होमक्राइमट्र्रेलर ने परिवार को कुचला : हादसे में 4 मौतों पर गहराई से होगी जांच, जयपुर जिला प्रशासन ने बनाई 7 सदस्यीय समिति
क्राइम

ट्र्रेलर ने परिवार को कुचला : हादसे में 4 मौतों पर गहराई से होगी जांच, जयपुर जिला प्रशासन ने बनाई 7 सदस्यीय समिति

ट्र्रेलर ने परिवार को कुचला : हादसे में 4 मौतों पर गहराई से होगी जांच, जयपुर जिला प्रशासन ने बनाई 7 सदस्यीय समिति मंगलवार सुबह जयपुर में हुए सड़क हादसे पर कलेक्टर ने 5 दिन में रिपोर्ट मांगी है. Published : July 8, 2026 a…

ETV Bharat के अनुसार8 जुलाई 2026 को 04:48 am बजे
ट्र्रेलर ने परिवार को कुचला : हादसे में 4 मौतों पर गहराई से होगी जांच, जयपुर जिला प्रशासन ने बनाई 7 सदस्यीय समिति

सौजन्य से:- ETV Bharat

ट्र्रेलर ने परिवार को कुचला : हादसे में 4 मौतों पर गहराई से होगी जांच, जयपुर जिला प्रशासन ने बनाई 7 सदस्यीय समिति

मंगलवार सुबह जयपुर में हुए सड़क हादसे पर कलेक्टर ने 5 दिन में रिपोर्ट मांगी है.

Published : July 8, 2026 at 7:45 AM IST

जयपुर : राजधानी के श्याम नगर थाना इलाके में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है. इस दर्दनाक दुर्घटना की विस्तृत जांच के लिए जिला प्रशासन ने सात सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है. समिति दुर्घटना के कारणों, राहत और बचाव कार्यों, विभिन्न विभागों की भूमिका और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के उपायों की जांच करेगी. जिला कलेक्टर संदेश नायक ने समिति को पांच कार्यदिवस के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं.

7 जुलाई की सुबह तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रेलर ने कमला नेहरू नगर में 200 फीट बाईपास पर फुटपाथ पर बैठे एक परिवार को कुचल दिया था. हादसे में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल दंपती को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पिता ने भी दम तोड़. इस घटना ने शहर में सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पढे़ं. जयपुर में तेज रफ्तार ट्रोले ने सड़क किनारे बैठे परिवार को रौंदा, 4 की मौत, शव के टुकड़े हुए

जिला कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के अनुसार अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर-दक्षिण), जयपुर को जांच समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात-दक्षिण), जयपुर समिति के सदस्य सचिव होंगे. इसके अलावा प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, जयपुर प्रथम, अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग (जयपुर ग्रामीण वृत्त), कार्यकारी निदेशक (प्रशासन), राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), जयपुर और विशेषाधिकारी, जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड को समिति का सदस्य बनाया गया है.

कई पहलुओं के आधार पर होगी जांच : जांच समिति को दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने, सड़क की डिजाइन, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा उपायों और अन्य तकनीकी पहलुओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही दुर्घटना के बाद पुलिस, परिवहन, चिकित्सा और अन्य संबंधित विभागों की ओर से की गई कार्रवाई का भी परीक्षण किया जाएगा.

पढ़ें. Sikar Road Accident : जयपुर-बीकानेर हाईवे पर 6 वाहनों की भिड़ंत, ट्रोला चालक की मौत

समिति राहत और बचाव अभियान के दौरान सामने आई चुनौतियों का भी आकलन करेगी. इसके साथ ही भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुधारात्मक सुझाव भी अपनी रिपोर्ट में शामिल करेगी. सड़क सुरक्षा, भारी वाहनों की निगरानी, ट्रैफिक प्रबंधन और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों को लेकर भी समिति अपनी सिफारिशें देगी.

पांच दिन में मांगी रिपोर्ट : जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने समिति को निर्देश दिए हैं कि वह सभी तथ्यों और तकनीकी पहलुओं की गहन जांच कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट सुझावों सहित पांच कार्यदिवस के भीतर प्रस्तुत करें. प्रशासन का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें