होमक्राइम4 जुलाई को पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, जयपुर मेट्रो फेज-2 का भी शिलान्यास
क्राइम

4 जुलाई को पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, जयपुर मेट्रो फेज-2 का भी शिलान्यास

Jaipur News: 4 जुलाई को पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, जयपुर मेट्रो फेज-2 का भी शिलान्यास Jaipur News In Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को राजस्थान आएंगे. पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन और जयपुर मेट्रो…

ABP News के अनुसार26 जून 2026 को 05:30 am बजे
4 जुलाई को पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, जयपुर मेट्रो फेज-2 का भी शिलान्यास

सौजन्य से:- ABP News

Jaipur News: 4 जुलाई को पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, जयपुर मेट्रो फेज-2 का भी शिलान्यास

Jaipur News In Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को राजस्थान आएंगे. पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन और जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास करेंगे. 45 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को राजस्थान का दौरा करेंगे. इस दौरान वे बालोतरा जिले के पचपदरा में देश की बड़ी औद्योगिक परियोजना पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे और जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास करेंगे. साथ ही प्रदेश की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे.

कार्यक्रम के दौरान लगभग 45 हजार युवाओं को सरकारी सेवाओं में चयनित होने पर नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री की यात्रा की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की और सभी तैयारियां समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए.

'ऐसी लूट आज तक...', अशोक गहलोत ने बीजेपी शासित राज्यों का जिक्र बोला तीखा हमला

पहले स्थगित हुआ था उद्घाटन कार्यक्रम

बता दें कि पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन पहले 21 अप्रैल को प्रस्तावित था, लेकिन परिसर में भीषण आग लगने की घटना के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था. अब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को रिफाइनरी परिसर में सुरक्षा मानकों को और मजबूत करने तथा निगरानी व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के सख्त निर्देश दिए हैं.

जनसहभागिता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं के लिए यह जीवन का महत्वपूर्ण क्षण है. इसलिए सभी जिलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और युवाओं को प्रधानमंत्री के मुख्य कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जोड़ा जाएगा. ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि आयोजन के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा. रिफाइनरी परिसर में बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा तथा पूरे प्रदेश में ईंधन संरक्षण और ऊर्जा बचत को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे.

व्यवस्थाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने आगंतुकों के लिए बैठने की व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पूरा आयोजन विकास, रोजगार और जनसहभागिता का उत्सव बने. बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, डीजीपी राजीव कुमार शर्मा, एचआरआरएल, एचपीसीएल और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

राजस्थान को मिलेगी बड़ी सौगात

पचपदरा रिफाइनरी राजस्थान के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी. यह परियोजना रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति देगी. वहीं जयपुर मेट्रो फेज-2 की शुरुआत शहर की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाएगी. प्रधानमंत्री के इस दौरे को राजस्थान सरकार विकास और रोजगार के संदेश के रूप में देख रही है.

भजनलाल सरकार पर कांग्रेस का हमला, स्वास्थ्य सेवाओं और धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई से उठे सवाल

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें