होमक्राइमसावन में राजस्थान से हरिद्वार जाना होगा आसान, रेलवे ने कांवड़ मेले के लिए दी इन 4 ट्रेनों की सौगात
क्राइम

सावन में राजस्थान से हरिद्वार जाना होगा आसान, रेलवे ने कांवड़ मेले के लिए दी इन 4 ट्रेनों की सौगात

Kanwar Yatra Special Trains 2026 Sawan 2026 Rajasthan To Haridwar Rail Update See Here List सावन में राजस्थान से हरिद्वार जाना होगा आसान, रेलवे ने कांवड़ मेले के लिए दी इन 4 ट्रेनों की सौगात 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक…

Navbharat Times के अनुसार29 जुलाई 2026 को 07:12 am बजे
सावन में राजस्थान से हरिद्वार जाना होगा आसान, रेलवे ने कांवड़ मेले के लिए दी इन 4 ट्रेनों की सौगात

सौजन्य से:- Navbharat Times

Kanwar Yatra Special Trains 2026 Sawan 2026 Rajasthan To Haridwar Rail Update See Here List

सावन में राजस्थान से हरिद्वार जाना होगा आसान, रेलवे ने कांवड़ मेले के लिए दी इन 4 ट्रेनों की सौगात

30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक सावन माह चलेगा। इस दौरान राजस्थान में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ मेले में पहुंचेंगे।यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इसे लेकर विशेष इंतजाम किया है।

जयपुर: सावन माह में भगवान भोले के भक्तों और रेल यात्रियों के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। हरिद्वार में लगने वाले विश्व प्रसिद्ध कांवड़ मेले के मद्देनजर नॉर्दर्न वेस्टर्न रेलवे ने राजस्थान से गुजरने वाली चार प्रमुख ट्रेनों को हरिद्वार क्षेत्र के तीन महत्वपूर्ण स्टेशनों—रायवाला, मोतीचूर और ज्वालापुर—पर अस्थायी ठहराव देने का फैसला किया है। इसके साथ ही यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 49 जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के 135 अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जाएंगे, कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा और पहले से चल रही विशेष रेल सेवाओं की अवधि भी बढ़ाई जाएगी।

30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक सावन माह

बताते चले कि इस बार सावन माह 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक रहेगा। ऐसे में राजस्थान से भी बड़ी संख्या में लाखों श्रद्धालुओं के हरिद्वार, ऋषिकेश और अन्य धार्मिक स्थलों की ओर रवाना होने की संभावना को देखते हुए रेलवे ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इन 4 ट्रेनों को मिलेगा कांवड़ मेले का विशेष ठहराव

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार 30 जुलाई से 13 अगस्त तक निम्न रेलसेवाएं रायवाला, मोतीचूर और ज्वालापुर स्टेशन पर दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव करेंगी। इन ट्रेनों के ठहराव से राजस्थान के हजारों श्रद्धालुओं को हरिद्वार और ऋषिकेश क्षेत्र में उतरने के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और भीड़ का दबाव भी कम होगा।

1. ट्रेन नंबर 19565, ओखा-देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा 30 जुलाई से 13 अगस्त तक ज्वालापुर स्टेशन पर 15.53 बजे आगमन व 15.55 बजे प्रस्थान, मोतीचूर स्टेशन पर 17.00 बजे आगमन व 17.02 बजे प्रस्थान तथा रायवाला स्टेशन पर 17.35 बजे आगमन व 17.37 बजे प्रस्थान करेगी। 2. ट्रेन नंबर 14815, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस 30 जुलाई से 13 अगस्त तक तक ज्वालापुर स्टेशन पर 13.24 बजे आगमन व 13.26 बजे प्रस्थान, मोतीचूर स्टेशन पर 13.54 बजे आगमन व 13.56 बजे प्रस्थान तथा रायवाला स्टेशन पर 14.16 बजे आगमन व 14.18 बजे प्रस्थान करेगी। 3. ट्रेन नंबर 19566, देहरादून-ओखा साप्ताहिक एक्सप्रेस भी 30 जुलाई से 13 अगस्त तक ज्वालापुर स्टेशन पर 07.52 बजे आगमन व 07.54 बजे प्रस्थान, मोतीचूर स्टेशन पर 07.24 बजे आगमन व 07.26 बजे प्रस्थान तथा रायवाला स्टेशन पर 07.08 बजे आगमन व 07.10 बजे प्रस्थान करेगी। 4. ट्रेन नंबर 14816, ऋषिकेष-श्रीगंगानगर प्रतिदिन एक्सप्रेस तीस जुलाई से13 अगस्त तक ज्वालापुर स्टेशन पर 14.28 बजे आगमन व 14.30 बजे प्रस्थान, मोतीचूर स्टेशन पर 14.02 बजे आगमन व 14.04 बजे प्रस्थान तथा रायवाला स्टेशन पर 13.35 बजे आगमन व 13.37 बजे प्रस्थान करेगी।

दिल्ली से हरिद्वार तक बढ़ेगा रेल संचालन

कांवड़ मेले के दौरान रेलवे 30 जुलाई से 28 अगस्त तक दिल्ली-शामली पैसेंजर और दिल्ली-सहारनपुर मेमू ट्रेन का संचालन हरिद्वार तक करने की तैयारी में है। इसका सीधा लाभ राजस्थान के उन यात्रियों को मिलेगा जो जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, श्रीगंगानगर और अन्य शहरों से दिल्ली पहुंचकर हरिद्वार की यात्रा करते हैं।

चार जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें भी दौड़ेंगी

श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने 30 जुलाई से 29 अगस्त तक चार जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें प्रमुख रूप से—हरिद्वार-दिल्ली शाहदरा मेला स्पेशल, दिल्ली शाहदरा-हरिद्वार मेला स्पेशल, योग नगरी ऋषिकेश-दिल्ली शाहदरा स्पेशल एवं योग नगरी ऋषिकेश-आलमनगर स्पेशल एक्सप्रेसशामिल रहेंगी।

स्टेशनों पर बढ़ेंगे टिकट काउंटर

रेलवे ने रायवाला, मोतीचूर, ज्वालापुर सहित कांवड़ यात्रा से जुड़े स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की सहायता के लिए विशेष इंतजाम करने का फैसला किया है। इससे श्रद्धालुओं को लंबी कतारों और अव्यवस्था से राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रयागराज-वेरावल स्पेशल ट्रेन भी चलेगी

नार्दन वेस्टन रेलवे के सीपीआरओ अमित सुदर्शन ने एक अन्य जानकारी में बताया कि अतिरिक्त यात्री दबाव को देखते हुए रेलवे प्रयागराज-वेरावल-प्रयागराज स्पेशल का भी संचालन करेगा। जिसमें ट्रेन नंबर 04173 प्रयागराज-वेरावल स्पेशल 6 अगस्त से 24 सितंबर तक प्रत्येक गुरुवार (8 ट्रिप) करेगी जबकि ट्रेन नंबर 04174 वेरावल-प्रयागराज स्पेशल 7 अगस्त से 25 सितंबर तक प्रत्येक शुक्रवार (8 ट्रिप) का संचालन करेगी।

राजस्थान में इन स्टेशनों को मिलेगा फायदा

यह ट्रेन जयपुर, अजमेर, मारवाड़, आबूरोड सहित राजस्थान के कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में कुल 20 डिब्बे होंगे, जिनमें एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं।

सावन माह में मदार-रेवाड़ी स्पेशल की अवधि बढ़ी

रेलवे ने 09639/09640 मदार-रेवाड़ी-मदार स्पेशल की संचालन अवधि में 11 अतिरिक्त ट्रिप बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 1 अगस्त से 11 अगस्त तक पूर्व निर्धारित समय और ठहराव के साथ चलेगी।

श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल भी चलेगी ज्यादा दिन

सावन के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 04731/04732 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल की अवधि भी बढ़ा दी गई है। जिसमें श्रीगंगानगर से 2 अगस्त से 23 अगस्त तक (4 ट्रिप) एवं समस्तीपुर से 4 अगस्त से 25 अगस्त तक (4 ट्रिप) के लिए संचालन अवधि बढ़ा दी गई है। बताया गया है कि इस ट्रेन का समय और ठहराव पूर्ववत रहेगा।

सावन माह में बढ़ता दबाब और रेलवे की सौगात

रेलवे ने अगस्त में सावन के दौरान ट्रेनों में बढऩे वाली भीड़ को देखते हुए 49 जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणियों के कुल 135 अतिरिक्त डिब्बे लगाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और लंबी वेटिंग से भी काफी राहत मिलेगी।

राजस्थान के यात्रियों के लिए राहत भरा फैसला

हर साल सावन में हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण ट्रेनों में जगह मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इस बार उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से विशेष ठहराव, अतिरिक्त डिब्बे, मेला स्पेशल ट्रेनें और स्पेशल रेल सेवाओं की अवधि बढ़ाने जैसे फैसले राजस्थान के लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होंगे। रेलवे का दावा है कि इन व्यवस्थाओं से कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों की आवाजाही अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक हो सकेगी।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है। विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना। पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

By continuing, you agree to the Terms listed here. In case you want to opt out, please click "Do Not Sell or Share My Personal Information" link in the footer of this page.

Opt out of the sale or sharing of personal information

We won't sell or share your personal information to inform the ads you see. You may still see interest-based ads if your information is sold or shared by other companies or was sold or shared previously.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें