जयपुर- सड़क किनारे परिवार पर चढ़ा ट्रेलर, 4 की मौत: बच्चों के शव टुकड़ों में नाले में गिरे, चारों ओर मांस बिखरा, मां के दोनों पैर कटे - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Accident: 3 Dead, 2 Injured On 200 Ft Bypass LIVEजयपुर- सड़क किनारे परिवार पर चढ़ा ट्रेलर, 4 की मौत:बच्चों के शव टुकड़ों में नाले में गिरे, चारों ओर मांस बिखरा, मां के द…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Accident: 3 Dead, 2 Injured On 200 Ft Bypass
LIVEजयपुर- सड़क किनारे परिवार पर चढ़ा ट्रेलर, 4 की मौत:बच्चों के शव टुकड़ों में नाले में गिरे, चारों ओर मांस बिखरा, मां के दोनों पैर कटे
- कॉपी लिंक
जयपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने फुटपाथ पर बैठे एक परिवार के 5 लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन बच्चों और पिता की मौत हो गई।
मां के दोनों पैर कट गए। हादसा इतना भीषण था कि बच्चों के शवों के चिथड़े उड़ गए। एक बच्चे के शव के दो टुकड़े हो गए। सभी लोग नाले में गिर गए।
हादसा श्याम नगर थाना क्षेत्र के 200 फीट बाईपास पर कमला नेहरू नगर में मंगलवार सुबह 8:46 बजे हुआ। मृतकों की पहचान राजसमंद के जैतपुरा का निवासी चंद्रप्रकाश और उनके बेटों रमेश (11), दीपक (8),रतन (10) के रूप में हुई है।
चंद्रप्रकाश की पत्नी कैलाशी गंभीर रूप से घायल है। कैलाशी के दोनों पैर कट गए हैं। एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रॉमा में इलाज चल रहा है।
गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था परिवार
हादसे का शिकार बागरी समाज का परिवार वैशाली नगर में किराए के मकान में रहता था। फुटपाथ पर झाड़ू बनाकर बेचता था। आज सुबह गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था।
इसी दौरान ट्रेलर रेलिंग को तोड़ते हुए माता-पिता और तीनों बच्चों को कुचल दिया। तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल माता-पिता को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई।
हादसे के बाद ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों और घायलों को नाले से निकाला। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को सड़क से हटाया गया।
हादसे की 3 PHOTOS
हादसे के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता ने मौके पर जाकर हादसे की वजह को समझा। 4 की मौत का जिम्मेदार ड्राइवर तेज स्पीड से ट्रेलर चला रहा था। ट्रेलर ने बेकाबू होकर नाले पर बने फुटपाथ पर बैठे लोगों को कुचल दिया। नाले पर चारों तरफ मांस के लोथड़े बिखरे नजर आए।
- कॉपी लिंक
स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल से लोग रॉन्ग साइड जाते है, इसलिए हादसे का शिकार हो जाते हैं। दूसरा कारण सामने से आने वाले वाहनों की स्पीड तेज होना भी है।
- कॉपी लिंक
घटना के बाद एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
- कॉपी लिंक
ट्रैफिक एसएचओ अमिर हसन ने बताया- ट्रेलर तेज स्पीड में दिल्ली हाईवे की तरफ से आ रहा था, ट्रेलर में पीओपी भरा हुआ था। परिवार वैशाली में किराए के मकान में रहते था। जहां हादसा हुआ वहां से वह जैतपुरा राजसमंद जाने वाली बस का इतंजार कर रहे थे। पुलिस मामले में घटना के कारणों की जांच कर रही है।
- कॉपी लिंक
ट्रेलर ने नाले के कवर पर बैठे परिवार के 5 लोगों को कुचल दिया। ट्रेलर दिल्ली से अजमेर की ओर जा रहा था।
- कॉपी लिंक
एडिशनल डीसीपी ललित शर्मा ने बताया- सुबह 8.45 बजे की घटना है। ट्रेलर दिल्ली से अजमेर की ओर जा रहा था। दंपती और उनके तीन बच्चे नाले के पास खड़े थे। ट्रेलर ने सभी को टक्कर मार दी। तीन बच्चों की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिली है कि महिला के पति की भी मौत हो गई है। हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो गई। महिला का इलाज चल रहा है।
- कॉपी लिंक
ट्रेलर में POP (प्लास्टर ऑफ पेरिस) के बैग भरे हुए थे। ट्रेलर दिल्ली हाईवे से अजमेर हाईवे की तरफ जा रहा था।
- कॉपी लिंक
घटना के बाद पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के साथ पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का जायजा लिया।
- कॉपी लिंक
मृतकों की पहचान राजसमंद के जैतपुरा का निवासी चंद्रप्रकाश और उनके बेटों रमेश (11), दीपक (8), रतन (10) के रूप में हुई है। चंद्रप्रकाश की पत्नी कैलाशी गंभीर रूप से घायल है। कैलाशी के दोनों पैर कट गए हैं। परिवार फुटपाथ पर झाड़ू बनाकर बेचता था। दंपती के पांच बच्चे थे, दो बच्चे घर पर थे जिससे वो बच गए। परिवार फुटपाथ पर झाड़ू बनाकर बेचता था।
- कॉपी लिंक
ट्रेलर की रफ्तार इतनी तेज थी कि फुटपाथ पर लगी रोलिंग ट्रेलर के नीचे फंस गयीं। ट्रेलर के आगे का हिस्सा डैमेज हो गया।
- कॉपी लिंक
फुटपाथ पर बैठे परिवार का सामान सड़क पर बिखर गया। हादसे के शिकार बागरिया समाज के हैं। परिवार चौराहे पर गुब्बारे और अन्य सामान बेचता था।
- कॉपी लिंक
हादसे के बाद पुलिस ने क्रेन से ट्रेलर को हटवाया।
- कॉपी लिंक
तेज रफ्तार ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए सड़क किनारे बने नाले के कवर पर चढ़ गया। वहां खड़े 3 बच्चों समेत 5 लोगों को कुचल दिया। करीब 20 मीटर तक नाले का ढक्कन टूट गया।
- भास्कर इन्वेस्टिगेशनराजस्थान- सरकारी स्कूलों में बच्चों की जान खतरे में: मरम्मत के नाम पर फर्जीवाड़ा, कागज की पर्ची पर खेल; कहां गए 503 करोड़?
- LIVEजालोर में नदी में पलटी जीप,चित्तौड़गढ़ में 3 की मौत: पाली सहित कई जिलों में 2 इंच से ज्यादा बारिश; राजस्थान में अतिभारी बरसात की चेतावनी
- बात खरी हैमंत्री चाचा के तोते पर MLA भतीजा 'फिदा': SDM के लेटर में नहीं सुधरी 'स्थिति'; खंभे वाली 'नायाब' सड़क
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अगर आप भी खरीदने जा रहे हैं IPL मैचों के टिकट तो हो जाएं सावधान! राजस्थान पुलिस ने किया अलर्ट

राजस्थान में पुलिस की बड़ी नाकाबंदी कार्रवाई, 727 चेकपोस्ट पर हजारों वाहनों की जांच

DD बार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: नामजद आरोपी व भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार


