होमक्राइमस्कूल में बच्ची का यौन उत्पीड़न: राजस्थान governo में हड़कंप
क्राइम

स्कूल में बच्ची का यौन उत्पीड़न: राजस्थान governo में हड़कंप

राजस्थान के स्कूल में चार साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस टीमें बनाई गई हैं और मामले की जांच चल रही है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सरकार से अपील की है कि इस मामले की तेजी से जांच सुनिश्चित करें।

Hindustan के अनुसार30 जुलाई 2026 को 09:57 am बजे
स्कूल में बच्ची का यौन उत्पीड़न: राजस्थान governo में हड़कंप

सौजन्य से:- Hindustan

राजस्थान के स्कूल में 4 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, पीड़िता बोली- अंकल वॉशरूम में ले गए थे

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस टीमें बनाई गई हैं। साथ ही कहा कि जांच के दौरान मिली मेडिकल रिपोर्ट और दूसरे सबूतों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राजस्थान में डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना शहर के एक प्राइवेट स्कूल के वॉशरूम में चार साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि इस वारदात का पता सोमवार को उस वक्त चला, जब स्कूल से घर लौटने पर बच्ची ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की। इसके बाद जब परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए तो शुरुआती जांच के बाद डॉक्टर ने बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का शक जताया। जिसके बाद परिवार ने परबतसर पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के पास दर्ज कराई FIR में बच्ची की मां ने बताया कि उनकी बेटी ने एक अंकल का ज़िक्र किया, जो उसे वॉशरूम में ले गए थे। बच्ची ने बताया कि उन अंकल ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसका उत्पीड़न करने की कोशिश की। उधर इस बारे में पता चलते ही मंगलवार रात को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग स्कूल के बाहर जमा होकर विरोध-प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान उन्होंने आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए कुछ देर के लिए पास की सड़क भी जाम कर दी।

आरोपी का पता लगाने बनाई गईं पुलिस टीमें

उधर जाम लगने की खबर मिलने के बाद सर्कल ऑफिसर विक्की नागपाल, मकराना स्टेशन हाउस ऑफिसर पंकज कुमार और पुलिस की टीम सड़क जाम खुलवाने के लिए मौके पर पहुंची। इसके बाद मामले की जानकारी देते हुए नागपाल ने बताया कि बच्ची के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस टीमें बनाई गई हैं। साथ ही कहा कि जांच के दौरान मिली मेडिकल रिपोर्ट और दूसरे सबूतों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया पर उठाया मुद्दा

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 'X' पर शेयर की एक पोस्ट में इस कथित उत्पीड़न की घटना को चौंकाने वाला बताया और राज्य सरकार से अपील की कि मामले की तेजी से जांच और सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए इसे 'केस ऑफिसर स्कीम' के तहत लाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को फास्ट-ट्रैक कोर्ट के जरिए आरोपी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग करनी चाहिए और साथ ही पीड़ित परिवार को पूरी सुरक्षा और मदद देनी चाहिए।

गहलोत ने यह भी कहा कि लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ऐसा माहौल बनाने में नाकाम रही है जहां माता-पिता अपनी बेटियों को स्कूल भेजने में सुरक्षित महसूस करें।

लेखक के बारे में

Sourabh Jainसौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें