जयपुर पुलिस का एक्शन, 351 हार्डकोर बदमाश चिह्नित, 75 से ज्यादा गिरफ्तार, आर्थिक नाकाबंदी शुरू
जयपुर पुलिस का एक्शन, 351 हार्डकोर बदमाश चिह्नित, 75 से ज्यादा गिरफ्तार, आर्थिक नाकाबंदी शुरू जयपुर पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 351 हार्डकोर बदमाश चिह्नित किए हैं. Published : August 9, 2026 at 5:31…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर पुलिस का एक्शन, 351 हार्डकोर बदमाश चिह्नित, 75 से ज्यादा गिरफ्तार, आर्थिक नाकाबंदी शुरू
जयपुर पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 351 हार्डकोर बदमाश चिह्नित किए हैं.
Published : August 9, 2026 at 5:31 PM IST
जयपुर: राजधानी जयपुर में संगठित अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस खास अभियान चला रही है. इसमें संगठित गिरोह से जुड़े बदमाशों का चिह्नीकरण कर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने और जमानत पर बाहर चल रहे हार्डकोर अपराधियों की जमानत रद्द करवाने की कवायद भी जारी है. इसके साथ ही बदमाशों की आर्थिक नाकाबंदी करने के लिए उनके अवैध आय के स्त्रोत पर लगाम लगाने और अपराध से अर्जित रकम जब्त करने की भी कवायद की जा रही है. वहीं, अपराध की काली कमाई से बनाई गई संपत्ति को लेकर भी पुलिस जानकारी जुटा रही है. राजधानी में अपराध की कमाई से या अवैध रूप से बनाई गई बदमाशों की संपत्ति को ध्वस्त करने की प्रक्रिया भी अमल में लाई जा रही है.
सीएम का साफ संदेश, डीजीपी के निर्देश: जयपुर के स्पेशल कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया, मुख्यमंत्री का साफ संदेश है कि संगठित अपराध और हार्डकोर बदमाशों पर शिकंजा कसकर अपराध को रोका जाए. इसी कड़ी में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में प्रदेशभर में संगठित अपराध और हार्डकोर बदमाशों की धरपकड़ जारी है. जयपुर में भी एक खास मुहिम के तहत संगठित अपराध से जुड़े अपराधियों और हार्डकोर बदमाशों पर शिकंजा कसा जा रहा है. इसमें बदमाशों की अवैध गतिविधियों से अर्जित रकम को जब्त करने की भी कार्रवाई जारी है.
इसे भी पढ़ें- जयपुर पुलिस का नशा तस्करों पर एक्शन, 10 दिन में 57 तस्कर दबोचे, बड़े तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी
जयपुर में 351 से ज्यादा हार्डकोर बदमाश चिह्नित: उन्होंने बताया, जयपुर में संगठित अपराध से जुड़े बदमाशों और हार्डकोर बदमाशों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इस खास मुहिम के तहत कमिश्नरेट इलाके में अभी तक 351 लोगों का चिह्नीकरण किया गया है. इनमें से 75 से ज्यादा अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इस मुहिम के तहत बाकि बदमाशों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है. उनकी धरपकड़ के लिए तकनीकी विश्लेषण के साथ ही मुखबिर तंत्र की भी मदद ली जा रही है.
जमानत रद्द करने की कवायद: उन्होंने बताया कि इस मुहिम के तहत अपराधियों से जुड़े हर छोटी-बड़ी जानकारी को पुलिस रिकॉर्ड पर ले रही है. उनकी पृष्ठभूमि के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. अपराधियों की जमानत रद्द करवाने की भी कवायद की जा रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि ऐसे बदमाश कहां से रकम इकठ्ठा कर रहे हैं. इनके पास अवैध रूप से अपराध से अर्जित रकम की जानकारी मिलने पर रकम जब्त करवाई जा रही है.
इसे भी पढ़ें- जयपुर पुलिस की कवायद: डिलीवरी बॉयज का वेरिफिकेशन जारी, 38 लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड मिला
आगे भी जारी रहेगा अभियान: उन्होंने बताया कि हार्डकोर अपराधियों को जेल की सलाखों तक पहुंचाने के साथ ही हर तरह से उनकी कमर तोड़ने की कवायद जारी है. जनकी अवैध आय के स्त्रोत पर खासतौर से पुलिस की नजर है. इस अभियान में जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है. उनके बारे में गहराई से छानबीन की जा रही है. जिसकी कड़ी में आगे और कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारियां की जाएगी. सक्रिय संगठित अपराध से जुड़े बदमाशों को चिह्नित किया जा रहा है. जैसे-जिसे चिह्नीकरण पूरा किया जाएगा. गिरफ्तारियां जारी रहेंगी.
अपराध के साथ आर्थिक कुंडली भी खंगाली: उन्होंने बताया कि इस मुहिम के तहत बदमाशों की अपराध से अर्जित संपत्ति की भी कुंडली खंगाली जा रही है. जिन बदमाशों ने अपराध की काली कमाई से अकूत संपत्ति बना रखी है तो उसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है. अपराधियों की ऐसी संपत्तियों की गहराई से जानकारी जुटाने के बाद ऐसी संपत्तियों पर भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. राजधानी में पिछले दिनों में अपराधियों की काली कमाई से बनी और अवैध रूप से बनाई गई संपत्तियों पर बुलडोजर एक्शन भी देखने को मिला है.
इसे भी पढ़ें- जयपुर पुलिस ने पकड़ा ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह, सरगना समेत 5 गिरफ्तार, 50 से ज्यादा बैंक खाते मिले
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर VIDEO: सरकारी सड़क की रातोंरात खुदाई, खोह नागोरियान पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, देखिए ये खास रिपोर्ट

राजस्थान: प्रसूता की मौत के बाद जनाना अस्पताल में तीन घंटे हंगामा, शव ले जाने पर पुलिस-परिजनों में हुई नोकझोंक

जोधपुर में बच्चे की मौत,मॉर्च्युरी के बाहर परिजनों का धरना: गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप; डॉक्टर बोला- ऑक्सीजन लेवल कम था - Jodhpur News


