होमबिज़नेसपीएम मोदी करेंगे जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्धाटन: 4 जुलाई को आएंगे; मंत्री शेखावत बोले- हवाई चप्पल पहनने वाले हवाई जहाज में कर रहे सफर - Jodhpur News
बिज़नेस

पीएम मोदी करेंगे जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्धाटन: 4 जुलाई को आएंगे; मंत्री शेखावत बोले- हवाई चप्पल पहनने वाले हवाई जहाज में कर रहे सफर - Jodhpur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Airport Terminal Inauguration: PM Modi To Launch July 4 पीएम मोदी करेंगे जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्धाटन:4 जुलाई को आएंगे; मंत्री शेखावत बोले- हवाई चप्पल पहनन…

Dainik Bhaskar के अनुसार26 जून 2026 को 12:25 pm बजे
पीएम मोदी करेंगे जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्धाटन:  4 जुलाई को आएंगे; मंत्री शेखावत बोले- हवाई चप्पल पहनने वाले हवाई जहाज में कर रहे सफर - Jodhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- Jodhpur Airport Terminal Inauguration: PM Modi To Launch July 4

पीएम मोदी करेंगे जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्धाटन:4 जुलाई को आएंगे; मंत्री शेखावत बोले- हवाई चप्पल पहनने वाले हवाई जहाज में कर रहे सफर

- कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का 4 जुलाई को उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को जोधपुर दौरे में एयरपोर्ट पर यह जानकारी दी। शेखावत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- पीएम मोदी जोधपुर में आकर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल की सौगात देंगे। नया टर्मिनल केवल जोधपुर ही नहीं, पूरे पश्चिचमी राजस्थान की एयर कनेक्टिविटी को मजबूती देगा। शेखावत ने कहा- देश में अर्थव्यवस्था के विकास होने से अब हवाई चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज की यात्रा कर रहा है।

बताया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी सबसे पहले जोधपुर आएंगे। यहां एयरपोर्ट के टर्मिनल का उद्घाटन कर वे बाड़मेर के पचपदरा के लिए निकलेंगे। वहां पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन और जयपुर की मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास करेंगे।

तैयारियां अंतिम चरण में, कल आएगी टेक्निकल टीम

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया- एयरपोर्ट के नए टर्मिनल में कुछ टेक्निकल क्लियरेंस की प्रोसेस अंतिम चरण में है। इसे लेकर एक्सपर्ट टीम शनिवार तक नए टर्मिनल का निरीक्षण करेगी। टेक्निकल मंजूरी भी कल तक मिल जाएगी।

इसके बाद रिवाइज्ड इंस्पेक्शन का प्रोसेस बाकी रहेगा, जो 4 जुलाई से पहले कर दिया जाएगा। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को नए टर्मिनल की शुरुआत करेंगे। इससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए टर्मिनल से हवाई यात्रा की सुविधा मिलने लगेगी।

37 एकड़ में तैयार किया गया नया टर्मिनल

जोधपुर में एयरपोर्ट का नया टर्मिनल 37 एकड़ में तैयार किया गया है। यह पुराने एयरपोर्ट से 6 गुना बड़ा है। इस पर लगभर 480 करोड़ रुपए की लागत आई है। इस एयरपोर्ट में एंट्री गेट से फ्लाइट में डायरेक्ट एंट्री के लिए 6 एयरोब्रिज बनाए गए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा- पहले जो लोग हवाई यात्रा की कल्पना भी नहीं करते थे, वे आज विमान से सफर कर रहे हैं। बढ़ती यात्री संख्या के कारण पुराने टर्मिनल पर काफी दबाव था, इसलिए नए और आधुनिक टर्मिनल की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

नया टर्मिनल भवन यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और आधुनिक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा- यह प्रोजेक्ट न केवल जोधपुर, बल्कि पूरे पश्चिमी राजस्थान के विकास, पर्यटन, व्यापार और निवेश को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

पीएम मोदी-रिफाइनरी और मेट्रो फेस-2 का भी करेंगे उद्घाटन

राजस्थान को 4 जुलाई को चार बड़ी सौगात मिलेगी। पीएम मोदी जोधपुर के नए एयरपोर्ट टर्मिनल के साथ रिफाइनरी का उद्घाटन और जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास भी करेंगे। पीएम की मौजूदगी में यमुना जल समझौते को लेकर राजस्थान और हरियाणा के बीच मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (MOA) भी होगा। इसके अलावा पीएम मोदी 45 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी देंगे। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

- रेगिस्तानी इलाके में पहली बार दिखा घड़ियाल; VIDEO: इंदिरा गांधी नहर में पंजाब से बहकर आने का अनुमान; आसपास के गांवों के लोग डरे

- भास्कर एक्सक्लूसिवकोटा में युवक के फोन से मिला पाकिस्तानी का ऑडियो: बोला-हमें शादीशुदा हिंदू महिलाएं चाहिए, वीडियो में मंगलसूत्र-सिंदूर दिखे; गृह मंत्रालय में शिकायत

- जयपुर में बेटे ने पिता को थप्पड़-घूंसों से पीटा,VIDEO: लात भी मारी, जमीन पर गिरे तो घसीटता हुआ कमरे में ले गया; परिवार देखता रहा

- मृत्युभोज में घी के मालपुए नहीं बनवाने पर हुक्का-पानी बंद: 43 परिवारों को दुकानों से राशन नहीं मिल रहा, कुएं से पानी नहीं दे रहे

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें