जयपुर के मुहाना से 4 भाई-बहन अचानक गायब, ट्यूशन से लौटे और फिर घर नहीं आए, CM के इलाके में दिखा आखिरी सुराग
Jaipur Missing Kids: जयपुर के मुहाना इलाके में ट्यूशन से लौटे चार बच्चे रहस्यमय ढंग से गायब हो गए। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में बच्चे पहले एक चूड़ी की दुकान पर और फिर ई-रिक्शा चालक से बात करते दिखे हैं। उनकी आखिरी लोकेशन…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Jaipur Missing Kids: जयपुर के मुहाना इलाके में ट्यूशन से लौटे चार बच्चे रहस्यमय ढंग से गायब हो गए। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में बच्चे पहले एक चूड़ी की दुकान पर और फिर ई-रिक्शा चालक से बात करते दिखे हैं। उनकी आखिरी लोकेशन मालपुरा गेट बस स्टैंड मिली है।
जयपुर: राजधानी जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे पुलिस महकमे और स्थानीय लोगों की नींद उड़ा दी है। एलएनटी रोड के पास रहने वाले दो सगे भाइयों के परिवारों के चार मासूम बच्चे अचानक रहस्यमय ढंग से लापता हो गए हैं। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे ट्यूशन से लौटने के बाद घर से निकले ये बच्चे देर रात तक वापस नहीं लौटे। जब आस-पास की हर संभावित जगह पर तलाश करने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो बदहवास परिजनों ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।
लापता बच्चों में अनिरुद्ध साहनी की बेटियां अंशिका (13) व आराध्या (9) और पप्पू साहनी की बेटी सलोनी (11) व बेटा सचिन (8) शामिल हैं।
चूड़ी की दुकान पर रुके, फिर लिया ई-रिक्शा?
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुहाना थानाप्रभारी गुर भूपेंद्र ने तुरंत विशेष टीमों का गठन किया। जब पुलिस ने इलाके के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की, तो बच्चों के लापता होने के रूट को लेकर कुछ बेहद महत्वपूर्ण और चौंकाने वाले सुराग हाथ लगे।
चूड़ी की दुकान का सुराग: सीसीटीवी फुटेज में चारों बच्चे एक साथ मालपुरा गेट की तरफ पैदल जाते दिख रहे हैं। रास्ते में वे एक चूड़ी की दुकान पर रुकते हैं और बड़े कौतूहल से चूड़ियां देखते हैं। उन्होंने वहां से कुछ खरीदा या नहीं, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।
ई-रिक्शा मिस्ट्री: एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में चारों बच्चे एक ई-रिक्शा चालक के पास खड़े होकर उससे बात करते नजर आ रहे हैं। आशंका है कि बच्चों ने आगे जाने के लिए रिक्शा किया था। अब पुलिस इलाके के सभी ई-रिक्शा चालकों से पूछताछ कर उस खास चालक की पहचान करने में जुटी है।
मालपुरा गेट बस स्टैंड पर आखिरी लोकेशन, आगे क्या?
पुलिस की तकनीकी टीम को बच्चों की आखिरी लोकेशन मालपुरा गेट बस स्टैंड के पास मिली है। इसके बाद से बच्चों का मूवमेंट पूरी तरह से ट्रैक से बाहर है। बस स्टैंड पर लोकेशन मिलने के बाद पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि क्या बच्चे किसी बस में बैठकर शहर से बाहर निकल गए हैं या किसी अनजान शख्स के बहकावे में आ गए हैं?
फिलहाल, पुलिस ने मालपुरा गेट बस स्टैंड से लेकर स्थानीय बाजारों तक भारी सर्च ऑपरेशन छेड़ रखा है। आस-पास के सभी थानों को अलर्ट मोड पर डाल दिया गया है और बस स्टैंड के रूट पर आने वाले हर कैमरे को खंगाला जा रहा है। दूसरी तरफ, दोनों पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर का आंगन सूना पड़ा है और माता-पिता की नजरें लगातार दरवाजे पर टिकी हैं कि कब उनके कलेज के टुकड़े सकुशल घर लौट आएं।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस का तकनीकी कैडर पुनर्गठन मंजूर, 403 उच्च पद बढ़े; पदोन्नति के नए अवसर खुलेंगे

राजस्थान: यमुना जल समझौते पर राजनीतिक लड़ाई तेज, बीजेपी-कांग्रेस में जुबानी जंग जारी

कोलकाता में बारिश से सड़कें डूबीं, जगह-जगह ट्रैफिक जाम: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश से पेड़ गिरने, टेंट-शेड उड़ने का खतरा; गोवा में टूरिस्ट समुद्र में बहा


