युवकों को बंधक बनाकर मारपीट करने के 4 आरोपी गिरफ्तार: चोर समझकर बांधा था, 10 आरोपियों की तलाश जारी - Pali (Marwar) News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Pali - Rohat Rajasthan Rally: Arrest Demand; Collector Meet युवकों को बंधक बनाकर मारपीट करने के 4 आरोपी गिरफ्तार:चोर समझकर बांधा था, 10 आरोपियों की तलाश जारी - कॉपी लिंक पाली जिले के रो…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Pali
- Rohat Rajasthan Rally: Arrest Demand; Collector Meet
युवकों को बंधक बनाकर मारपीट करने के 4 आरोपी गिरफ्तार:चोर समझकर बांधा था, 10 आरोपियों की तलाश जारी
- कॉपी लिंक
पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों को चोर समझकर बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 23 जून की है। मामले में नामजद 14 आरोपियों में से अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस
चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
मामले की जांच कर रहे ग्रामीण सीओ अमरसिंह रत्नु ने बताया कि पुलिस ने 26 जून को 29 साल के शंकर पुत्र हरीराम को गिरफ्तार किया। इसके बाद 27 जून को 35 साल के मुन्नालाल उर्फ मनीष पुत्र सोहनलाल, 33 साल के चेतन पुत्र धन्नाराम और 28 साल के कुलदीप पुत्र गोपालराम को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को घायलों के परिवार और समाज के लोग रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार रोहट क्षेत्र के एक गांव में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं। इसके चलते ग्रामीणों ने अपने स्तर पर रात में गश्त शुरू कर दी थी।
23 जून की रात को दो युवक गांव में बिना नंबर की बाइक पर नजर आए। ग्रामीणों ने उन्हें चोर समझ लिया और एक मकान की खड़की से दोनों के हाथ बांध दिए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने छुड़ाकर थाने पहुंचाया
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई। बाद में दोनों युवकों ने बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था।
मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

इंडिया-आयरलैंड मैच पर सट्टा लगाते 5 युवक गिरफ्तार: करोड़ों रुपए का हिसाब-किताब मिला, खाते में रोज 15 से 20 लाख रुपए आते थे - Jaipur News

राजस्थान बनेगा डिजिटल गवर्नेंस का केंद्र, जयपुर में जुटेंगे देशभर के नीति निर्माता और टेक एक्सपर्ट

हरियाणा, राजस्थान ने 1994 के ऊपरी यमुना जल-बंटवारा समझौते को लागू करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए


