होमक्राइमजयपुर में 32 साल की महिला की संदिग्ध मौत: घर में फर्श पर मिली लाश,नाक से खून बह रहा था; पति काम पर गया हुआ था - Jaipur News
क्राइम

जयपुर में 32 साल की महिला की संदिग्ध मौत: घर में फर्श पर मिली लाश,नाक से खून बह रहा था; पति काम पर गया हुआ था - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Woman Found Dead | Nose Bleeding; Husband At Work जयपुर में 32 साल की महिला की संदिग्ध मौत:घर में फर्श पर मिली लाश,नाक से खून बह रहा था; पति काम पर गया हुआ था - कॉपी लिं…

Dainik Bhaskar के अनुसार28 जून 2026 को 04:24 am बजे
जयपुर में 32 साल की महिला की संदिग्ध मौत:  घर में फर्श पर मिली लाश,नाक से खून बह रहा था; पति काम पर गया हुआ था - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Woman Found Dead | Nose Bleeding; Husband At Work

जयपुर में 32 साल की महिला की संदिग्ध मौत:घर में फर्श पर मिली लाश,नाक से खून बह रहा था; पति काम पर गया हुआ था

- कॉपी लिंक

जयपुर में शनिवार रात एक घर के अंदर महिला की लाश मिलने का मामला सामने आया है। फर्श पर पड़ी महिला की नाक से खून बह रहा था। पति के काम से वापस लौटने पर महिला की संदिग्ध मौत का पता चला। शिप्रापथ थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए।

ASI लालाराम ने बताया कि मानसरोवर अग्रवाल फार्म की वाली बीना सैनी (32) पत्नी राहुल सैनी की डेड बॉडी मिली है। वह बाइक मिस्त्री का काम करने वाले पति राहुल के साथ किराए पर रहती थी। बीना की 13 साल की बेटी ईशिका और 9 साल का बेटा आदी अपनी दादी के पास सांगानेर रहते हैं। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे राहुल अपने काम पर चला गया। घर में बीना सैनी अकेली ही थी।

रात करीब 10 बजे राहुल काम से वापस लौटकर आया। घर के अंदर घुसते ही गेट खुला मिला। कमरे के अंदर फर्श पर बीना की डेड बॉडी पड़ी थी। बीना के नाक से खून बह रहा था। पति की सूचना पर शिप्रापथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

SHO (शिप्रापथ) महेन्द्र सिंह का कहना है- महिला की संदिग्ध मौत हुई है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद मिली रिपोर्ट से मौत का कारण क्लीयर हो सकेगा।

- बात खरी है...तो कोचिंग वाले गुरुजी कराएंगे तबादले: सरपंच प्रतिनिधि की ऐसे निकाली हेकड़ी, सवारियों के लिए लड़ाई; रोडवेज के कंडक्टर ने ड्राइवर का सिर फोड़ा

- भजनलाल सरकार ने 13 करोड़ के चेक बांटे: नई औद्योगिक नीति लॉन्च, 25 स्टार्टअप्स को आर्थिक मदद; पुष्कर-नाथद्वारा-जैसलमेर में हस्तशिल्प हाट की घोषणा

- सरकारी अस्पतालों में दवाओं के वेंडर्स की सूची लगानी होगी: लोकल खरीद वाली दवाओं की फास्ट ट्रैक जांच, फेल होने पर लगेगी रोक

- 1 लाख 20 हजार वाहनों का सफर होगा आसान: 2 अंडरपास व 2 फ्लाईओवर बनेंगे, 135 करोड़ रुपए मंजूर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें