होमक्राइमजयपुर में साडू भाई ने पेट में चाकू मारा: परिवार बोला- इसके शरीर में 4 भूत हैं, 2 निकलवा चुके; 15 दिन से बंधक बना रखा था - Jaipur News
क्राइम

जयपुर में साडू भाई ने पेट में चाकू मारा: परिवार बोला- इसके शरीर में 4 भूत हैं, 2 निकलवा चुके; 15 दिन से बंधक बना रखा था - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Crime: Mentally Ill Man Stabs Brother in Law In Karni Vihar जयपुर में साडू भाई ने पेट में चाकू मारा:परिवार बोला- इसके शरीर में 4 भूत हैं, 2 निकलवा चुके; 15 दिन से बंधक ब…

Dainik Bhaskar के अनुसार5 सितंबर 2026 को 09:33 am बजे
जयपुर में साडू भाई ने पेट में चाकू मारा:  परिवार बोला- इसके शरीर में 4 भूत हैं, 2 निकलवा चुके; 15 दिन से बंधक बना रखा था - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Crime: Mentally Ill Man Stabs Brother in Law In Karni Vihar

जयपुर में साडू भाई ने पेट में चाकू मारा:परिवार बोला- इसके शरीर में 4 भूत हैं, 2 निकलवा चुके; 15 दिन से बंधक बना रखा था

- कॉपी लिंक

जयपुर में एक मानसिक रोगी ने अपने साडू भाई के पेट में चाकू घोंप दिया। पुलिस जांच मे सामने आया कि आरोपी को दौरे पड़ते हैं। इसलिए उसे 15 दिन से बंधक बनाकर रखा हुआ था। परिवार का कहना है कि आरोपी का डीडवाना में भोपा से इलाज चल रहा है। 2 भूत निकलवाए जा चुके हैं, 2 निकलवाने बाकी हैं।

घटना जयपुर के करणी विहार थाना क्षेत्र की है। ASI सुनील कुमार सिंह ने बताया- गोकुलपुरा फाटक के पास रहने वाले एक युवक ने अपने साडू भाई के पेट में चाकू घोंपा है। घायल साडू का SMS हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

घायल ने बताया- हमला करने वाला युवक साडू लगता है। पागलपन का दौरा पड़ने के कारण उसको बांधकर रखा जाता है। रस्सी से हाथ-पैर बांधकर रात में एक दुकान में सुला देते हैं। 2 सितम्बर को मैं साडू के घर सोया हुआ था। रात करीब 3 बजे जैसे-तैसे साडू ने अपने हाथ-पैर में बंधी रस्सी खोल ली। आरोपी दुकान से बाहर आकर घूमने लगा।

चाकू लेकर बोला- मार दूंगा

कहीं से शराब मिल गई। आरोपी शराब पीकर दोबारा दुकान के अंदर घुस गया। शटर से टकराने पर आवाज सुनकर घरवाले जाग गए। घर से बाहर आकर देखने पर दुकान के बाहर खुला हुआ खड़ा दिखा। पत्नी के साथ मिलकर पकड़ने र वह दुकान में घुसकर चाकू निकाल लाया।

करीब 50 मीटर दूर जाकर बोला- तुम मुझे बांधकर रखते हो। खाना भी नहीं देते हो। मेरा दम घुटता है। मुझे वापस बांधोंगे तो मैं चाकू मार दूंगा। साडू को पकड़ने पर उसने हमला कर दिया। धारदार चाकू मेरे पेट में घोंप डाला। लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरने पर परिजन घबरा गए। गंभीर हालत में घायल को SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया।

भूत निकलवाना था बाकी

SMS हॉस्पिटल में शुक्रवार शाम घायल युवक का ऑपरेशन किया गया। करणी विहार थाना पुलिस ने मेडिकल सूचना पर हॉस्पिटल पहुंचकर घायल युवक के पर्चा बयान दर्ज किए। इसके आधार पर आरोपी साडू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस की प्रारम्भिक जांच के दौरान घरवालों ने बताया- आरोपी पिछले काफी समय से मानसिक रुप से बीमार चल रहा है। पागलपन का दौरा पकड़ने के कारण उसके हाथ-पैर बांधकर रखते है। डीडवाना के भोपा से उसका इलाज भी करवाया जा रहा है। पिछले 15 दिन पहले इलाज के लिए उसको डीडवाना लेकर गए थे। भोपा ने उसके शरीर में 4 भूत होना बताया था। इलाज कर 2 भूत भागा दिए थे, लेकिन उसके शरीर में मौजूद 2 भूतों को भगाना बाकी था।

- LIVEराजस्थान- मंदिर पर बिजली गिरी, 2 बांध छलके, नदियां उफनीं: जयपुर में सीजन में पहली बार लगातार 2 दिन बारिश, अलवर में सड़कें-खेत डूबे

- LIVEभीलवाड़ा- सीएम भजनलाल शर्मा का 2 किमी का रोड शो: पूर्व विधायक बोले- कोई कुंवारा नहीं रहेगा; निर्दलीय प्रत्याशी को पुलिस ने पकड़ा

- राजस्थान एक्सप्लेनरविधानसभा चुनाव-2028 में कितने जेन -जी मैदान में होंगे?: नगर निगम, परिषद और पालिका चुनाव में नजर आया गणित, जानें- 4 बड़े सवालों के जवाब

- ट्रेनों से 4 करोड़ रुपए की ज्वेलरी चुराई, दो पकड़े: फर्जी नाम से रिजर्वेशन करवाते थे; राजस्थान समेत देश के 7 राज्यों में की वारदात

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें