जोधपुर में बीजेपी-कांग्रेस के बागियों पर आरएलपी की नजर: निगम की 40 सीटें जीतने का लक्ष्य, सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूले के तहत उतारेगी कैंडिडेट - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Nagar Nigam Election | RLP Social Engineering Strategy Plan जोधपुर में बीजेपी-कांग्रेस के बागियों पर आरएलपी की नजर:निगम की 40 सीटें जीतने का लक्ष्य, सोशल इंजीनियरिंग फ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Nagar Nigam Election | RLP Social Engineering Strategy Plan
जोधपुर में बीजेपी-कांग्रेस के बागियों पर आरएलपी की नजर:निगम की 40 सीटें जीतने का लक्ष्य, सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूले के तहत उतारेगी कैंडिडेट
- कॉपी लिंक
जोधपुर नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के अलावा अन्य पार्टियों भी सक्रिय हैं। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने भी निगम की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की है। आरएलपी का नगीना से सांसद चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी (एएसपी) और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के साथ गठबंधन है।
आरएलपी निगम चुनाव में दोनों पार्टियों के समर्थन से मैदान में उतर रही है। पार्टी नेताओं का दावा है कि चंद्रशेखर और ओवैसी का समर्थन उन्हें प्राप्त है और सभी सीटों पर आरएलपी चुनाव लड़ेगी।
50 सीटों पर विशेष फोकस
आरएलपी के निगम चुनाव प्रभारी पुखराज कलवानिया ने बताया कि पार्टी 50 सीटों पर विशेष फोकस कर रही है और इनमें से 40 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए पार्टी सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले पर काम कर रही है। इसके तहत पार्टी ने जाट, मुस्लिम और अनुसूचित जाति के बाहुल्य वाली सीटों को चिन्हित किया है। पार्टी इन सीटों पर विशेष फोकस कर रही है।
इन वार्डों पर विशेष नजर
कलवानिया ने बताया कि पार्टी लूणी विधानसभा और शहर के बाहरी इलाकों में जाट समुदाय के बाहुल्य वाले वार्डों जैसे वार्ड नंबर 76,77,79,80, 89 और मुस्लिम समुदाय के बाहुल्य वाले 31,33,34, 64, 66, 70, 72, 73 वार्डों पर विशेष फोकस कर रही है। पार्टी ने चुनाव के लिए 10 लोगों की कमेटी बनाई है।
बीजेपी-कांग्रेस के बागियों पर नजर
कलवानिया ने बताया कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को टिकट के साथ मैदान में उतारने के साथ-साथ कांग्रेस और बीजेपी के बागी होने वाले उम्मीदवारों पर भी नजर बनाए हुए हैं। पार्टी दोनों दलों से बागी होने वाले कैंडिडेट को भी आरएलपी के सिंबल पर मैदान में उतारने का प्रयास करेगी। इसके लिए बीजेपी-कांग्रेस के प्रत्याशियों की लिस्ट का इंतजार किया जा रहा है।
वहीं, आम आदमी पार्टी भी निगम चुनाव में कई सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी के चुनाव प्रभारी नवीन चौधरी रविवार को जोधपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इसके बाद पार्टी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है।
- जोधपुर में मौसम साफ, बारिश का अलर्ट नहीं: इस सीजन में अब तक 54 फीसदी कम बरसात हुई, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम
- तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर: पति और गर्भवती पत्नी घायल, रामदेवरा मेले में जा रहे थे; स्थानीय लोगों ने किया विरोध
- जोधपुर में एमडी ड्रग के साथ तस्कर गिरफ्तार: कॉलेज गई नाबालिग लापता,टीचर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज; पढ़ें क्राइम की अन्य खबरें
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


