होमखेल​अजमेर में 36 साल का सूखा खत्म करने की तैयारी: 'कांग्रेस आपके द्वार' अभियान से जनता का दिल जीतने की कवायद
खेल

​अजमेर में 36 साल का सूखा खत्म करने की तैयारी: 'कांग्रेस आपके द्वार' अभियान से जनता का दिल जीतने की कवायद

अजमेर में 36 साल का सूखा खत्म करने की तैयारी: 'कांग्रेस आपके द्वार' अभियान से जनता का दिल जीतने की कवायद अजमेर में 'कांग्रेस आपके द्वार' अभियान के जरिए कांग्रेस जनता का भरोसा जीतकर नगर निगम में वापसी की कोशिश कर रही है.…

ETV Bharat के अनुसार6 अगस्त 2026 को 10:15 am बजे
​अजमेर में 36 साल का सूखा खत्म करने की तैयारी: 'कांग्रेस आपके द्वार' अभियान से जनता का दिल जीतने की कवायद

सौजन्य से:- ETV Bharat

अजमेर में 36 साल का सूखा खत्म करने की तैयारी: 'कांग्रेस आपके द्वार' अभियान से जनता का दिल जीतने की कवायद

अजमेर में 'कांग्रेस आपके द्वार' अभियान के जरिए कांग्रेस जनता का भरोसा जीतकर नगर निगम में वापसी की कोशिश कर रही है.

Published : August 6, 2026 at 12:08 PM IST

अजमेर : शहर की राजनीति में पिछले तीन दशकों से हाशिए पर खड़ी कांग्रेस एक बार फिर से अपनी खोई हुई सियासी जमीन तलाशने की कोशिश में जुट गई है. पिछले 30 सालों से विधानसभा चुनावों में अजमेर की दोनों सीटों पर लगातार मिल रही हार और बीते 36 वर्षों से नगर निगम में बोर्ड न बना पाने का दंश झेल रही कांग्रेस अब नए सिरे से जनता का दिल जीतने की कवायद कर रही है. आगामी निकाय चुनावों की घोषणा के साथ ही शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने 'कांग्रेस आपके द्वार' अभियान की शुरुआत की है, जो गुरुवार से शुरू होकर 14 अगस्त तक चलेगा.

बुधवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल और राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने इस अभियान की रूपरेखा मीडिया के सामने रखी. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अजमेर के प्रत्येक वार्ड, मोहल्ले और गली तक पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करना है. इसके साथ ही, पिछले साढ़े तीन दशकों से शहर की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विफलताओं और शहर की उपेक्षा को जनता के सामने उजागर करना है.

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- निकाय चुनाव में भी खिलेगा कमल, नजर नहीं आया गहलोत का तिलिस्म

डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि अजमेर में बीते 36 सालों से नगर निगम में भाजपा का बोर्ड है और लगातार 5 बार से शहर की दोनों विधानसभा सीटों पर भाजपा के ही प्रतिनिधि चुने जाते रहे हैं. इसके बावजूद अजमेर आज बुनियादी सुविधाओं, स्वच्छता और सुनियोजित विकास के मामले में काफी पीछे छूट चुका है. उन्होंने कहा कि शहर की इस बदहाली के लिए सीधे तौर पर भाजपा का नेतृत्व जिम्मेदार है. डॉ. जयपाल ने तर्क दिया कि जब जनता ने इतने दशकों तक भाजपा को मौका दिया है, तो इस बार बदलाव के लिए कांग्रेस पर भरोसा जताना चाहिए ताकि शहर का कायाकल्प हो सके.

वहीं RTDC के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने भाजपा सरकार की घेराबंदी करते हुए कहा कि अजमेर की उपेक्षा किसी से छिपी नहीं है. उन्होंने तीखा सवाल दागा कि जब अजमेर जिले से सत्ता के सबसे ताकतवर चेहरे मौजूद हैं, तब भी शहर विकास के लिए तरस क्यों रहा है? राठौड़ ने आंकड़ों के साथ याद दिलाया कि अजमेर लोकसभा क्षेत्र से भागीरथ चौधरी केंद्र में राज्य मंत्री हैं, वासुदेव देवनानी राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष हैं, और सुरेश सिंह रावत राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। इसके अलावा ओंकार सिंह लखावत और ओमप्रकाश भडाणा को राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है, जबकि उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा का नाता भी इसी संसदीय क्षेत्र से है। इतने सारे 'इंजन' होने के बाद भी शहर की हालत दयनीय बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें: भाजपा का मकसद धर्म की आड़ में सता हथियाना, हम पंचायत व निकाय चुनाव के लिए हैं तैयार : रामलाल जाट

अजमेर नगर निगम और जिला परिषद में भी भाजपा का कब्जा रहा है. इसके बावजूद अजमेर की हालत छुपी हुई नहीं है. आनासागर की दशा पर शहर कांग्रेस कमेटी ने आंदोलन चलाया. राठौर ने कहा कि जहां भी आंदोलन हो रहा है वहां लाठी गोली की भाषा में सत्तासीन बीजेपी बात कर रही है. उन्होंने अजमेर की जनता से अपील करते हुए कहा कि अजमेर नगर निगम में सात बार जनता ने भाजपा को समर्थन दिया है, इस बार कांग्रेस को आशीर्वाद देकर देखे. उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस को जनता मौका देती है तो शहर की सूरत बदल दी जाएगी.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें