होमक्राइमरिश्वत लेने के लिए एएसआई के घर पहुंचा, फिर गिरफ्तार...
क्राइम

रिश्वत लेने के लिए एएसआई के घर पहुंचा, फिर गिरफ्तार...

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के शास्त्री नगर थाने के सहायक उप निरीक्षक हरदेव राम को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

ETV Bharat के अनुसार7 जुलाई 2026 को 10:26 am बजे
रिश्वत लेने के लिए एएसआई के घर पहुंचा, फिर गिरफ्तार...

सौजन्य से:- ETV Bharat

जोधपुर में अनूठा मामला: 40 हजार रुपए घूस लेने परिवादी के घर जा पहुंचा एएसआई...गिरफ्तार

जोधपुर में यह पहला मामला है, जिसमें कोई पुलिसकर्मी रिश्वत लेने किसी के घर तक गया हो.

Published : July 6, 2026 at 7:19 PM IST

जोधपुर: जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के शास्त्री नगर थाने के सहायक उप निरीक्षक को सोमवार को 40 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. दिलचस्प यह है कि मारपीट मामले में रिश्वत लेने एएसआई परिवादी के घर पहुंच गया, जहां एसीबी टीम पहले से जाल बिछाए बैठी थी, जैसे ही एएसआई ने 40 हजार रुपए लिए, एसीबी टीम ने दबोच लिया. जोधपुर में यह पहला मामला है, जिसमें कोई पुलिसकर्मी रिश्वत लेने किसी के घर तक गया हो.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी स्पेशल यूनिट जोधपुर को शिकायत मिली कि परिवादिया के पति के साथ मारपीट का मुकदमा जोधपुर के शास्त्री नगर थाने में दर्ज है, जबकि पति समेत अन्य के खिलाफ मारपीट का भी मामला दर्ज है. दोनों प्रकरणों का अनुसंधान शास्त्रीनगर थाने के सहायक उप निरीक्षक हरदेव राम कर रहा था.

पांच हजार दिए तो मांगे 50 हजार: एसआई हरदेव राम ने परिवादिया के पति के विरूद्ध दर्ज मुकदमे में मदद करने एवं परिवादिया के पति के साथ गए व्यक्ति (सूंडाराम) का नाम निकालने के नाम पर खर्चा पानी मांगा. परिवादिया ने पूर्व में एएसआई हरदेवराम को रिश्वत के पांच हजार रुपए दिए. उसके बाद सूंडाराम को हरदेव राम ने थाने बुलाकर दूसरे मामले में मदद करने और सूंडाराम व अन्य के नाम निकालने के लिए थानाधिकारी के नाम पर पचास हजार रुपए मांगे.

एसीबी के पास पहुंची पीड़िता: एसीबी के अनुसार, पीड़िता से जब पचास हजार मांगे तो एसीबी चौकी स्पेशल यूनिट से संपर्क किया. इसके बाद मांग का सत्यापन किया गया. सोमवार को एसीबी जोधपुर रेंज के उप महानिरीक्षक नारायण टोगस के सुपरविजन में एसीबी चौकी स्पेशल यूनिट जोधपुर के एएसपी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में निरीक्षक उमेश कुमार विश्नोई एवं अन्य ने ट्रेप कार्यवाही की. एएसआई हरदेव राम रुपए लेने घर लेने पहुंचा तो उसे नोटों का बंडल दिया गया, जैसे ही उसने रुपए लेकर पेंट की जेब में रखे तो एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

पढ़ें: एसीबी ने कृषि विभाग के अधिकारियों की ली तलाशी, 2.63 लाख रुपए की संदिग्ध नकदी बरामद

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें