आचार संहिता से पहले होगा इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल: 4 सीटें महिलाओं के लिए रहेंगी रिजर्व; देखिए-कैसी दिखती है जोधपुर की पहली बस - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur First Electric Bus Launch | Women Reserved Seats Trial Update आचार संहिता से पहले होगा इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल:4 सीटें महिलाओं के लिए रहेंगी रिजर्व; देखिए-कैसी दिखती…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur First Electric Bus Launch | Women Reserved Seats Trial Update
आचार संहिता से पहले होगा इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल:4 सीटें महिलाओं के लिए रहेंगी रिजर्व; देखिए-कैसी दिखती है जोधपुर की पहली बस
- कॉपी लिंक
जोधपुर में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा। पहले चरण में पांच बसें जोधपुर को मिली हैं। नगर निगम के गैराज में इन बसों को तैयार किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि आचार संहिता से पहले शहर में इन बसों का ट्रायल होगा। निगम गैराज में ही इन बसों के चार्जिंग स्टेशन तैयार किए जा रहे हैं, जहां एक साथ 40 बसों को चार्ज किया जा सकेगा। खास बात यह है कि इनमें चार सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित (रिजर्व) रहेंगी। इन चार सीटों को गुलाबी रंग में तैयार किया गया है।
तस्वीरों में देखिए अंदर का नजारा: कितनी शानदार हैं जोधपुर की ये नई इलेक्ट्रिक बसें
बसों में लगे सीसीटीवी कैमरा, डिस्प्ले बोर्ड बताएगा अगला स्टेशन कौनसा
इन बसों में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा दोनों का ध्यान रखा गया है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए बसों में सीसीटीवी कैमरा लगा रखे है। इसके साथ ही आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए भी फायर सेफ्टी सिस्टम और बस के बाहर इमरजेंसी बटन लगा है। इसके साथ ही डिस्प्ले बोर्ड भी लगाया गया है। जहां यात्रियों को ये पता चल पाएगा कि बस का अगला स्टॉपेज कहां पर होगा।
9 मीटर लंबी है बस, 36 यात्रियों की क्षमता
9 मीटर लंबी इस बस में 25 सीटें होंगी, जबकि इसकी कुल क्षमता (कैपेसिटी) लगभग 36 यात्रियों की है। इनमें 2 सीटें खास तौर पर दिव्यांगों के लिए भी तैयार की गई हैं। वहीं दो सीटें गर्भवती महिला और बुजुर्गों के लिए भी है।
इन बसों के संचालन के लिए 100 ड्राइवर कंपनी की ओर से नियुक्त किए जाएंगे। हालांकि इन पांच बसों के लिए अलग से ड्राइवर भी आ चुके है। वहीं कंडक्टरों की भर्ती और रेवेन्यू कलेक्शन (राजस्व संग्रह) का काम नगर निगम अपने स्तर पर करेगा। इसके लिए करीब 235 कंडक्टरों की भर्ती होगी।
180 किलोवॉट के चार्जिंग स्टेशन बने
नगर निगम के गैराज में 20 चार्जिंग स्टेशन तैयार किए जा रहे है। एक चार्जिंग स्टेशन बुधवार तक तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां 180 किलोवॉट के फास्ट चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे।
यहां एक साथ 40 बसें एक साथ चार्ज हो सकेगी। दावा किया जा रहा है कि एक बस 1 घंटा 20 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी। एक बार चार्ज करने पर बस 200 किलोमीटर से ज्यादा चल सकेगी।
जल्द तय होगा किराया
किराया प्रति किलोमीटर के हिसाब से तय किया जाएगा। हालांकि, यह किराया कितना होगा, यह कमेटी तय करेगी।
वहीं, इन बसों में रोजाना सफर करने वाले शहरवासियों के लिए मासिक (मंथली) और सालाना पास भी बनेंगे। इन पास की भी अलग-अलग कैटेगरी होगी, जिसे कमेटी द्वारा तय किया जाएगा।
- ITI में पहले राउंड के बाद 50 फीसदी सीट फुल: जोधपुर और अजमेर में 3 डी प्रिंटिंग कोर्स शुरू; पहली बार च्वॉइस बदलने का भी मौका
- राखी राठौड़ बोलीं-निकाय-पंचायत चुनावों में हम सिर्फ 33% नहीं रहेंगे: कहा- बीजेपी ने मर्दों के प्रदेश से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया
- जोधपुर में बस में आग लगाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार: दोनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं, एक पर 10 हजार का इनाम घोषित कर रखा था
- जोधपुर में मौसम बदला, शहर के कई इलाकों में बारिश: लोगों को उमस से मिली राहत, अब तक सामान्य से 17 फीसदी कम बरसात
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


