होमशिक्षा-करियरकोटा पहुंची 4 AC बसें, जल्द शुरू होगा प्रदूषण-मुक्त सफर: ड्राइवर्स को दी जा रही ट्रेनिंग, पहले चरण में 30 बसें चलाई जाएंगी - Kota News
शिक्षा-करियर

कोटा पहुंची 4 AC बसें, जल्द शुरू होगा प्रदूषण-मुक्त सफर: ड्राइवर्स को दी जा रही ट्रेनिंग, पहले चरण में 30 बसें चलाई जाएंगी - Kota News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota E Bus Service Launch | New AC Low Floor Buses Video Update कोटा पहुंची 4 AC बसें, जल्द शुरू होगा प्रदूषण-मुक्त सफर:ड्राइवर्स को दी जा रही ट्रेनिंग, पहले चरण में 30 बसें चलाई…

Dainik Bhaskar के अनुसार9 अगस्त 2026 को 09:15 am बजे
कोटा पहुंची 4 AC बसें, जल्द शुरू होगा प्रदूषण-मुक्त सफर:  ड्राइवर्स को दी जा रही ट्रेनिंग, पहले चरण में 30 बसें चलाई जाएंगी - Kota News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Kota

- Kota E Bus Service Launch | New AC Low Floor Buses Video Update

कोटा पहुंची 4 AC बसें, जल्द शुरू होगा प्रदूषण-मुक्त सफर:ड्राइवर्स को दी जा रही ट्रेनिंग, पहले चरण में 30 बसें चलाई जाएंगी

- कॉपी लिंक

कोटा शहर की सड़कों पर जल्द ही प्रदूषण-मुक्त और आरामदायक ई-बसों का सफर शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत मिलने वाली 100 ई-बसों में से 4 बसें सुभाष नगर स्थित नए ई-बस स्टैंड पर पहुंच चुकी हैं। इस महीने पहले चरण में 30 ई-बसें शहर की सड़कों पर उतरेंगी। फिलहाल इन बसों के संचालन के लिए ड्राइवरों को अजमेर में ट्रेनिंग दी जा रही है।

कोटा नगर निगम और कोटा बस सर्विसेज लिमिटेड की ओर से संचालित होने वाली ये बसें पूरी तरह एयर-कंडीशंड और लो-फ्लोर होंगी। ई-बस सेवा शुरू होने के बाद शहर में संचालित पुरानी डीजल सिटी बसों को चरणबद्ध तरीके से बंद कर दिया जाएगा।

20 रूटों पर चलेंगी बसें, 10 से 60 तक होगा किराया

नगर विकास एवं कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) सीमा क्षेत्र के सभी प्रमुख इलाकों को कवर करने के लिए 20 रूट तय किए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए किराया न्यूनतम 10 और अधिकतम 60 रुपए रखा गया है।

योजना और इंफ्रास्ट्रक्चर की मुख्य बातें

कुल 100 ई-बसों में से 95 बसें 9-मीटर श्रेणी की और 5 बसें 12-मीटर श्रेणी की होंगी। पहले चरण में 9-मीटर वाली बसें ही पहुंच रही हैं। एक बार फुल चार्ज होने पर बस 180 से 200 किलोमीटर तक की दूरी तय करेगी। सुभाष नगर निजी बस स्टैंड के पास रूडसिको (RUDSICO) द्वारा अत्याधुनिक ई-बस स्टैंड और चार्जिंग पॉइंट बनकर तैयार हो चुके हैं।

बसों का रखरखाव और ड्राइवर बस सप्लायर कंपनी की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि कंडक्टर और प्रशासनिक स्टाफ नगर निगम व कोटा बस सर्विसेज लिमिटेड द्वारा तैनात किया जाएगा। स्टाफ भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें