जोधपुर में दो दिन हल्की बारिश का अलर्ट: अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा; देर शाम बदला मौसम, चलने लगी हवा - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Heat Soars To 40°C; Humidity Rises After Evening Drizzle जोधपुर में दो दिन हल्की बारिश का अलर्ट:अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा; देर शाम बदला मौसम, चलने लगी हवा - कॉ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Heat Soars To 40°C; Humidity Rises After Evening Drizzle
जोधपुर में दो दिन हल्की बारिश का अलर्ट:अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा; देर शाम बदला मौसम, चलने लगी हवा
- कॉपी लिंक
जोधपुर शहर में लगातार गर्मी और उसम का असर बढ़ता जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिन हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर, देर शाम जोधपुर शहर में मौसम बदला। आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवा का दौर चला।
इससे पहले गुरुवार को जोधपुर के ग्रामीण इलाकों में बारिश से थोड़ी बहुत राहत मिली थी, लेकिन शहर के कुछ इलाकों में हुई बूंदाबांदी के बाद उमस बढ़ गई है। शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा।
न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक बढ़ा, नहीं मिल रही गर्मी से राहत
इस बार जून में बारिश और प्री-मानसून को लेकर शहरवासियों को निराशा हाथ लगी। मौसम विभाग ने जून में तीन से चार बार आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया था। इस अलर्ट का कोई असर जोधपुर में नजर नहीं आया।
इधर, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री से बढ़कर 31 डिग्री तक पहुंच गया है। अधिकतम तापमान में भी खास गिरावट नहीं दिखी। यहां तापमान लगातार 40 से 41 डिग्री तक बना हुआ है।
जानें 2 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 2 जुलाई तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि 26 और 27 जून को दो दिन हल्की बारिश या बूंदाबांदी शहर में हो सकती है।
वहीं तापमान में भी कोई खास गिरावट नहीं देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री तक बने रहने की संभावना है। हालांकि 2 जुलाई तक तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।
- तीन साल से फरार 25 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार: स्लेट-पेंसिल फैक्ट्री में व्यापारी बनकर पहुंची पुलिस, ANTF ने ब्यावर मंडी में घेराबंदी कर पकड़ा
- हाईकोर्ट से बीकानेर की पोडू-पंचायत में भ्रष्टाचार मामले में नोटिस: संबंधित पक्षों से मांगा जवाब, याचिका में अनियमितताओं का आरोप
- ‘भास्कर समाधान’ से प्रशासन तक पहुंच रही समस्याएं: 2 महीने से बंद स्ट्रीट लाइट, सालभर से बिजली कनेक्शन का इंतजार; सफाई और सड़कें भी बनीं सिरदर्द
- हाईकोर्ट ने जैसलमेर दरगाह मामले में सरकार से मांगा जवाब: ध्वस्तीकरण नोटिस के खिलाफ लगी थी याचिका, अब 29 जून को होगी अगली सुनवाई
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

होली 2026 : राजस्थानी रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, फिल्मी गानों पर थिरके, देसी व्यंजनों का चखा स्वाद, सुरक्षा रही चाक चौबंद

कौन हैं IPS बीजू जॉर्ज जोसफ? जो RPSC के अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं सबसे आगे

एजुकेशन सिस्टम को लेकर राहुल गांधी की बात स्कूल-कॉलेजों में पहुंचाएगी कांग्रेस, मोदी सरकार पर जुबानी हमला


