होमक्राइम36 घंटे में 18 इंच बारिश, आधा सूरत डूबा: गुरुग्राम में हाईवे धंसा, 10km लंबा जाम; जबलपुर में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी
क्राइम

36 घंटे में 18 इंच बारिश, आधा सूरत डूबा: गुरुग्राम में हाईवे धंसा, 10km लंबा जाम; जबलपुर में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी

- Hindi News - National - Rainfall LIVE Photos Update; Gurugram Rajasthan MP UP Weather | Gujarat Flood Alert Video LIVE36 घंटे में 18 इंच बारिश, आधा सूरत डूबा:गुरुग्राम में हाईवे धंसा, 10km लंबा जाम; जबलपुर में 5 मंजिला…

Dainik Bhaskar के अनुसार8 जुलाई 2026 को 04:49 am बजे
36 घंटे में 18 इंच बारिश, आधा सूरत डूबा:  गुरुग्राम में हाईवे धंसा, 10km लंबा जाम; जबलपुर में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- National

- Rainfall LIVE Photos Update; Gurugram Rajasthan MP UP Weather | Gujarat Flood Alert Video

LIVE36 घंटे में 18 इंच बारिश, आधा सूरत डूबा:गुरुग्राम में हाईवे धंसा, 10km लंबा जाम; जबलपुर में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी

- कॉपी लिंक

गुजरात के सूरत में 36 घंटे में 18 इंच बारिश हुई। शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। सड़कों पर कारें बह गईं। बाढ़ प्रभावित इलाकों से करीब 2100 लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया।

सूरत और नवसारी में स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी बंद हैं। लोगों से अपील की गई है कि बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।

गुरुग्राम के कई इलाकों में दो-दो फीट पानी भर गया। दिल्ली-जयपुर NH-48 धंस गया है, जिसके कारण 10 किमी लंबा जाम लगा गया। एक नाले में स्कूल बस भी फंस गई। पुलिस ने कंपनियों से अगले कुछ दिनों तक कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम (WFH) देने की अपील की है।

इधर, राजस्थान के जालोर में एक जीप नदी में पलट गई। चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार शाम को पांच मंजिला इमारत ढह गई।

मानसून ने देश का 95% हिस्सा कवर किया

अरुणाचल में बाढ़-लैंडस्लाइड से 94 हजार लोग प्रभावित

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ और लैंडस्लाइड ने 26 जिलों के 94 हजार से ज्यादा लोगों को प्रभावित किया है। 4 लोगों की मौत हुई है, 21 घायल हैं और 2 महिलाएं लापता हैं।

इधर, कर्नाटक के बेलगावी और शिवमोगा में आज स्कूल और आंगनवाड़ी बंद रहेंगे।

देशभर से मौसम की 5 तस्वीरें…

देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

- कॉपी लिंक

अरुणाचल प्रदेश के लोअर सियांग जिले के कोयू सर्किल के 14 गांव पिछले 10 दिनों से देश के बाकी हिस्सों से कटे हुए हैं।

28 जून को लगातार बारिश, बादल फटने और आई भीषण फ्लैश फ्लड के बाद इन गांवों में सड़क संपर्क, संचार और जरूरी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई-विरार में लगातार बारिश जारी है। पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव बना हुआ है। नालासोपारा-अचोले लिंक रोड और तुलिंज ब्रिज के नीचे अब भी पानी भरा है, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के नाला सोपारा में भारी बारिश के बाद रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में पानी भर गया। सड़कों और स्टेशन परिसर में पानी भरने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

- कॉपी लिंक

राजस्थान में मानसून के आगे बढ़ने के साथ ही बारिश का दौर भी जारी है। मंगलवार को डूंगरपुर, अजमेर, बांसवाड़ा, बूंदी समेत कई जिलों में 1 से 3 इंच तक बरसात हुई।

वहीं, 8 जुलाई को भी मौसम विभाग ने 3 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दो जिलों को छोड़कर पूरे राज्य में येलो अलर्ट है। 11 जुलाई से राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

दिल्ली और मुंबई में हो रही भारी बारिश का असर फ्लाइट्स पर भी पड़ा है। कई उड़ानों में देरी हुई है। इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट ने यात्रियों से एयरपोर्ट जाने से पहले फ्लाइट का स्टेटस चेक करने और थोड़ा पहले निकलने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 7 से 9 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है।

- कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश के पन्ना, छतरपुर, खंडवा समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। मंगलवार को कई रास्ते बंद हो गए, जबकि नदियां उफान पर आ गईं।

IMD के मुताबिक, अगले चार दिन तक प्रदेश में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है। यानी, 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है। आज इंदोर-उज्जैन समेत 28 जिलों में बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

यूपी में बुधवार सुबह मथुरा और गाजियाबाद में बारिश हो रही है। आज 68 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मंगलवार को लखनऊ, प्रयागराज समेत 50 शहरों में बारिश हुई।

मथुरा में 6 घंटे तक बारिश हुई, जिससे नाले ओवरफ्लो हो गए। इसमें एक डिलीवरी बॉय बाइक समेत बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे खींचकर निकाला। शामली में इतनी बारिश हुई कि सड़कों पर नदियों जैसा बहाव दिखा। कारें और बाइकें बहने लगीं। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

गुजरात में भारी बारिश के कारण सचिन और भेस्तान स्टेशन के बीच ट्रैक पर जलभराव हो गया है। पश्चिम रेलवे ने 8 जुलाई को चलने वाली 9 MEMU ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इसके अलावा एक ट्रेन को भेस्तान स्टेशन पर ही रोक दिया गया है, जबकि एक दूसरी ट्रेन भेस्तान से ही रवाना होगी। इन दोनों ट्रेनों का विरार-भेस्तान सेक्शन रद्द रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का लेटेस्ट स्टेटस चेक करने की सलाह दी है।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

उत्तराखंड में आज भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। कई जगह तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य में 13 जुलाई तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।

मंगलवार को हुई बारिश के बाद कई पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन हुआ। गंगोत्री हाईवे पर मलबा गिरने से रास्ता बंद हो गया। पूरे राज्य में 32 सड़कें बंद हैं, जिन्हें खोलने का काम चल रहा है। सबसे ज्यादा 107 मिमी बारिश पंतनगर में रिकॉर्ड की गई। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

IMD ने राज्य के आज 24 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पटना समेत 14 जिलों में आज भी बादल छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 12 जुलाई तक पूरे राज्य में भारी बारिश का 7 दिन का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। अगले 7 से 10 दिनों के दौरान मानसून और ज्यादा मजबूत होगा। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

एक शॉपिंग सेंटर का ग्राउंड फ्लोर पानी में डूब गया, जबकि फर्स्ट फ्लोर आधा डूब गया। ऐसी ही स्थिति कई मार्केट की रही। सड़कें भी तालाब बन गईं। कामरेज तहसील में शाम 4 बजे तक 10 घंटे में 15 इंच बारिश दर्ज की गई।

- कॉपी लिंक

केरल के वायनाड जिले की मेप्पाडी ग्राम पंचायत में कल्लाडी टनल निर्माण स्थल पर भूस्खलन होने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लापता हैं। नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF), पुलिस, फायर एंड रेस्क्यू सर्विस और अन्य सरकारी विभागों सहित कई एजेंसियां खोज और बचाव अभियान में जुटी हैं।

- कॉपी लिंक

विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और अल नीनो के कारण मानसून का स्वरूप बदल रहा है। जून में बारिश कम रही, लेकिन जुलाई की शुरुआत में मुंबई और पश्चिमी तट पर भारी बारिश हुई। उनका कहना है कि आगे भी कम समय में तेज बारिश और बाढ़ की घटनाएं बढ़ सकती हैं।

- कॉपी लिंक

9 जुलाई:

- यूपी के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

- पश्चिम बंगाल के 2 जिलों में रेड अलर्ट और 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

- ओडिशा में 5 जिलों में रेड अलर्ट और आठ अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

10 जुलाई:

- आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा में भी तेज बारिश की चेतावनी है।

- असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी।

- सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में समुद्र के करीबी इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

- कॉपी लिंक

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें