पीएचसी और सीएचसी में सुधरेगी स्वास्थ्य व्यवस्था, उदयपुर को मिलेंगे 36 डॉक्टर - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Health System Will Improve In PHC And CHC, Udaipur Will Get 36 Doctors पीएचसी और सीएचसी में सुधरेगी स्वास्थ्य व्यवस्था, उदयपुर को मिलेंगे 36 डॉक्टर - कॉपी लिंक डॉक्टरों की कमी…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Health System Will Improve In PHC And CHC, Udaipur Will Get 36 Doctors
पीएचसी और सीएचसी में सुधरेगी स्वास्थ्य व्यवस्था, उदयपुर को मिलेंगे 36 डॉक्टर
- कॉपी लिंक
डॉक्टरों की कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में 600 नए चिकित्सा अधिकारियों की सीधी भर्ती को मंजूरी दी है। स्वास्थ्य विभाग ने इसका खाका तैयार कर लिया है।
खास बात यह है कि इस बार प्राथमिकता उन अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी, सीएचसी) को दी जाएगी, जहां एक भी डॉक्टर तैनात नहीं हैं। उदयपुर जैसे आदिवासी बहुल जिले के दूरदराज इलाकों के लिए यह फैसला बड़ी राहत लेकर आया है। जिले को कुल 36 नए डॉक्टर दिए गए हैं, जिनमें सीएमएचओ फर्स्ट को 19 और सीएमएचओ सैकंड को 17 मेडिकल ऑफिसर मिले हैं। सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य ने बताया, तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
हम सबसे पहले उन अस्पतालों का चयन कर रहे हैं, जहां अर्से से डॉक्टर की कुर्सी खाली है। डॉ. अशोक के अनुसार, प्रशासन का मकसद हर ग्रामीण तक त्वरित इलाज पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के प्रस्ताव को हरी झंडी मिलते ही प्रक्रिया तेज हो गई है। बहुत जल्द इसका ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होगा।
इस सीधी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के पास एमबीबीएस की डिग्री और राजस्थान मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। इस पूरी कवायद का मकसद ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारना और निरोगी राजस्थान के संकल्प को जमीन पर उतारना है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में तेज बारिश, कई इलाकों में पानी भरा: चित्तौड़गढ़ में 3 इंच बरसात; झालावाड़ में 10 गांवों का संपर्क टूटा, स्कूलों में छुट्टी - Jaipur News

राजस्थान सरकार की नीतियों के मूल में सामाजिक न्याय: सीएम भजनलाल शर्मा

घूसकांड से चर्चा में आई पिंकी मीणा का फिर ट्रांसफर: CM के ओएसडी योगेश श्रीवास्तव का तबादला; निकाय चुनावों से पहले 183 RAS बदले - Jaipur News


