होमक्राइमजयपुर के बस्सी में जमीन को लेकर विवाद हुआ हिंसक, 4 गाड़ियां जलकर खाक; 2 युवक गंभीर रूप से घायल
क्राइम

जयपुर के बस्सी में जमीन को लेकर विवाद हुआ हिंसक, 4 गाड़ियां जलकर खाक; 2 युवक गंभीर रूप से घायल

जयपुर के बस्सी में जमीन को लेकर विवाद हुआ हिंसक, 4 गाड़ियां जलकर खाक; 2 युवक गंभीर रूप से घायल Jaipur News: शुक्रवार को बस्सी थाना क्षेत्र में शाम एन्क्लेव आवासीय योजनाओं में एक भूखंड की बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद हु…

ABP News के अनुसार27 जून 2026 को 07:53 am बजे
जयपुर के बस्सी में जमीन को लेकर विवाद हुआ हिंसक, 4 गाड़ियां जलकर खाक; 2 युवक गंभीर रूप से घायल

सौजन्य से:- ABP News

जयपुर के बस्सी में जमीन को लेकर विवाद हुआ हिंसक, 4 गाड़ियां जलकर खाक; 2 युवक गंभीर रूप से घायल

Jaipur News: शुक्रवार को बस्सी थाना क्षेत्र में शाम एन्क्लेव आवासीय योजनाओं में एक भूखंड की बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद हुआ था. इस दौरान दोनों ही पक्षों के लोग आमने सामने आ गए.

- जयपुर के बस्सी में जमीन विवाद को लेकर हिंसक उपद्रव.

- विवाद में चार गाड़ियां जलीं, कई क्षतिग्रस्त और दो युवक घायल.

- पुलिस ने स्थिति संभाली, अतिरिक्त बल तैनात, आरोपियों की तलाश जारी.

राजस्थान के जयपुर में जमीन विवाद को लेकर संग्राम देखने को मिला है. यहां के बस्सी थाना इलाके में जमीनी विवाद को लेकर उपद्रवियों ने जमकर उपद्रव मचाया. दो पक्षों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि इस दौरान उपद्रवियों ने चार गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया. वहीं, आधा दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई.

शुक्रवार (26 जून) को आवासीय योजना के तहत रास्ता निकालने और प्लॉट की बाउंड्री निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने ख़ूनी संघर्ष का रूप ले लिया. हिंसा के दौरान कई वाहनों में भी आग लगाई गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति पर काबू पाया. शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किये गए हैं.

क्यों हुआ था विवाद

आपको बता दें शुक्रवार को बस्सी थाना क्षेत्र में शाम एन्क्लेव आवासीय योजनाओं में एक भूखंड की बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद हुआ था. इस दौरान दोनों ही पक्षों के लोग आमने सामने आ गए. यह विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी डंडे और सरियों से एक दूसरे पर हमला कर दिया. इस घटना में दो युवकों को गंभीर चोट भी आयी है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. वहीं, इस विवाद में तीन वाहन जलकर राख हो गए, जबकि कई वाहन क्षतिग्रस्त बताए जा रहे हैं.

घटना की सूचना के बाद बस्सी थाना अधिकारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और शांति व्यवस्था क़ायम रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात किये हैं. वहीं, पुलिस अब CCTV फ़ुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है. जल्द ही आरोपियों को पकड़कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

जिम्स अस्पताल विवाद पर सपा का प्रदर्शन, ग्रेटर नोएडा में हाईवे जाम से थमी रफ्तार

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें