होम›क्राइम›नाहरगढ़ जयपुर वैक्स म्यूजियम का नाम बदला: ‘हिस्टॉरिका’ के रूप में होगी पहचान, 33 सीट के ऑडिटोरियम में फिल्म भी दिखाई जाएगी - Jaipur News
क्राइम

नाहरगढ़ जयपुर वैक्स म्यूजियम का नाम बदला: ‘हिस्टॉरिका’ के रूप में होगी पहचान, 33 सीट के ऑडिटोरियम में फिल्म भी दिखाई जाएगी - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Wax Museum Rebranded As Historica | Nahargarh Fort Launch Update नाहरगढ़ जयपुर वैक्स म्यूजियम का नाम बदला:‘हिस्टॉरिका’ के रूप में होगी पहचान, 33 सीट के ऑडिटोरियम में फिल…

Dainik Bhaskar के अनुसार10 अक्टूबर 2026 को 06:04 am बजे
नाहरगढ़ जयपुर वैक्स म्यूजियम का नाम बदला:  ‘हिस्टॉरिका’ के रूप में होगी पहचान, 33 सीट के ऑडिटोरियम में फिल्म भी दिखाई जाएगी - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Wax Museum Rebranded As Historica | Nahargarh Fort Launch Update

नाहरगढ़ जयपुर वैक्स म्यूजियम का नाम बदला:‘हिस्टॉरिका’ के रूप में होगी पहचान, 33 सीट के ऑडिटोरियम में फिल्म भी दिखाई जाएगी

- कॉपी लिंक

नाहरगढ़ किले पर स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम अब नए नाम और नए कलेवर में नजर आएगा। म्यूजियम को अब ‘हिस्टॉरिका-स्टेप इनटू हिस्ट्री’ के नाम से पहचाना जाएगा। इसके साथ ही यहां पर्यटकों को मोम के पुतलों को देखने के अलावा इतिहास, कला, सिनेमा और स्थापत्य से जुड़े कई नए अनुभव मिलेंगे। म्यूजियम प्रबंधन ने पर्यटकों की बदलती पसंद को देखते हुए इसके विस्तार और प्रस्तुति में बदलाव किया है। नई पहल का उद्देश्य पर्यटकों को इतिहास से इस तरह जोड़ना है कि वे केवल ऐतिहासिक किरदारों को देखें नहीं, बल्कि उनसे जुड़ी कहानियों और घटनाओं को भी समझ सकें।

म्यूजियम के फाउंडर अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि वैक्स म्यूजियम की पहचान को व्यापक बनाने और पर्यटकों को बेहतर अनुभव देने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर में अन्य जगहों पर कई वैक्स म्यूजियम बन गए है, जहां वैक्स स्टेच्यू की गुणवत्ता और तकनीकी प्रस्तुति पर्यटकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती। चाइना से लाकर वे प्रदर्शित कर रहे है, जो पर्यटकों के अनुभवा को खराब कर रही है। इसलिए हमने जो पिछले 10 साल की मेहनत की है, उसे बरबरार रखने के लिए यह बदलाव कर रहे हैं। अब पर्यटकों को वैक्स म्यूजियम के अलावा हिस्टोरिका में अन्य विजुअल और कलात्मक अनुभव भी मिल सकेंगे।

रामप्रकाश टॉकीज में पर्दे पर जीवंत होंगी इतिहास की कहानियां

हिस्टॉरिका का प्रमुख आकर्षण रामप्रकाश टॉकीज की रेप्लिका होगी। रामप्रकाश टॉकीज जयपुर के पुराने सिनेमाई इतिहास से जुड़ा नाम है। म्यूजियम में इसकी प्रतिकृति तैयार कर 33 सीटों वाला सभागार बनाया गया है। यहां पर्यटकों को ‘मिस्ट्री ऑफ नाहरगढ़’ और ‘हाड़ी रानी’ पर आधारित विशेष फिल्में दिखाई जाएंगी।

‘मिस्ट्री ऑफ नाहरगढ़’ के जरिए किले से जुड़ी कहानियों, रहस्यों और ऐतिहासिक संदर्भों को सामने लाने का प्रयास किया गया है। आम तौर पर पर्यटक नाहरगढ़ पहुंचकर इसकी वास्तुकला, दीवारों और आसपास के नजारों को देखते हैं, लेकिन किले से जुड़ी कई कहानियों से अनजान रहते हैं। फिल्म के माध्यम से इन पहलुओं को समझने का अवसर मिलेगा। इससे पर्यटक किले को केवल एक ऐतिहासिक इमारत के रूप में देखने के बजाय उसके पीछे छिपे इतिहास और घटनाओं के संदर्भ में भी समझ सकेंगे।

यहां देखिए जयपुर वैक्स म्यूजियम के बदलाव के फोटोज…

वहीं, हाड़ी रानी की कहानी पर आधारित फिल्म राजस्थान के इतिहास में त्याग, साहस और बलिदान की चर्चित गाथा से परिचित कराएगी। म्यूजियम में हाड़ी रानी का वैक्स पुतला भी प्रदर्शित किया गया है, जिसे रॉयल दरबार का हिस्सा बनाया गया है। फिल्म देखने के बाद पर्यटक इस पुतले और उससे जुड़ी ऐतिहासिक कथा को नए नजरिए से देख सकेंगे।

25 लाख से अधिक कांच से सजा शीशमहल

हिस्टॉरिका का दूसरा बड़ा आकर्षण शीशमहल होगा। यहां एक विशाल शीशमहल क्षेत्र तैयार किया गया है, जिसमें 25 लाख से अधिक कांच के टुकड़ों, पारंपरिक ठिकरी कला, सोने की नक्काशी और रोशनी के संयोजन से शाही वातावरण तैयार किया गया है। इसकी सजावट में पारंपरिक कलात्मक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे पर्यटकों को राजस्थान की ऐतिहासिक सजावट और शिल्प परंपरा की झलक मिलेगी।

इस शीशमहल की खासियत इसका कांच से बना फर्श बताया जा रहा है। म्यूजियम प्रबंधन के अनुसार यह दुनिया का एकमात्र ऐसा शीशमहल है, जिसमें कांच का फर्श बनाया गया है। कांच, नक्काशी और रोशनी के इस संयोजन को पर्यटकों के लिए एक अलग दृश्यात्मक अनुभव के रूप में विकसित किया गया है।

रॉयल दरबार में इतिहास और समकालीन हस्तियों के स्टेच्यू

म्यूजियम के रॉयल दरबार और हॉल ऑफ आइकॉन्स में राजस्थान के गौरवशाली इतिहास के साथ देश की प्रमुख हस्तियों को भी जगह दी गई है। यहां महाराजा सवाई जय सिंह, महारानी गायत्री देवी और महाराणा प्रताप जैसे ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के वैक्स पुतले प्रदर्शित हैं। इनके साथ महात्मा गांधी, भगत सिंह और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जैसी राष्ट्रीय हस्तियों के वैक्स स्टेच्यू भी पर्यटकों को देखने को मिलेंगे।

इसके अलावा अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर जैसी मनोरंजन और खेल जगत की हस्तियों के स्टेच्यू भी यहां मौजूद हैं। म्यूजियम में 42 से अधिक प्रमुख हस्तियों के स्टेच्यू यहां प्रदर्शित है।

पर्यटकों को फोटो से आगे का अनुभव देने की कोशिश

अनूप श्रीवास्तव का कहना है कि आज का पर्यटक केवल फोटो खिंचवाने तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि वह किसी जगह की कहानी और उसके अनुभव से जुड़ना चाहता है। ‘हिस्टॉरिका’ इसी सोच के तहत विकसित किया गया है। म्यूजियम में वैक्स पुतलों के साथ सिनेमा, स्थापत्य, रोशनी और कलात्मक प्रस्तुति को जोड़ा गया है, ताकि पर्यटकों का अनुभव अधिक व्यापक हो। इसके नए स्वरूप की आधिकारिक शुरुआत नवरात्र के पहले दिन से की जाएगी। इस बदलाव के बाद नाहरगढ़ आने वाले पर्यटकों को एक ही परिसर में ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के पुतले, राजस्थान की लोकगाथाओं पर आधारित फिल्में और शीशमहल जैसी कलात्मक संरचना देखने का अवसर मिलेगा।

- टैंकर माफिया ने की तोड़फोड़,पानी भरने का ऑटोमैटिक सिस्टम उखाड़ा: भास्कर ने पानी चोरी का किया था खुलासा; फर्म पर लगा था जुर्माना

- राजस्थान यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स को दिया मेंटल हेल्थ का संदेश: कुलगुरु बोले- परेशानी हो तो खुलकर बात करें, दूसरों की बात सुनने से भी मिल सकती मदद

- जयपुर में घर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी: दो चोरों ने गाड़ी लॉक तोड़कर दिया वारदात को अंजाम; CCTV फुटेज में घटना रिकॉर्ड

- राजस्थान-कॉकरोच जनता पार्टी के बड़े नेता को पुलिस ने पकड़ा: परिवार का दावा- मारपीट की, घसीटा भी; रांका की धमकी- देखना थाने में क्या होता है?

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें