जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल: अगले 35 साल के हिसाब से बना, एक बार में 12 एयरक्राफ्ट खड़े हो सकेंगे
जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल: अगले 35 साल के हिसाब से बना, एक बार में 12 एयरक्राफ्ट खड़े हो सकेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को पचपदरा रिफाइनरी के साथ जोधपुर के नए एयरपोर्ट टर्मिनल का भी उद्घाटन करेंगे. Publish…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल: अगले 35 साल के हिसाब से बना, एक बार में 12 एयरक्राफ्ट खड़े हो सकेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को पचपदरा रिफाइनरी के साथ जोधपुर के नए एयरपोर्ट टर्मिनल का भी उद्घाटन करेंगे.
Published : June 27, 2026 at 7:13 PM IST
जोधपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को जोधपुर के नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे. एअरपोर्ट के नए टर्मिनल को शुरू करने से जुड़ी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं. थोड़ी बहुत औपचारिकताओं को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा है. इसके लिए सभी विभागीय क्लियरेंस भी लगभग पूरे हो गए हैं. चार जुलाई को प्रधानमंत्री पचपदरा में रिफाइनरी के साथ एयरपोर्ट उद्घाटन करने के लिए जोधपुर आएंगे.
पीए 4 जुलाई को करेंगे लोकार्पण: जोधपुर डीसीपी ईस्ट मनीष चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री चार जुलाई को जोधपुर आएंगे. कार्यक्रम अभी जारी होना बाकी है. इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के उद्घाटन के साथ देश में आम आदमी को हवाई सफर से जोड़ने के लिए शुरू की गई उड़ान योजना के दूसरे चरण की शुरूआत भी करेंगे.
इसे भी पढ़ें- 4 जुलाई को पीएम मोदी करेंगे नए टर्मिनल का लोकार्पण, शेखावत बोले, तकनीकी अनुमतियां अंतिम चरण में
12 एयरक्राफ्ट खड़े हो सकेंगे: उन्होंने बताया कि नए एयरपोर्ट के शुरू होने से जोधपुर टर्मिनल में एक साथ 12 एयरक्राफ्ट खड़े हो सकेंगे. यहां कुल छह एयरोब्रिज बनाए गए हैं. इसके लिए सभी क्लियरेंस लगभग अंतिम चरण में हैं. यह जोधपुर सहित मारवाड़ के लिए लोगों के लिए पीएम का उपहार है. उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री के साथ-साथ देश के पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री स्व. मनोहर पर्रिकर को धन्यवाद ज्ञापित किया.
दस गुना होगा यात्री भार, 35 साल चलेगा: केंद्रीय मंत्री ने बताया कि नए टर्मिनल से जोधपुर एयरपोर्ट का यात्री भार दस गुना पहुंच जाएगा. हमने सभी तरह के मानक को ध्यान में रखते हुए अगले 35 साल तक के यात्री भार के हिसाब से तैयार किया है. नया टर्मिनल वर्तमान परिसर से सात गुना बड़ा है. यहां पर पार्किंग एरिया 3 हजार मीटर है. इससे पहले जोधपुर एयरपोर्ट पर रात के समय में फ्लाइट ऑपरेशन नहीं होते थे. सिर्फ दो एयरक्राफ्ट की ही पार्किंग थी, लेकिन केंद्र सरकार सभी तरह की स्वीकृति के बाद इस टर्मिनल का निर्माण करवाया. नए टर्मिनल में देश के अत्याधुनिक एयरपोर्ट की तरह सुविधाएं विकसित की गई हैं.
इसे भी पढ़ें- जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का काउंट डाउन शुरू, कल मनाया जाएगा यात्री सुविधा दिवस
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर इन्वेस्टमेंट हब: जयपुर में किफायती आवास से लग्जरी लिविंग तक की यात्रा का प्रतीक है आशीष ग्रुप - Jaipur News

'ठाकुर' बनीं तेजस्वी कौन? 13 साल की उम्र में राजतिलक, राजस्थान में टूटी 17वीं सदी की परंपरा

राजस्थान में 13 नई लोकसभा सीटें बनाने की तैयारी: जयपुर-जोधपुर सहित 6 सीटों के तीन-तीन टुकड़े करने का प्रस्ताव, इनमें 4 बीजेपी की - Jaipur News


