सीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी: जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में आया फोन; साढ़े 4 घंटे चला सर्च ऑपरेशन - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur CMO Bomb Threat Call | Security Alert At Rajasthan CM Office सीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी:जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में आया फोन; साढ़े 4 घंटे चला सर्च ऑपरेशन - कॉपी ल…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur CMO Bomb Threat Call | Security Alert At Rajasthan CM Office
सीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी:जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में आया फोन; साढ़े 4 घंटे चला सर्च ऑपरेशन
- कॉपी लिंक
जयपुर में सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस कंट्रोल रूम में मंगलवार सुबह 10:30 बजे धमकी भरा कॉल आया। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई।
डीसीपी साउथ राजर्षि राज मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। सीएम ऑफिस में डॉग स्क्वायड, एटीएस, SDRF सहित तमाम सुरक्षा एजेंसी मौके पर पहुंची। करीब 4:30 घंटे चले सर्च ऑपरेशन में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली।
डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया- प्रताप नगर एरिया से पुलिस ने आरोपी लाला कोठयारी (38) निवासी सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है।
नशे में धमकी दी
पूछताछ में युवक ने नशे में सीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। हालांकि पुलिस पूछताछ के बाद ही स्थिति साफ होगी।
एक साल पहले भी मिली थी धमकी
26 जुलाई 2025 को भी जयपुर में मुख्यमंत्री ऑफिस और इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया था। फौरन सीएम ऑफिस के साथ ही एयरपोर्ट पर चेकिंग शुरू की गई थी। हालांकि एक घंटे की छानबीन के बाद पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। (पूरी खबर पढ़ें)
- ट्रेलर ने स्कूटी सवार पति-पत्नी को कुचला, महिला की मौत: बुजुर्ग की सेना के सूबेदार ने CPR देकर जान बचाई, बेटियों से मिलकर लौट रही थी
- भास्कर इन्वेस्टिगेशनआदिवासी बच्चियों का सौदा करने वाले नेटवर्क तक पहुंचा भास्कर: दलाल बोला-15 साल की लड़की के 7 लाख, जीवनभर रखो, पसंद नहीं तो दूसरी दिखाऊं
- भाजपा ने सतीश पूनिया को दी एक और बड़ी जिम्मेदारी: एक दिन पहले राष्ट्रीय महामंत्री बनाया था; जानें- पंजाब प्रभारी बनाने के सियासी मायने और चुनौती
- जयपुर में पिता ने ढूंढे बेटे की हत्या के सबूत: आरोप-बहू ने बॉयफ्रेंड सहित 3 युवकों के साथ मिलकर जहर दिया; 20 मिनट तड़पता रहा बेटा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


