जयपुर में बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता को काट डाला: एक दिन घर में छुपाए रखा शव, 4 महीने पहले जेल से छूटकर आया था परिवार - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Elderly Man Murder Case | Nude Body Found Wrapped In Blanket जयपुर में बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता को काट डाला:एक दिन घर में छुपाए रखा शव, 4 महीने पहले जेल से छूटकर आया था…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Elderly Man Murder Case | Nude Body Found Wrapped In Blanket
जयपुर में बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता को काट डाला:एक दिन घर में छुपाए रखा शव, 4 महीने पहले जेल से छूटकर आया था परिवार
- कॉपी लिंक
जयपुर में बेटे ने कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर पिता की हत्या कर दी। मर्डर के बाद एक दिन तक शव को घर में ही रखा। दूसरे दिन गांव ले जाने के लिए टैक्सी वाले को बुलाया। ड्राइवर को बदबू आई तो उसने शक होने पर पुलिस को कॉल किया। युवक शव को पास ही खाली प्लॉट में फेंकने की कोशिश कर रहा था, उससे पहले पुलिस ने पकड़ लिया।
मामला सांगानेर सदर इलाके का गुरुवार सुबह 7 बजे का है। एसीपी (चाकसू) भवानी सिंह ने बताया- टोडारायसिंह टोंक निवासी जगदीश (75) की उसके छोटे बेटे सवाई राम जाट (45) ने हत्या की है। जगदीश सांगानेर सदर के गोविंदपुरा में पत्नी और बेटे के साथ रहता था।
परिवारिक विवाद में बेटे ने की हत्या
डीसीपी (साउथ) राजर्षिराज वर्मा ने बताया- आरोपी सवाई राम जाट को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही मौके पर मौजूद उसकी मां सजनी को भी हिरासत में लिया है l
पूछताछ में युवक ने परिवाारिक विवाद से परेशान होकर पिता की हत्या करना कबूल किया है। आरोपी का कहना है कि पिता शराब पीने के बाद आए दिन झगड़ा करते थे। 18 अगस्त की रात को भी पिता से झगड़ा हुआ। कहासुनी के बाद गुस्से में पिता की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।
ट्रैक्सी ड्राइवर ने पकड़वाया
डीसीपी (साउथ) राजर्षिराज वर्मा ने बताया- हत्या के बाद बेटे ने लाश को पहले तो घर के अंदर ही छुपाए रखा l शव ठिकाने लगाने की जगह नहीं मिलने पर उसने गांव ले जाकर अंतिम संस्कार करने की सोची। गुरुवार सुबह उसने गांव टोडारायसिंह जाने के लिए टैक्सी को बुलाया। पिता की डेथ होने पर शव को गांव ले जाने की ड्राइवर को बताया। ड्राइवर को बदबू आने से शक हुआ तो उसने पुलिस को कॉल कर दिया। जिससे बाद हत्या का खुलासा हुआ।
मर्डर केस में परिवार गया था जेल
पुलिस जांच में सामने आया है कि जगदीश, उसकी पत्नी और दोनों बेटों पर बहू की हत्या का आरोप है। साल 2024 में हत्या के मामले में परिवार के चारों मेंबर जेल गए थे। पत्नी की हत्या के मामले में बड़ा बेटा अभी भी जेल में है। करीब 4 महीने पहले जमानत होने पर जगदीश, उसकी पत्नी और छोटा बेटा सवाई जेल से बाहर आए थे।
---
ये खबर भी पढ़ें…
पत्नी की गोली मारकर हत्या,बेटे ने पिता को मार डाला:दो शादियों के बाद लिव-इन में रह रहा था; घर लौटने की बात पर हुआ विवाद
चित्तौड़गढ़ में दो शादियों के बाद तीसरी महिला के साथ लिव-इन में रह रहे व्यक्ति ने दूसरी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मां की आंखों के सामने मौत देख गुस्साए बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर पिता को मार डाला। पुलिस ने आरोपी बेटे और पहली पत्नी को डिटेन कर लिया है। (पूरी खबर पढ़ें)
- क्या विधायक वेतन वृद्धि बिल इस विधानसभा-सत्र में पेश होगा?: 2021 में बढ़े थे विधायकों के वेतन भत्ते; जानिए- कहां अटका है मामला
- जर्मन शेफर्ड से डरकर भागा लेपर्ड; VIDEO: महिला घर से बाहर आई तो सामने बैठा था तेंदुआ; कुत्ता पीछे दौड़ा तो झाड़ियों में छुपा
- अजमेर जेल से एक नंबर पर 1283 बार कॉल किया: खाते में 50 लाख का लेन-देन हुआ, कैदियों को करते थे नशे की गोलियों की सप्लाई
- विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों ने धरना दिया: पुलिस से धक्का-मुक्की, स्कूलों में एंट्री बैन का विरोध; डोटासरा बोले-स्कूल में RSS की शाखाएं लगने लगीं
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान विस के पहले दिन हंगामा: कांग्रेस विधायकों को रोका, गेट पर धरना; अब सरकार-पुलिस के खिलाफ क्या तैयारी?

जयपुर लापता व्यक्ति की तलाश में अब नहीं होगी देरी, गुमशुदगी के मामलों में पुलिस का बड़ा फैसला, देखिए खास रिपोर्ट

राजस्थान में 6.03 फीसदी बढ़ा अपराध का ग्राफ, दुष्कर्म-हत्या के अपराध बढ़े, चोरी-डकैती में आई कमी


