होमक्राइमनिकाय चुनाव से पहले जयपुर में खाकी के बेड़े में बदलाव, 33 पुलिस निरीक्षकों के तबादले
क्राइम

निकाय चुनाव से पहले जयपुर में खाकी के बेड़े में बदलाव, 33 पुलिस निरीक्षकों के तबादले

निकाय चुनाव से पहले जयपुर में खाकी के बेड़े में बदलाव, 33 पुलिस निरीक्षकों के तबादले राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पुलिस कमिश्नर ने जारी किए आदेश. Published : August 19, 2026 at 7:50 AM IST जयपुर : राजस्थान में निकाय…

ETV Bharat के अनुसार19 अगस्त 2026 को 02:54 am बजे
निकाय चुनाव से पहले जयपुर में खाकी के बेड़े में बदलाव, 33 पुलिस निरीक्षकों के तबादले

सौजन्य से:- ETV Bharat

निकाय चुनाव से पहले जयपुर में खाकी के बेड़े में बदलाव, 33 पुलिस निरीक्षकों के तबादले

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पुलिस कमिश्नर ने जारी किए आदेश.

Published : August 19, 2026 at 7:50 AM IST

जयपुर : राजस्थान में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले राजधानी जयपुर में खाकी के बेड़े में बड़ा बदलाव किया गया है. जयपुर कमिश्नरेट के 33 पुलिस निरीक्षकों की तबादला सूची जारी हुई है. राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने यह तबादला सूची जारी की है.

तबादला सूची सूची के अनुसार, धर्म सिंह को कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) का जिम्मा दिया गया है. मदन लाल कड़वासरा को विशेष अपराध एवं साइबर थाना, जयपुर, उदय सिंह यादव को विशेष अपराध एवं साइबर थाना, जयपुर, गुरु भूपेंद्र सिंह को थानाधिकारी चौमू, लिखमाराम को थानाधिकारी बगरू, उदयभान सिंह को थानाधिकारी बस्सी, राजेंद्र कुमार गोदारा को थानाधिकारी आमेर लगाया गया है.

नरुका को लगाया अपराध सहायक लगाया : रविंद्र सिंह नरूका को अपराध सहायक, जयपुर (पश्चिम), हिम्मत सिंह को अपराध शाखा, कमिश्नरेट (जयपुर) हरवेंद्र सिंह को थानाधिकारी सांगानेर, कमलेश कुमार को थानाधिकारी सांगानेर सदर, सत्यपाल सिंह यादव को थानाधिकारी करणी विहार, वीरेंद्र सिंह को थानाधिकारी कानोता, मानवेंद्र सिंह को थानाधिकारी विश्वकर्मा, भंवर सिंह राठौड़ को थानाधिकारी नाहरगढ़, सज्जन कुमार को थानाधिकारी विद्याधर नगर, सुभाष चंद्र को थानाधिकारी मालपुरा गेट, राजेंद्र प्रसाद मीणा को थानाधिकारी, नारायण विहार लगाया गया है.

प्रकाशराम और कविया को लाइन भेजा : इसी प्रकार, छोटेलाल मीणा को थानाधिकारी ट्रांसपोर्ट नगर, कविता को थानाधिकारी पत्रकार कॉलोनी, गौतम डोटासरा को थानाधिकारी रामगंज, धर्मेंद्र कुमार शर्मा को थानाधिकारी गलता गेट, अनीता वर्मा को अपराध शाखा, जयपुर कमिश्नरेट, हवा सिंह मंगावा को थानाधिकारी महेश नगर, भारत लाल मीणा को थाना अधिकारी सुभाष चौक, हवा सिंह यादव को स्टाफ ऑफिसर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध), सुनील कुमार को थानाधिकारी खोह नागोरियान, बृजेश सिंह को थानाधिकारी जालूपुरा, कृष्ण कुमार को पुलिस नियंत्रण कक्ष, जयपुर, महेश चंद शर्मा को थानाधिकारी विधायकपुरी, प्रकाश राम बिश्नोई और बृजमोहन कविया को रिजर्व पुलिस लाइन भेजा गया है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें