड होते हुए जैसलमेर बाइपास तक जाएगी।

वहीं दो-तीन महीने में 100 से 125 बसें मिलेंगी। इसके बाद शहर के अलग-अलग रूट पर इन बसों का संचालन किया जाएगा।

बसों में लगे सीसीटीवी कैमरा, डिस्प्ले बोर्ड बताएगा अगला स्टेशन कौनसा

इनमें चार सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित (रिजर्व) रहेंगी। इन चार सीटों को गुलाबी रंग में तैयार किया गया है। इन बसों में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा दोनों का ध्यान रखा गया है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए बसों में सीसीटीवी कैमरा लगा रखे हैं।

साथ ही आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए भी फायर सेफ्टी सिस्टम और बस के बाहर इमरजेंसी बटन लगा है। डिस्प्ले बोर्ड भी लगाया गया है, जहां यात्रियों को ये पता चल पाएगा कि बस का अगला स्टॉपेज कौनसा होगा।

9 मीटर लंबी हैं बसें, 36 यात्रियों की क्षमता

9 मीटर लंबी इस बस में 25 सीटें होंगी, जबकि इसकी कुल क्षमता (कैपेसिटी) लगभग 36 यात्रियों की है। इनमें 2 सीटें खास तौर पर दिव्यांगों के लिए भी तैयार की गई हैं। वहीं दो सीटें गर्भवती महिला और बुजुर्गों के लिए भी हैं।

इन बसों के संचालन के लिए 100 ड्राइवर कंपनी की ओर से नियुक्त किए जाएंगे। हालांकि इन पांच बसों के लिए अलग से ड्राइवर भी आ चुके हैं। वहीं कंडक्टरों की भर्ती और रेवेन्यू कलेक्शन (राजस्व संग्रह) का काम नगर निगम अपने स्तर पर करेगा। इसके लिए 235 कंडक्टरों की भर्ती होगी।

180 किलोवॉट के चार्जिंग स्टेशन बने

नगर निगम के गैराज में 20 चार्जिंग स्टेशन तैयार किए जा रहे हैं। एक चार्जिंग स्टेशन बुधवार तक तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां 180 किलोवॉट के फास्ट चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। यहां एक साथ 40 बसें एक साथ चार्ज हो सकेंगी। दावा किया जा रहा है कि एक बस 1 घंटा 20 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी। एक बार चार्ज करने पर बस 200 किलोमीटर से ज्यादा चल सकेगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें