शेखावाटी जल क्रांति: 32 साल की आस पूरी; राजस्थान आएगा यमुना का पानी, 295.5 किमी लाइन बिछेगी, चूरू में बनेगा बांध - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - 32 Years Of Hope Fulfilled: Yamuna Water Will Flow To Rajasthan, 295.5 Km Of Line Will Be Laid, Dam Will Be Built In Churu शेखावाटी जल क्रांति:32 साल की आस पूरी; राजस्थान आएगा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- 32 Years Of Hope Fulfilled: Yamuna Water Will Flow To Rajasthan, 295.5 Km Of Line Will Be Laid, Dam Will Be Built In Churu
शेखावाटी जल क्रांति:32 साल की आस पूरी; राजस्थान आएगा यमुना का पानी, 295.5 किमी लाइन बिछेगी, चूरू में बनेगा बांध
- कॉपी लिंक
शेखावाटी क्षेत्र के सीकर, झुंझुनूं व चूरू जिलों व आसपास के क्षेत्र को यमुना का पानी मिलने का रास्ता साफ हो गया है। राजस्थान को 32 साल बाद अपने हिस्से का पानी मिलेगा। हथिनीकुंड बैराज से लगभग 295.5 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछा कर यमुना का पानी राजस्थान पहुंचेगा। चूरू जिले के हंसियावास में बड़ा जलाशय बनाया जाएगा। इससे 75 लाख लोगों की प्यास बुझेगी।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को नई दिल्ली में यमुना जल परियोजना को लेकर राजस्थान और हरियाणा के बीच मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (एमओए) किया गया। एमओए पर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हस्ताक्षर किए। प्रोजेक्ट पर 34 हजार 102 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें तीन भूमिगत पाइपलाइनें, निरीक्षण सड़क, कृत्रिम जलाशय तथा आधुनिक जल प्रबंधन प्रणाली विकसित की जाएगी। राजस्थान ने परियोजना की डीपीआर केन्द्रीय जल बोर्ड को भेजी है। हरियाणा ने अलाइनमेंट को सैद्धांतिक स्वीकृति दी है।
भजनलाल बोले- प्रधानमंत्री मोदी की यह पहल दूरदर्शी सोच, राजस्थान के भविष्य की गारंटी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी मानते रहे हैं कि जल केवल एक संसाधन नहीं, बल्कि जीवन और भविष्य की गारंटी है। आज उन्हीं के दूरदर्शी नेतृत्व एवं संवेदनशील सोच के कारण दशकों से लंबित यमुना जल समझौता मूर्त रूप ले सका है। डबल इंजन सरकार का अर्थ है बिना विलंब के निर्णय, बिना बाधा के क्रियान्वयन और जन-कल्याण के संकल्प में पूर्ण समन्वय। हरियाणा के सीएम सैनी ने कहा कि समझौते को साकार करने में हरियाणा पूर्ण सहयोग करेगा। अंतरराज्यीय जल संसाधन प्रबंधन के लिए आदर्श मॉडल; केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री पाटिल ने कहा कि यमुना जल समझौता अंतरराज्यीय जल संसाधन प्रबंधन के लिए भी एक आदर्श मॉडल बनेगा।
शाह ने कहा- ये समझौता सहकारी संघवाद का उत्कृष्ट उदाहरण बनेगा केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यमुना जल समझौता सहकारी संघवाद का उत्कृष्ट उदाहरण है। समझौते में वित्तीय जिम्मेदारी, लागत साझीकरण, जल आवंटन, जल छोड़ने के प्रोटोकॉल और रखरखाव का समावेश है। इसका प्रारूप कई दशकों तक विवादहीन समझौते के रूप में स्थापित रहेगा।
राठौड़ ने कहा- गहलोत कहते थे समझौता हुआ तो सीएम को माला पहनाऊंगा, मैं आमंत्रित करता हूं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि मंगलवार को सीएम भजनलाल शर्मा का स्वागत किया जाएगा। पूर्व सीएम अशोक गहलोत बार-बार कहते थे कि जल समझौता हुआ तो मुख्यमंत्री को माला पहनाने जाऊंगा। मैं उन्हें आमंत्रित कर रहा हूं, आईये, सीएम का स्वागत करते हैं।
जूली ने कहा- हरियाणा अधिशेष पानी देने की बात कर रहा है नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने समझौते का स्वागत करते हुए सवाल उठाए हैं। ढाई साल में भी डीपीआर नहीं बनी। हरियाणा अधिशेष जल की बात कर रहा है, प्रदेश को कैसे मिलेगा?
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

आरपीएमसी परीक्षा पेपर लीक: जयपुर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन

2.8K views · 28 reactions | RPMC Exam Paper Leak: जयपुर के परीक्षा केंद्र पर फूटा छात्रों का गुस्सा, देखें वीडियो #RPMCExam #PaperLeak #Students #Jaipurexamcenter #ViralVideo #DynamiteNews | Dynamite News Hindi

1K views · 16 reactions | RPMC Exam Paper Leak: जयपुर के परीक्षा केंद्र पर फूटा छात्रों का गुस्सा, देखें वीडियो #RPMCExam #PaperLeak #Students #Jaipurexamcenter #ViralVideo #DynamiteNews | Dynamite News Hindi


